‘रग रग’ ओमार केन: संघर्षपूर्ण दौर को पीछे छोड़ कैसे बने सफल सुपरस्टार

Alain Ngalani Oumar Kane ONE UNBREAKABLE III 1920X1280 24 768x512

“रग रग” ओमार केन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स हेवीवेट डिविजन के अगले बड़े सुपरस्टार बनने के सफर पर निकल पड़े हैं।

सेनेगली रेसलिंग स्टार अभी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में नए हैं, लेकिन थोड़े ही समय में उन्होंने बड़ा फैनबेस तैयार कर लिया है। गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” के शुरुआती मुकाबले में उनका सामना ईरानी रेसलिंग स्टार मेहदी बार्घी से होगा।

ये ONE Championship का साल का सबसे बड़ा इवेंट है। लेकिन अगर जीवन के कड़े संघर्ष को वो पार नहीं करते तो इस मुकाम पर कभी नहीं पहुंच पाते।

यूएस प्राइम-टाइम पर परफॉर्म करने से पहले यहां जानिए “रग रग” ने अफ्रीका में संघर्ष के दौर को पीछे छोड़ किस तरह सफलता प्राप्त की।

बचपन कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरा

Heavyweight superstar "Reug Reug" Oumar Kane makes his ONE debut

केन अपने 5 भाई बहनों के साथ सेनेगल की राजधानी डकार के थेरोये सुर मेर नाम के शहर में पले-बढ़े।

वो उस परिवार में पले-बढ़े जो मछली पालन कर गुजारा करता था, कभी-कभी पैसों की भारी कमी भी पड़ जाती थी। समय बीतने के साथ समुद्र में मछलियों की संख्या में गिरावट आई है इसलिए मछुआरों को कई मील दूर का सफर तय करना होता है।

केन का परिवार आम जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन यही संघर्ष आगे चलकर ओमार को एक रियल लाइफ वॉरियर में तब्दील करने वाला था।

उन्होंने कहा, “जीवन संघर्षपूर्ण रहा है, लेकिन मैं चुनौतियों के सामने मजबूती से डटा रहा।”

“ये सब आसान नहीं था, लेकिन उसी संघर्षपूर्ण अनुभव के कारण मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं।”

हर कोई उनकी तरह नहीं सोचता था। गुजारा करने के लिए कई लोग यूरोप में जाकर बसने के बारे में सोचते थे। ऐसे कई लोग रहे, जो यूरोप तक का सफर तय ही नहीं कर पाए।

लेकिन “रग रग” के प्लान कुछ और थे। देश के राष्ट्रीय खेल से जुड़कर उन्हें गुजारा करने का रास्ता मिल चुका था।

ट्रेनिंग के लिए घर छोड़ना पड़ा

16 साल की उम्र में केन ने “एम्बापाटे” रेसलिंग की तकनीक सीखनी शुरू की, एक ऐसा खेल जिसकी शुरुआत कई सौ साल पहले वहां के लोगों ने की थी।

उस समय ट्रेनिंग लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए की जाती थी, लेकिन अब “लूते एवेक फ्रापे” के रूप में जाना जाता है। रेसलिंग का एक तरीका जो मिट्टी में होती है और इसमें स्ट्राइक्स लगाने की अनुमति भी होती है।

चाहे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस इससे वाकिफ ना हों, लेकिन सेनेगल में ये बहुत लोकप्रिय खेल है।

केन इस खेल में अच्छा कर रहे थे और ट्रेनिंग शुरू करने के कुछ महीने बाद वो सीरीर गांव में आकर रहने लगे और इस फैसले के लिए उन्हें परिवार का भी सपोर्ट मिला।

कुछ ही साल में उन्होंने काफी सफलता प्राप्त कर ली थी और ये भी जान चुके थे कि अब आगे उन्हें किस दिशा में बढ़ना है।

उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा समर्थन किया। वो जानते थे कि थोड़ा प्रोत्साहन मिलने के बाद मैं कुछ भी कर सकता हूं।”

“सीरीर के लोग भी रेसलिंग वर्ल्ड से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए मैंने घर छोड़कर वहां जाकर ट्रेनिंग लेने का निर्णय लिया।”

काफी संख्या में मैचों का हिस्सा बनने और जीत दर्ज करने के बाद केन बड़े स्तर पर परफॉर्म करने के लिए तैयार हो चुके थे।



