एको रोनी सपुत्र ने पहले राउंड में आई सबमिशन जीत से इंडोनेशियाई फैंस को चौंकाया

Eko Roni Saputra defeats Khon Sichan ONE WARRIORS CODE DC 1856 768x512

एको रोनी सपुत्र ने ONE: WARRIOR’S CODE में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खॉन सिचान पर पहले राउंड में सबमिशन के जरिए जीत दर्ज की है।

शुक्रवार, 7 फरवरी को जकार्ता के इस्तोरा सेनयन एरीना में इंडोनेशियाई स्टार ने अपने घरेलू फैंस के सामने जबरदस्त प्रदर्शन किया और जैसे ही मौका मिला उन्होंने रीयर-नेकेड चोक लगाया।

Eko Roni Saputra 🇮🇩 sends the hometown crowd into a frenzy!

Eko Roni Saputra 🇮🇩 sends the hometown crowd into a frenzy with a slick rear-naked choke submission of Cambodia's 🇰🇭 Khon Sichan!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

सपुत्र शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाए हुए थे और उन्होंने सिचान को ओवरहैंड राइट से क्षति पहुंचाई। उसके बाद दमदार राइट एल्बो से कंबोडियन स्टार को अंदाजा हो चुका था कि जब तक वो मैट पर रहेंगे उनके लिए वापसी करना असंभव है।

सिचान ने अपने पैरों पर खड़े होने में सफलता पाई लेकिन ज्यादा देर के लिए नहीं, Evolve टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे सपुत्र ने खुद को बेहतर पोजिशन में लाने की कोशिश की और सिचान को एक बार फिर नीचे गिराने में सफलता पाई और तुरंत माउंट पोजिशन पर आ गए।

उसके बाद 28 वर्षीय एथलीट अमेरिकाना और आर्म-ट्रायंगल सबमिशन लगाने के भी काफी करीब पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कुछ शानदार एल्बो भी लगाईं।

Eko Roni Saputra attacks Khon Sichan ONE WARRIOR'S CODE

सिचान ने इसका डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन जैसे ही वो ग्राउंड एंड पाउंड से बचने के लिए घूमे, सपुत्र ने तुरंत उनकी बैक को निशाना बनाया और अपने दायें हाथ को अपने प्रतिद्वंदी की चिन (ठोड़ी) के नीचे घुसाया और फिर रीयर-नेकेड चोक लगाया। सिचान किसी तरह डटे रहने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कुछ सेकेंड बाद ही उन्होंने टैप आउट कर दिया।

सपुत्र का प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड अब 2-1 का हो गया है और उन्होंने ONE में अब लगातार 2 मुकाबलों में पहले राउंड में जीत हासिल कर ली है। स्ट्रॉन्ग रेसलिंग बैकग्राउंड और लगातार स्किल्स में हो रहे सुधार से अब उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि वो जल्द ही फ़्लाइवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: यूरी लापिकुस ने मरात गफूरोव को महज 67 सेकेंड में पराजित किया

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)