हेवीवेट MMA चैंपियन “रग रग” ओमार केन ने सेनेगल में आईशोस्पीड का स्वागत किया

reugreug

ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “रग रग” ओमार केन ने इंटरनेट सनसनी आईशोस्पीड का अफ्रीका में सेनेगली अंदाज में शानदार स्वागत किया।

सेनेगल के सबसे बड़े स्पोर्टिंग हीरोज़ में से एक ने फेमस यूट्यूबर और स्ट्रीमर, जो कि “Speed Does Africa” सीरीज के जरिए 20 अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। ONE वर्ल्ड चैंपियन ने अमेरिकी स्टार को पारंपरिक सेनेगली मार्शल आर्ट्स के गुर सिखाए।

केन के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हेवीवेट MMA फाइटर बनने से पहले वो इस विधा में मुकाबले करने वाले सबसे महान एथलीट्स में से एक रहे हैं। उनके स्पीड के साथ मिलकर सदियों पुराने खेल को ऑनलाइन स्टार के 50 मिलियन सब्सक्राबर्स के साथ साझा किया।

“रग रग” और स्पीड, दोनों की टीम मौजूद रही, रेत के मैदान में दर्शकों से घिरे रहे। फैंस की वाहवाही के बीच इन दो चर्चित लोगों ने सेनेगली संस्कृति की झलक दिखाई।

एक्शन शुरु होने से पहले हेवीवेट MMA किंग और उनकी टीम ने फाइट से पहले किया जाने वाला सेबर डांस किया। उन्होंने ड्रम की ताल पर लय मिलाई, इसी तरह “रग रग” की एनर्जी ONE Championship की ग्लोबल स्टेज पर देखने को मिलती है।

सेनेगली सुपरस्टार ने स्पीड को कुछ तकनीक सिखाईं। अमेरिकी स्ट्रीमर ने उन मूवमेंट को जल्दी पकड़ा और शानदार बैक टेक हासिल किया, जिससे दर्शकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

उसके बाद स्पीड ने अपनी स्किल्स को वहीं पर एक लोकल रेसलर के साथ परखा। उन्होंने एक थ्रो लगाया और क्राउड का खूब मनोरंजन किया।

केन को पिछले साल नवंबर में टोक्यो में हुए ONE 173 के रीमैच में दो डिविजन के चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था। दुर्भाग्यवश, केन को कार एक्सीडेंट के दौरान लगी चोट के चलते फाइट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब मौजूदा चैंपियन ठीक हो रहे हैं और 2026 में वो यकीनन इस प्रतिद्वंदिता को अंजाम तक पहुंचाना चाहेंगे।

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800