3 प्रतिद्वंदी जिनसे ‘रग रग’ का सामना सर्कल में वापसी करने पर हो सकता है

Kirill Grishenko Oumar Kane 1920X1280 ONE on TNT IV 16 768x512

“रग रग” ओमार केन भले ही अभी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में काफी नए हों, लेकिन उन्होंने ONE Championship में अपनी काफी पहचान बना ली है।

सेनेगली रेसलिंग सनसनी ने ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए दो महीनों में दो बड़ी जीत अपने नाम कीं। इस दौरान उन्होंने पहले ही राउंड में एलन “द पैंथर” गलानी और पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड को फिनिश किया।

हालांकि, “ONE on TNT IV” के एक कड़े मुकाबले में उन्हें किरिल ग्रिशेंको के खिलाफ अपने करियर की पहली हार का सामना करना पड़ा। अमेरिकी सुपरस्टार को अभी लंबा सफर तय करना है और फैंस उनकी सर्कल में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सर्कल में वापसी करने के लिए केन के ये संभावित प्रतिद्वंदी हो सकते हैं।

#1 मेहदी बार्घी

“रग रग” का सामना “ONE on TNT I” में मेहदी बार्घी से होना था, लेकिन ईरानी एथलीट को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपना नाम वापस लेना पड़ा, जिसकी वजह से श्मिड ने उनकी जगह ली।

बार्घी के खिलाफ मैच के लिए केन पहले ही ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बन चुके हैं, ऐसे में वो AAA Team के प्रतिनिधि के खिलाफ अपनी सुधरी हुई स्किल्स और ताकत का नमूना पेश करना चाहेंगे।

रेसलिंग मैट पर ईरानी ताकत का लोहा दुनिया मानती हैं, लेकिन “रग रग” की शारीरिक क्षमता और सेनेगली ग्रैपलिंग में उनका अनुभव मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना देगा।

दोनों ही एथलीट्स अभी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में नए हैं और एक जैसा ही स्टाइल भी है। ऐसे में इनके बीच की टक्कर फैंस के लिए शानदार हो सकती है।



#2 अब्दुलबसीर वागाबोव

“दागेस्तान मशीन” के नाम से मशहूर अब्दुलबसीर वागाबोव हेवीवेट डिविजन में शामिल होने वाले तगड़े एथलीट हैं।

उन्हें अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मॉरो “द हैमर” सेरिली के खिलाफ हार का सामना भले ही करना पड़ा हो, लेकिन उनके पास The Home Of Martial Arts में दिखाने को अभी बहुत कुछ है।

Allstars Training Center टीम के एथलीट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-2 का है, जिसमें से 10 जीत पहले राउंड में आई हैं। इसका मतलब है कि अगर उनका “रग रग” के साथ मैच हुआ तो मैच के जल्दी खत्म होने की काफी संभावनाएं हैं।

दोनों ही स्टार्स जल्द से जल्द जीत की लय पाकर डिविजन में आगे बढ़ना चाहेंगे।

#3 डस्टिन जॉयनसन

अपराजित कनाडाई डस्टिन जॉयनसन दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।

6-0 (1 नो कॉन्टेस्ट) के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ The Fitness Academy के स्टार हेवीवेट डिविजन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहेंगे। इस कड़ी में केन उनके लिए एकदम सही प्रतिद्वंदी रहेंगेे।

जॉयनसन की नजरें अपनी हमवतन एथलीट अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिताब पर टिकी होंगी। लेकिन केन की तरह ही उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए अभी काफी लंबा समय तय करना है।

ब्रिटिश कोलंबिया निवासी ने अपनी छह में से चार जीत नॉकआउट या फिर सबमिशन से हासिल की हैं और वो दो मौकों पर ही 15 मिनट तक गए हैं। उनका स्टैमिना सेनेगली एथलीट के लिए थोड़ी दिक्कत जरूर बन सकता है, जो कि मैच शुरु होते ही अपने प्रतिद्वंदी पर ताबड़तोड़ अटैक करने के लिए जाने जाते हैं।

इस मुकाबले में जो भी जीता वो तेजी से आगे बढ़ रहे हेवीवेट डिविजन में खुद को वर्ल्ड टाइटल का दावेदार जरूर बना सकता है।

ये भी पढ़ें: ‘रग रग’ ओमार केन: संघर्षपूर्ण दौर को पीछे छोड़ कैसे बने सफल सुपरस्टार

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19