‘ONE On TNT I’ के स्टार्स द्वारा किए गए 4 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Alain Ngalani Oumar Kane ONE UNBREAKABLE III 1920X1280 11 768x512

“ONE on TNT” सीरीज के शुरुआती इवेंट में ONE Championship के कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स उत्तर अमेरिका में प्राइम टाइम टेलीविजन पर छाने को तैयार हैं।

गुरुवार, 8 अप्रैल को मेन इवेंट में सबमिशन स्पेशलिस्ट एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ अपने ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है, कार्ड में इनके अलावा भी बाउट्स में तगड़े एक्शन के देखे जाने की उम्मीद होगी।

“ONE on TNT I” में मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स, किकबॉक्सर्स और मॉय थाई बाउट्स भी होंगी इसलिए फैंस को अलग-अलग फाइटिंग स्टाइल्स भी देखने को मिलेंगे।

एक चीज इन सभी एथलीट्स को समान साबित करती है, वो है इनकी मैच को फिनिश करने की काबिलियत। इसलिए आइए डालते हैं एक नजर “ONE on TNT I” के स्टार्स द्वारा किए गए 4 सबसे शानदार नॉकआउट्स पर।

#1 रोडटंग ने हैगर्टी को बुरी तरह हराया

🤖 "THE IRON MAN" IS STILL KING 👑

🤖 "THE IRON MAN" IS STILL KING 👑Rodtang Jitmuangnon 🇹🇭 rampages Jonathan Haggerty 🇬🇧 in an absolute striking showcase, winning by third-round TKO and retaining the ONE Flyweight Muay Thai World Title!📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

अगस्त 2019 में हुए ONE: DAWN OF HEROES में एक्शन से भरपूर पहली भिड़ंत के बाद जनवरी 2020 में हुए ONE: A NEW TOMORROW में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के बीच ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच हुआ।

इस बार थाई एथलीट ने पहले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए ब्रिटिश स्टार की बॉडी को दमदार पंच लगाते हुए तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की थी।

रोडटंग ने पहले ही राउंड में लीवर के हिस्से पर लेफ्ट हुक लगाकर अपने इरादे दर्शा दिए थे, जिसके प्रभाव से हैगर्टी मैट पर भी जा गिरे। “द जनरल” ने दूसरे राउंड में जबरदस्त वापसी की, लेकिन “द आयरन मैन” ने तीसरे राउंड के लिए काफी एनर्जी बचाई हुई थी।

हर बार की तरह उन्होंने फ्रंट फुट पर रहकर हैगर्टी को रिंग कॉर्नर की तरफ धकेला, जहां उन्होंने तब तक हुक्स और स्ट्रेट्स लगाने जारी रखे जब तक उनके प्रतिद्वंदी मैट पर नहीं गिर गए।

इसके बाद भी “द जनरल” ने हार नहीं मानी, लेकिन इसके बाद वो ज्यादा समय तक डिफेंडिंग चैंपियन को रोक नहीं पाए। रोडटंग ने स्ट्राइक्स और दमदार पंच लगाते हुए एक बार फिर हैगर्टी को नॉकडाउन किया।

हैगर्टी अभी भी मैच में डटे हुए थे, लेकिन अंत में आए “द आयरन मैन” के दमदार कॉम्बिनेशन और उसके बाद लेफ्ट हुक ने थाई सुपरस्टार की जीत सुनिश्चित की।

अब Jitmuangnon Gym के स्टार को हैगर्टी के टीम मेंबर जैकब स्मिथ के खिलाफ भी उसी तरह की जीत की उम्मीद होगी।

#2 मागोमेडालिएव के राइट हैंड के सामने नहीं टिक पाए मार्केस

दिसंबर 2020 में हुए ONE: COLLISION COURSE II में उस समय अपराजित रहे एडसन “पैनिको” मार्केस को हराकर रेमंड मागोमेडालिएव ने अपने ONE रिकॉर्ड में एक और स्टॉपेज से आई जीत को शामिल किया।