डकार वापस आकर बड़े स्टार बने

20 साल की उम्र मेन केन डकार वापस लौट आए और जल्द ही बड़े स्टार भी बने।

शहर के स्टेड डेम्बा डिओप नाम के स्टेडियम में टॉप लेवल के लूते एवेक फ्रापे एथलीट्स परफॉर्म करते हैं। वहां उन्होंने देश के टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड कायम किया।

उन्होंने कहा, “मैंने वहां 16 मैचों में भाग लिया और सभी में जीत दर्ज की।”

“मैं एक दिन चैंपियन बनकर वहां जाना चाहता हूं और दिखाऊंगा कि मैं अपनी पुरानी यादों को भूला नहीं हूं।

आखिरकार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वो वजह बना, जिसके कारण केन ने अपने देश में परफॉर्म करना छोड़ा।

इससे “रग रग” और उनके परिवार को दुनिया में नई पहचान मिल सकती थी इसलिए उन्होंने बदलाव करना ही ठीक समझा।

केन ने कहा, “मैं काफी समय से फाइट करता आ रहा हूं। चैंपियन रेसलर रहा हूं इसलिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में हाथ आजमाना कोई बुरा फैसला नहीं था।”

2019 में 4-औंस ग्लव्स पहनकर जब वो रिंग में उतरे, तो ऐसा लग रहा था जैसे वो कई साल से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में परफॉर्म कर रहे हैं। उस मैच में उन्हें दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली थी।

इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपना नया फैनबेस तैयार किया और फिर ONE में भी जगह बनाने में सफल हुए।

वर्ल्ड टाइटल पर है नजर

केन ने ग्लोबल स्टेज पर परफॉर्म करने के अवसर को दोनों हाथों से स्वीकार किया। उनका करियर अभी भी नया है, लेकिन उन्हें खुद पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, “ये मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं सबसे लोकप्रिय अफ्रीकी चैंपियन बनना चाहता हूं।”

“मैं मानता हूं कि ONE मुझे बड़ा ग्लोबल सुपरस्टार बना सकता है। मुझे कई प्रोमोशंस से ऑफर मिले, लेकिन ONE ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

“पहली ही फाइट के बाद मुझे इंस्टाग्राम पर 20,000 से भी अधिक लोगों ने फॉलो किया। अगर मैं चैंपियन बना, तो सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।”

29 वर्षीय स्टार ने डेब्यू मैच में ही दिखा दिया था कि वो क्या करने की काबिलियत रखते हैं।

ONE: UNBREAKABLE II में उन्होंने एलन “द पैंथर” गलानी को पहले राउंड में दमदार स्ट्राइक्स लगाकर फिनिश किया।

केन ने कहा, “मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहा था। मुकाबले से पहले चोट आई थी इसलिए मैं अपने सबसे अच्छे मूव्स का इस्तेमाल नहीं कर सकता था, लेकिन अंत में मैंने अपने फैंस का सिर गर्व से ऊंचा किया।”

“सच कहूं तो मैं एक ही हाथ से ज्यादा शॉट्स लगा रहा था, लेकिन अब पूरी तरह फिट हूं इसलिए लोगों को मेरा नया रूप देखने को मिलेगा।”

उनके अगले प्रतिद्वंदी मेहदी बार्घी हैं और वो भी अच्छे रेसलर हैं, लेकिन “रग रग” को भरोसा है कि वो ईरानी एथलीट को हराकर हेवीवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बनने में सफल रहेंगे।

ये आत्मविश्वास उन्हें जिम में की गई कड़ी मेहनत के कारण मिला है। साथ ही वो किसी भी हालत में अपने लक्ष्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे।

केन ने कहा, “मैं कई टॉप लेवल के फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग कर रहा हूं, जिन्होंने मुझे टॉप पर पहुंचने के लिए अच्छी सलाह दी है।”

“मेरे कोच मानते हैं कि मैं बड़ा स्टार बनने के लिए तैयार हूं। मेरा फोकस केवल वर्ल्ड चैंपियन बनने पर है और इसके अलावा में फिलहाल किसी दूसरी चीज पर ध्यान नहीं देना चाहता।

“मैं अपने विरोधियों से कहीं अधिक कड़ी ट्रेनिंग करता हूं और चैंपियन बनने तक और उसके बाद भी कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा।

“महान हेवीवेट चैंपियन ब्रॉक लैसनर को ही देख लें, वो भी रेसलिंग बैकग्राउंड से आए तो 10 मुकाबलों के अंदर चैंपियन बन चुके थे। मुझे भरोसा है कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं।”

ये भी पढ़ें: हेवीवेट स्टार मेहदी बार्घी के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19