यूरी लापिकुस ने मरात गफूरोव को महज 67 सेकेंड में पराजित किया

Iuri Lapicus defeats Marat Gafurov ONE WARRIORS CODE DC 1379

इस्तोरा सेनयन में हुए एक बेहतरीन मैच में यूरी लापिकुस ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत रिकॉर्ड कायम करते हुए करियर में पहले राउंड की 13वीं जीत हासिल की।

शुक्रवार, 7 फरवरी को इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में अपराजित मोल्दोवा के एथलीट ने सिर्फ 67 सेकेंड के अंदर ही पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपयिन मरात “कोबरा” गफूरोव को सबमिशन के जरिए पराजित कर दिया।

Iuri Lapicus 🇲🇩 submits Marat Gafurov 🇷🇺

Undefeated phenom Iuri Lapicus 🇲🇩 submits rear naked choke master Marat Gafurov 🇷🇺 via RNC just 67 seconds into the first round! ⏱📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

लाइटवेट मैच में लापिकुस ने तेज शुरु करते हुए लेग किक मारी। इसके बाद उन्होंने अपने पूरे शरीर की ताकत के साथ ओवरहैंड राइट लगाने की कोशिश की, “कोबरा” बचने में सफल रहे।

हालांकि, Team Petrosyan के प्रतिनिधि को वापस फिर से लय में आने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। उन्होंने अपनी चॉपिंग किक्स की बदौलत खुद को आगे की तरफ बढ़ाया और रूस के एथलीट को रोप की तरफ धकेला।

लापिकुस ने एक बेहतरीन थ्रो कर अपने प्रतिद्वंदी को नीचे गिराया और उनकी कमर को निशाना बनाया।

Iuri Lapicus defeats Marat Gafurov ONE WARRIOR'S CODE

यहां से लापिकुस ने अपने विरोधी पर रीयर नेकेड चोक लगा दिया। शुरुआती राउंड के 1:07 मिनट में ही बाउट को उन्होंने अपनी रीयर नेकेड चोक की बदौलत समाप्त कर दिया।

इस जीत ने लीपिकुस के रिकॉर्ड को 14-0 से बेहतर कर दिया और अपने डिविजन के हरेक एथलीट को इस जीत के साथ कड़ी चेतावनी दे डाली।

ये भी पढ़ें: ONE: WARRIOR’S CODE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पेटमोराकोट Vs. पोंगसिरी

न्यूज़ में और

Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled
Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled
Ramadan Ondash Suriyanlek Por Yenying The Inner Circle May 29 17 scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
fabjones
Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov scaled
Rustam Yunusov Decho Mavinn Muaythai ONE Friday Fights 155 12 scaled
Yod IQ Or Pimolsri Kiamran Nabati The Inner Circle May 22 18 scaled