साल 2021 में जनवरी से मार्च तक ONE Super Series के 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Mihajlo Kecojevic Beybulat Isaev ONE UNBREAKABLE 1920X1280 11 768x512

UNBREAKABLE और FISTS OF FURY इवेंट सीरीज ने ONE Super Series के 2021 सीजन की शुरुआत की, जिनमें कई यादगार फिनिश भी देखे गए।

जनवरी से मार्च तक प्रोमोशन के सबसे बेहतरीन मॉय थाई और किकबॉक्सिंग एथलीट्स की जबरदस्त स्ट्राइकिंग देखी गई और उनमें हुए नॉकआउट्स भी लोगों को आने वाले कई सालों तक याद रहेंगे।

अगले इवेंट्स की ओर बढ़ने से पहले यहां देखिए 2021 की पहली तिमाही में हुए ONE के 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 इसाएव के ओवरहैंड राइट के आगे नहीं टिक पाए केकोयविच

29 जनवरी को हुए ONE: UNBREAKABLE II में बेबुलट इसाएव ने मिहायलो केकोयविच को केवल 82 सेकंड में फिनिश कर दिया था। रूसी स्टार को अपने सर्बियाई प्रतिद्वंदी के करीब आने के लिए कड़ी मशक्कर करनी पड़ी थी और जैसे ही वो करीब आए, स्थिति का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

लंबे, स्ट्रेट पंचों के लैंड होने से केकोयविच का आत्मविश्वास बढ़ रहा था, लेकिन इसी के चलते उनकी मुश्किलें भी बढ़ने लगी थीं। सर्बियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन ने फ्रंट फुट पर रहकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन शॉट्स को लैंड करवाने के दौरान वो खुद को डिफेंड कर पाने की स्थिति में नहीं थे।

पहले इसाएव का स्ट्रेट राइट मिस हुआ और उसके बाद राइट क्रॉस-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन को उनके प्रतिद्वंदी ने ब्लॉक किया। वहीं जब सर्बियाई एथलीट ने हुक-क्रॉस लगाने की कोशिश की, तभी इसाएव ने उससे बचते हुए ओवरहैंड राइट लगाया, जो केकोयविच की चिन (ठोड़ी) पर जाकर लैंड हुआ।

केकोयविच का मोमेंटम बिगड़ चुका था इसलिए उसके बाद रूसी एथलीट के पंच के प्रभाव को वो झेल नहीं पाए। सर्बियाई स्टार अगले ही पल मैट पर जा गिरे और इसाएव को नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया।



#2 कैपिटन की वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नॉकआउट जीत

डेब्यू में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने 22 जनवरी को हुए ONE: UNBREAKABLE में अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को हराकर ना केवल पहले से भी यादगार अंदाज में जीत दर्ज की बल्कि नए ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

पहले राउंड में थाई एथलीट ने फ्रंटफुट पर रहकर शॉट्स लगाने जारी रखे, लेकिन ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले मैच की तरह पहले राउंड में फिनिश हासिल नहीं कर पाए।

लेकिन उन्हें ऐसा करने में देर नहीं लगी और दूसरे राउंड की शुरुआत भी आक्रामक अंदाज में की। इस बार उन्होंने रूसी एथलीट को दमदार लो किक्स से खूब क्षति पहुंचाई।

Petchyindee Academy के एथलीट की स्ट्राइक्स को झेलते हुए रामज़ानोव ने सर्कल वॉल का रुख करना शुरू किया। कैपिटन ने इस बीच अपने विरोधी एथलीट के डिफेंस को चीरते हुए पंच और किक्स लगाने जारी रखीं।

थाई एथलीट का दमदार राइट हैंड “बेबीफेस किलर” की पसलियों से जा टकराया, उसके बाद लो किक और अंत में एक स्ट्रेट राइट ने कैपिटन की जीत सुनिश्चित की थी।

#3 ओपाचिच ने लगातार दूसरी नॉकआउट जीत अपने नाम की

राडे ओपाचिच का ONE Super Series डेब्यू यादगार अंदाज में फिनिश हुआ। उसके बाद ONE: UNBREAKABLE में ब्रूनो सुसानो के खिलाफ नॉकआउट जीत दर्ज कर उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में जगह बना ली है।

सर्बियाई एथलीट ने शुरुआत में ही दर्शा दिया था कि वो इस हेवीवेट बाउट को जल्द से जल्द फिनिश करना चाहते हैं। उन्होंने सुसानो के लीवर के हिस्से पर वार किया, जिसके लैंड होने के बाद रेफरी ने उनके लिए 8-काउंट भी शुरू किए।

लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच सुसानो किसी तरह दूसरे राउंड में प्रवेश करने में सफल रहे, लेकिन दूसरे राउंड में उनके लिए मुश्किलें और भी बढ़ने वाली थीं। ओपाचिच ने आक्रामक रुख अपनाया और राउंड में 1 मिनट बाद ही स्थिति स्पष्ट हो चली थी कि जीत किसे मिलने वाली है।

सर्बियाई स्ट्राइकर ने आक्रामक अंदाज में कॉम्बिनेशन लगाए, जिसमें दमदार राइट क्रॉस, बॉडी पर लेफ्ट हुक्स और राइट हाई किक्स भी शामिल रहीं। उनके प्रतिद्वंदी लड़खड़ाने लगे थे और मैच का फिनिश दूसरे राउंड में 1 मिनट 11 सेकंड बाद आया।

ये भी पढ़ें: कैसे मार्शल आर्ट्स ने दिया यूरी लापिकुस को नया जीवन

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty