26 अक्टूबर को म्यांमार के इतिहास के सबसे महान खेल हीरो एक बार फिर यांगून में रोमांच पैदा करने के लिए वापसी करेंगे, जब ONE: PURSUIT OF GREATNESS आयोजित किया जाएगा।
मेन इवेंट में दो डिविजन के चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को दूसरी बार डिफेंड करेंगे। उनका सामना अपराजित मोहम्मद “ओ लूटाडोर” कराकी से होगा, जो मिडल ईस्ट से उभरने वाले सबसे सफल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं।
कराकी मौजूदा फीनिक्स मिडलवेट चैंपियन हैं और पहले दो डिविजन के डेजर्ट फोर्स चैंपियन भी रह चुके हैं। ऐसे में वो आंग ला न संग के शानदार वर्ल्ड चैंपियनशिप दौर की अब तक की सबसे कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।
हालांकि, “द बर्मीज़ पाइथन” को अपने घरेलू मैदान पर कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा है और वो अपने वर्ल्ड टाइटल के साथ-साथ पूरे देश की उम्मीदों की रक्षा के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
इसके अलावा म्यांमार के बेहतरीन फाइटर्स दुनिया के शीर्ष मार्शल आर्टिस्ट्स और सुपरस्टार स्ट्राइकर्स के साथ केज में उतरेंगे, जो इस इवेंट को ऐसा बनाता है जिसे आप किसी भी हाल में मिस नहीं कर सकते।