पैट्रिक श्मिड को राडे ओपाचिच के खिलाफ धमाकेदार हेवीवेट मुकाबले की उम्मीद

Patrick Schmid throws up a fist

पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड “ONE on TNT I” में अपने ONE Championship डेब्यू मैच में राडे ओपाचिच के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं।

गुरुवार, 8 अप्रैल को प्रोमोशन उत्तर अमेरिकी फैंस के लिए सीरीज की शुरुआत कर रहा है, जिसके पहले इवेंट में तगड़ा हेवीवेट किकबॉक्सिंग एक्शन भी देखने को मिलेगा।

जनवरी में श्मिड को ओपाचिच के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा था, लेकिन अब वो इस मैच में सर्बियाई सुपरस्टार के शानदार मोमेंटम को बिगाड़ने के लिए तैयारी कर चुके हैं।

स्विस स्ट्राइकर ने कहा, “राडे ओपाचिच की मौजूदा लय को देखते हुए मेरा ONE डेब्यू भी यादगार बनने वाला है।”

“हम ONE के सबसे बड़े कार्ड का हिस्सा बन रहे हैं। अगर इससे पहले उन्हें 2 नॉकआउट जीत ना मिली होती तो शायद मुझे इस कार्ड में जगह ना मिलती। इसलिए उनके खिलाफ जीत दर्ज कर मुझे ONE में अच्छी पहचान मिल सकती है।”

उन्होंने ओपाचिच की एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन के खिलाफ शानदार नॉकआउट जीत और उसके बाद ब्रूनो सुसानो के खिलाफ बड़ी जीत को भी देखा है।

श्मिड उनके दोनों प्रतिद्वंदियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और ओपाचिच के प्रदर्शन को भी करीब से परखा है।

उन्होंने बताया, “मैं साल 2018 में ज़िमरमैन को हरा चुका हूं। मैं जानता हूं कि ओपाचिच ने उन्हें नॉकआउट किया, लेकिन मेरे हिसाब से ज़िमरमैन मेरे खिलाफ मैच के समय ज्यादा फिट थे।”

“शायद ज़िमरमैन को नॉकआउट से पहले ओपाचिच को स्कोरकार्ड्स में बढ़त प्राप्त नहीं थी। उस समय तक “द बोनक्रशर” अच्छा कर रहे थे।

“Superkombat के दिनों से मैं ब्रूनो को भी जानता हूं और वो काफी ताकतवर हैं और मैंने उन्हें कई दमदार पंचों के प्रभाव को भी आसानी से झेलते हुए देखा है। इसलिए राडे भी बहुत ताकतवर हैं।”



ये स्पष्ट है कि ओपाचिच की स्किल्स को देखते हुए श्मिड की जीत आसान तो बिल्कुल नहीं होगी, लेकिन 34 वर्षीय स्टार के लिए ये कोई नई चुनौती नहीं है।

स्विस एथलीट ने कहा, “अनुभव इस मुकाबले में मेरे लिए सबसे अधिक फायदेमंद होगा।”

“मैं जानता हूं कि वो क्या करने वाले हैं। वो लंबे हैं और मूव्स में तेजी भी है इसलिए लंबाई का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। वो लंबे जैब्स लगाएंगे और अगर मैं करीब गया तो नी स्ट्राइक्स भी लगाएंगे।”

“बिग स्विस” को 56 मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बाउट्स का अनुभव है और इस तरह की परिस्थिति का सामना पहले भी कर चुके हैं।

वो अपने प्रतिद्वंदी को 8 सेंटीमीटर लंबे होने के चलते फायदा उठाने से रोकने के लिए गेम प्लान बना रहे हैं। ये आसान नहीं होगा, लेकिन वो युवा स्टार को झकझोरने के लिए तैयार हैं।

श्मिड ने कहा, “मुझे उनसे दूरी कम करनी होगी और वो मुझे दूर धकेलने का प्रयास करेंगे। लंबे एथलीट्स अक्सर ऐसा ही करते हैं। ऐसा नहीं है कि मेरी लंबाई कम है बल्कि वो बहुत ज्यादा लंबे हैं।”

“मैं अपने हिसाब से उन्हें शॉट्स लगाऊंगा, बॉडी शॉट्स और लो किक्स से भी क्षति पहुंचाऊंगा। इस मुकाबले में पता चलेगा कि किसका सिर ज्यादा मजबूत है।

“मैं इस मैच की गति को धीमा करने की कोशिश करूंगा क्योंकि वो लंबे हैं। देखते हैं मैच में क्या होता है।”

इन सब के अलावा Profight Gym के प्रतिनिधि ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू मैच को फैंस के लिए यादगार बनाना चाहते हैं।

श्मिड जानते हैं कि उभरते हुए स्टार ओपाचिच इस हेवीवेट आसानी से हार नहीं मानेंगे, लेकिन वो भी जीत के इरादे से दमदार शॉट्स लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।

“बिग स्विस” केवल जीत ही प्राप्त करना नहीं चाहते बल्कि इस जीत को दुनिया भर के फैंस के लिए यादगार बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “सर्कल में उतरकर हमें जिम में की गई अपनी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त करने के लिए फाइट करनी है और एक मुकाबला तभी यादगार बनता है, जब दोनों एथलीट्स जीत के लिए प्रतिबद्ध हों।”

“मेरे लिए अच्छी जीत वो नहीं जब मैंने अपने विरोधी की बुरी हालत कर दी हो बल्कि करीबी मुकाबलों में आई जीत के बाद विजेता बनने में एक अलग ही खुशी मिलती है।

“अप्रत्याशित तरीके से कोई भी नॉकआउट हो सकता है, लेकिन एक अच्छी फाइट वही होती है जब कड़े संघर्ष के बाद आपको जीत मिले। जब आप सबसे कठिन चुनौती को पार करने में सफल होते हैं, वही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।”

ये भी पढ़ें: साल 2021 में जनवरी से मार्च तक ONE Super Series के 5 सबसे शानदार मुकाबले

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty