ONE: REIGN OF DYNASTIES के स्टार्स के 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

Sam A Gaiyanghadao IMG_6233 768x512

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ONE Championship द्वारा ONE: REIGNS OF DYNASTIES का आयोजन किया जाएगा।

इस इवेंट में दुनिया के बेहतरीन एथलीट्स भाग ले रहे हैं, जो अपने प्रदर्शन से ONE के फैंस को बार-बार प्रभावित करते आए हैं।

यहां हम ONE: REIGN OF DYNASTIES के स्टार्स के 5 सबसे शानदार प्रदर्शन आपको दिखाने वाले हैं।

हशीगटु ने रेसलिंग गेम में गोंजालेस को हराया

🐺 The “Wolf of the Grasslands” Hexigetu opens ONE: AGE OF DRAGONS with a unanimous decision win over Ramon Gonzales!

🐺 The “Wolf of the Grasslands” Hexigetu opens ONE: AGE OF DRAGONS with a unanimous decision win over Ramon Gonzales!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

“वुल्फ़ ऑफ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु ने नवंबर 2019 में हुए ONE: AGE OF DRAGONS में रामोन “द बिकोलानो” गोंजलेस को रेसलिंग गेम के जरिए मात दी थी।

15 मिनट तक चले मुकाबले में हशीगटु ने ग्राउंड एंड पाउंड गेम में अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाए रखा।

China Top Team के स्टार को सबमिशन के प्रयासों से खुद को बचाए रखना था, उन्होंने ना खुद को बचाए रखा बल्कि टॉप पोजिशन में भी बने रहे। और सर्वसम्मत निर्णय से जीत भी हासिल की।

हशीगटु पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के खिलाफ भी उसी तरह की रणनीति अपनाने की कोशिश करेंगे।

सपुत्रा ने सबमिशन से बड़ी जीत हासिल की

Eko Roni Saputra 🇮🇩 sends the hometown crowd into a frenzy!

Eko Roni Saputra 🇮🇩 sends the hometown crowd into a frenzy with a slick rear-naked choke submission of Cambodia's 🇰🇭 Khon Sichan!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

इसी साल फरवरी में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में एको रोनी सपुत्रा ने पहले राउंड में खॉन सिचान को सबमिशन से हराया था।

Evolve टीम के एथलीट ने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स का फायदा उठाकर मैच को ग्राउंड पर लाने में सफलता पाई। सपुत्रा ने उसके बाद माउंट पोजिशन प्राप्त की और सिचान दबाव में फंसते जा रहे थे। सपुत्रा ने फिर ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करते हुए सबमिशन लगाने की कोशिश की।

सिचान शुरुआत में खुद को बचाने में सफल रहे लेकिन लगातार स्ट्राइक्स के कारण वो अपनी बैक सपुत्रा की तरफ कर बैठे। इंडोनेशियाई एथलीट ने सिचान की ठोड़ी के नीचे हाथ घुसाया और रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज की।

ONE: REIGN OF DYNASTIES में मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू के खिलाफ सपुत्रा उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।



मैकलेरन का यादगार फ्लाइवेट डेब्यू

नवंबर 2017 में हुए ONE: LEGENDS OF THE WORLD में रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन, अनतपोंग “मक मक” बुनरड को फिनिश करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बने थे। साथ ही उन्होंने खुद को एक खतरनाक फ्लाइवेट कंटेंडर भी साबित किया।

शुरुआत में “लाइटनिंग” को बुनरड की स्ट्राइकिंग से खुद का बचाव करना था, लेकिन जैसे ही मैच ग्राउंड गेम में पहुंचा तो उन्होंने ग्रैपलिंग गेम में बढ़त बनानी शुरू कर दी।

शुरुआती 30 सेकंडों में मैकलेरन ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया और डार्स चोक भी लगाया। उसके बाद मैकलेरन ने बुनरड के दाएं पैर को जकड़ा, जिससे वो उनके सबमिशन मूव से बाहर ना निकल पाएं। बुनरड घूमे लेकिन मैकलेरन भी टॉप पोजिशन प्राप्त कर चुके थे और साथ ही चोक भी लगाए रखा।

राउंड को समाप्त होने में 8 सेकंड शेष थे, तभी थाई स्टार ने टैप आउट कर दिया। अब अगर वो अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन को हराने में सफल रहे तो ऐसा करने वाले पहले एथलीट बन जाएंगे।

टोना के करियर की सबसे यादगार जीत

कुछ मैच प्रदर्शन के आधार पर लेकिन खुद पर भरोसा होना भी जीत में अहम भूमिका निभाता है। खुद पर भरोसे के कारण ही जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी के खिलाफ जीत मिली थी।

लसीरी ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन आखिरी 2 राउंड्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टोना ने जबरदस्त वापसी की।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार की प्रतिबद्धता ही थी, जिसके कारण वो और भी अच्छी लय प्राप्त करते जा रहे थे। “टाइमबॉम्ब” के कॉम्बिनेशन सटीक निशाने पर लैंड हो रहे थे और अपने प्रतिद्वंदी को दमदार पंच, राउंडहाउस किक्स और नी स्ट्राइक्स लगा रहे थे।

अक्टूबर 2018 में हुए ONE: PURSUIT OF GREATNESS टोना की ये जीत उनके करियर की सबसे खास जीत बन चुकी थी। अब वो सैम-ए गैयानघादाओ को बड़े उलटफेर का शिकार बनाकर ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की कोशिश करते नजर आएंगे।

सैम-ए की वर्ल्ड टाइटल जीत

Sam-A Gaiyanghadao 🇹🇭 puts on a striking clinic

Sam-A Gaiyanghadao 🇹🇭 puts on a striking clinic against Rocky Ogden to become the inaugural ONE Strawweight Muay Thai World Champion! 🏆📺: How to watch 👉 http://bit.ly/KOTJWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 28, 2020

फरवरी में हुए ONE: KING OF THE JUNGLE में रॉकी ओग्डेन को हराकर सैम-ए गैयानघादाओ सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

युवा ऑस्ट्रेलियाई एथलीट फ्रंटफुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदी को बड़े उलटफेर का शिकार बनाना चाहते थे, लेकिन थाई लैजेंड ने शानदार डिफेंसिव खेल दिखाया।

सैम-ए ने अपने अनुभव का फायदा उठाया, ओग्डेन के मूव्स को ब्लॉक कर उन्हें काउंटर भी किया और बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने ये दिखा दिया था कि आखिर एक मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बाउट को कैसे जीता जाता है।

5 राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद इस बात में कोई संदेह नहीं रह गया था कि मॉय थाई स्ट्रॉवेट डिविजन का बेस्ट एथलीट कौन है। सैम-ए को हराना उस मैच में ओग्डेन के लिए लगभग असंभव हो चला था।

ये भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहे अपने पिता के लिए जीत दर्ज करना चाहते हैं अमीर खान

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)