रूसी स्टार ने दमदार लेग किक्स लगाकर मुकाबले की शुरुआत की और उसके बाद अपने प्रतिद्वंदी का रिएक्शन जानने के लिए फेक जैब्स लगाए।

अपने विरोधी एथलीट के मूव्स को परखने के बाद उन्होंने मैच को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू किए। एक बार फिर मार्केस को मूव्स के झांसे में फंसाने के बाद मागोमेडालिएव ने आगे आकर जैब-क्रॉस कॉम्बो लगाया। पहले शॉट से मार्केस बच निकले, लेकिन दूसरे से नहीं बच पाए।

दागेस्तानी एथलीट का दमदार राइट हैंड उनके प्रतिद्वंदी के सिर पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल ब्राजीलियाई एथलीट अपनी सुधबुध खो बैठे। मैच का फिनिश पहले राउंड में 1 मिनट 52 सेकंड पर आया।

मागोमेडालिएव अब 8 अप्रैल को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में टायलर मैकग्वायर को हराकर ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।



#3 ओपाचिच ने स्पिनिंग हील किक लगाकर ज़िमरमैन को चौंकाया

राडे ओपाचिच के डेब्यू मैच की गिनती ग्लोबल स्टेज के सबसे यादगार डेब्यू मैचों में की जाने लगी है।

दिसंबर 2020 में हुए ONE: BIG BANG II में हेवीवेट किकबॉक्सर का सामना एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन से हुआ, जहां उन्होंने यादगार नॉकआउट जीत अपने नाम की थी।

23 वर्षीय सर्बियाई एथलीट ने अपनी रीच (पहुंच) का फायदा उठाया, वहीं ज़िमरमैन ने आक्रामक रुख अपनाया हुआ था। इसलिए पहले राउंड में काफी कड़ी टक्कर देखी गई।

दूसरे राउंड में ज़िमरमैन ने दमदार पंच और लो किक्स लगानी जारी रखीं, वहीं ओपाचिच अपने प्रतिद्वंदी की टाइमिंग को परख रहे थे।

सर्बियाई स्टार का धैर्य बनाए रखने का फैसला सही साबित हुआ। ज़िमरमैन ने लो किक लगाने के बाद लेफ्ट हुक लगाने वाले थे, तभी ओपाचिच ने स्पिनिंग हील किक से उन्हें झकझोर कर रख दिया।

“द बोनक्रशर” के लिए अपने पैरों पर खड़े हो पाना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन अंत में उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी, जो ओपाचिच के लिए एक यादगार डेब्यू जीत साबित हुई।

अब “ONE on TNT I” में उनकी भिड़ंत अब पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड से होगी।

#4 ‘रग रग’ ने गलानी को मात दी

“रग रग” ओमार केन का हेवीवेट डेब्यू भी धमाकेदार रहा। उन्होंने जनवरी 2021 में हुए ONE: UNBREAKABLE II के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में एलन “द पैंथर” गलानी को मात दी थी।

हेवीवेट स्टार्स ने शुरुआत में एक-दूसरे के मूव्स को परखा। लेकिन जब पहले राउंड में 90 सेकंड शेष थे, तभी “रग रग” ने गलानी पर खतरनाक तरीके से पंच लगाने शुरू कर दिए, उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेला और मैट पर गिरा दिया।

गलानी ने अंडरहुक लगाकर खड़े होने की कोशिश की, लेकिन केन के वजन के कारण उनके लिए उठ पाना बहुत मुश्किल हो रहा था।

“रग रग” ने “द पैंथर” पर ग्राउंड गेम में तब तक राइट हैंड्स लगाने जारी रखे, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

अब “ONE on TNT” सीरीज के पहले इवेंट में सेनेगली रेसलिंग सुपरस्टार को मेहदी बार्घी की चुनौती से पार पाना होगा।

ये भी पढ़ें: महान सबमिशन ग्रैपलर गॉर्डन रायन ने ONE Championship को जॉइन किया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty