चान रोथाना को एको रोनी सपुत्रा के खिलाफ जीत का पूरा भरोसा

Chan Rothana

चान रोथाना उन एथलीट्स में से नहीं हैं जो कि किसी चुनौती से पीछे हट जाएं, खासकर तब जब वो चुनौती इंडोनेशियाई फ्लाइवेट स्टार की तरफ से मिली हो।

कंबोडियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट को हाल ही में पता चला कि उन्हें “डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा ने फाइट के लिए ललकारा है और वो दक्षिण-पूर्व एशिया के एक और उभरते हुए स्टार को मात देना चाहते हैं।

35 वर्षीय रोथाना ने कहा, “मैं एको रोनी के साथ मुकाबला कर खुश होऊंगा।”

“मेरे विचार में वो अपने साथियों की हार का बदला लेना चाहते हैं। वो रूडी अगस्टियन और एब्रो फर्नांडीस जितने ही अच्छे हैं। इस फाइट के लिए मुझे इंडोनेशियाई एथलीट्स के खिलाफ अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखना पड़ेगा।”

रोथाना उभरते हुए इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के जीत के रथ को रोकने के लिए जाने जाते हैं।

दिसंबर 2018 में हुए ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में कंबोडियाई कुन खमेर स्पेशलिस्ट का सामना तब के अपराजित स्टार एब्रो “द ब्लैक कोमोडो” फर्नांडीस से हुआ था। शुरुआत में अपने विरोधी से बचते हुए रोथाना ने प्रतिद्वंदी को घुटना मारकर गिराया और उसके बाद पंचों की बरसात करते हुए दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

फ्नोम पेन्ह निवासी एथलीट ने मई 2019 में भी कुछ ऐसा ही किया, जब उन्होंने ONE: FOR HONOR में रूडी “द गोल्डन बॉय” अगस्टियन को भी दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया। उन्होंने ऐसा करते हुए इंडोनेशियाई स्टार को उनके ONE करियर की पहली हार का स्वाद उन्हीं के देशवासियों के सामना जकार्ता कंवेंशन सेंटर में चखाया।



दोनों ही फाइट्स में फर्नांडीस और अगस्टियन ने ग्रैपलिंग करने की कोशिश की। हालांकि, रोथाना ने शानदार डिफेंस की बदौलत मैच को ज्यादा समय के लिए स्टैंड-अप में ही रखा, जहां उन्होंने कुन खमेर स्ट्राइकिंग का लाजवाब नमूना पेश करते हुए जीत हासिल की।

सपुत्रा भी इस तरह के गेम प्लान को आजमाते हुए नजर आ सकते हैं। वो खुद कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन हैं, जिन्होंने अपनी इसी स्किल के दम पर लगातार चार मैचों में जीत हासिल कर ली है।

रोथाना ने कहा, “उनकी ग्रैपलिंग अच्छी है। जब मैं उनकी फाइट वीडियोज़ देखता हूं तो लगता है कि मेरे मुकाबले उनकी ग्रैपलिंग बहुत बढ़िया है, ऐसे में मुझे उनकी ग्राउंड स्किल्स से संभलकर रहना होगा।”

“लेकिन मेरे अनुभव की बात करें तो मैंने हमेशा अपने से बढ़िया ग्रैपलिंग वाले विरोधियों को मात दी है। इस बार भी मैं इस चुनौती को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं।”

Cambodian MMA fighter Chan Rothana unleashes his ground-and-pound

रेसलिंग से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद से ही सपुत्रा ने वर्ल्ड क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स को स्ट्राइकिंग के साथ अच्छी तरह से इस्तेमाल किया है। वो सिंगापुर स्थित Evolve MMA में अपनी स्टैंड-अप स्किल्स को लगातार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस की निगरानी में सुधार रहे हैं।

“डायनामाइट” ने पिछले साल सर्कल में अपनी ताकत का नमूना पेश किया, लेकिन कंबोडियाई स्टार को इस बात की जरा भी चिंता नहीं है, उन्हें खुद पर भरोसा है।

रोथाना ने बताया, “स्ट्राइकिंग की बात करें तो मैं उन्हें हल्के में नहीं लूंगा क्योंकि मैंने उन्हें ज्यादा स्ट्राइकिंग करते देखा नहीं है।”

“इतना कह सकता हूं कि उनकी ग्राउंड स्किल्स काफी अच्छी है तो मैं अपनी ताकत और टेकडाउन डिफेंस पर ज्यादा जोर दूंगा। मैं उनकी ग्राउंड स्किल्स को काबू में कर अपनी स्ट्राइकिंग का इस्तेमाल करूंगा।”

इन बातों पर ध्यान लगाकर रोथाना को भरोसा है कि वो तीसरे इंडोनेशियाई स्टार को हराने में कामयाब हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं एको को हरा सकता हूं, लेकिन ये नहीं कह सकता कि वो जीत पॉइंट्स से आएगी या फिर नॉकआउट से। हालांकि, मुझे नहीं लगता है कि मैच तीन राउंड तक जाएगा।”

Cambodian MMA star Chan Rothana

रोथाना अकेले एथलीट नहीं हैं जिन्हें “डायनामाइट” से चुनौती मिली है।

सपुत्रा ने कनाडाई-भारतीय स्टार गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत को भी चुनौती दी है क्योंकि उन्होंने ONE: DANGAL में Evolve टीम के साथी रोशन मैनम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की थी।

मंगत और रोथाना दोनों ही इंडोनेशियाई स्टार के लिए दिलचस्प मैच होंगे, लेकिन कंबोडियाई स्ट्राइकर चाहेंगे कि उन्हें पहले सपुत्रा के खिलाफ मैच मिले ताकि वो इंडोनेशियाई स्टार्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा सकें।

ये भी पढ़ें: रोडटंग ने आदिवांग की चुनौती का जवाब दिया, मोंग्कोलपेच के बयान से हताश हुए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.