ONE Championship की 3 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 149 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे। यहां अधिकतर एथलीट्स का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।
ONE Friday Fights 149 के मेन इवेंट में टॉमयैमकूंग भूमजयथाई का सामना मोल्दोवा के बेहेनुटा मैक्सिमस से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा। टॉमयैमकूंग ने अपने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की और वो अब हैट्रिक की तलाश में होंगे।
वहीं The Inner Circle के मेन इवेंट मैच में काओटाएम फेयरटेक्स की टक्कर ज़ेवियर गोंज़ालेज़ फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी।
भारत में The Inner Circle को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से देखा जा सकता है।
भारत में ONE Friday Fights 149 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।