‘रग रग’ ने डेब्यू मैच में एलन गलानी को TKO से दी करारी मात

Alain Ngalani Oumar Kane ONE UNBREAKABLE III 1920X1280 11 768x512

“रग रग” ओमार केन ने अपने ONE Championship डेब्यू मैच की शुरुआत भले ही संभलकर की, लेकिन उन्होंने गियर बदलते हुए एक जबरदस्त जीत हासिल की।

सेनेगली रेसलिंग चैंपियन ने शुक्रवार, 29 जनवरी को सिंगापुर से प्रसारित हुए ONE: UNBREAKABLE II में तगड़े सुपरस्टार एलन “द पैंथर” गलानी को पहला राउंड खत्म होने से पहले ही हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में फिनिश कर दिया।

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

केन ने TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत हासिल की, लेकिन अफ्रीकी सुपरस्टार्स की टक्कर में उन्होंने सधी हुई शुरुआत की।

दोनों ही एथलीट्स अपने-अपने हाथों का इस्तेमाल कर दूरी को भांप रहे थे और पहला अटैक कैमरून में जन्मे गलानी की तरफ से आया। “द पैंथर” ने केन की जांघ पर किक मारी और उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेलने की कोशिश करने लगे।

गलानी ने अपने विरोधी की अगली टांग पर इनसाइड लेग किक लगाई, उसके बाद “रग रग” ने टेकडाउन का प्रयास किया। लेकिन चार बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने खुद को बचा लिया।

दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे को लेग किक्स लगाईं और गलानी ने फिर सेनेगली ग्रैपलर को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

इस दौरान दोनों ही एथलीट्स हाथों के जरिए दूरी भांपने में लगे हुए थे और प्रयास कर रहे थे कि सामने वाले द्वारा की गई गलती का भरपूर फायदा उठाया जाए।

गलानी उसके बाद साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में आए और उनके शरीर पर एक तगड़ी लेफ्ट राउंडहाउस किक लगाई। “रग रग” कुछ हद तक उसके ब्लॉक करने में कामयाब हुए। उन्होंने लूपिंग ओवरहैंड लेफ्ट के जरिए इसका जवाब दिया, लेकिन पंच गलानी को नहीं लग पाया। सेनेगली एथलीट ने राउंडहाउस किक से सिर पर वार किया, मगर “द पैंथर” बच निकलने में कामयाब रहे।

ऐसा लग रहा था कि कैमरून में जन्मे एथलीट दमदार शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे, उन्होंने बॉडी किक के साथ-साथ हेड किक भी लगाई।

गलानी के वार से “रग रग” को कोई खास परेशानी नहीं हुई। उन्होंने उनके वार को रोका और उसी तरह से जवाब भी दिया। वो सुपरस्टार एथलीट के अटैक का जवाब अटैक के साथ दे रहे थे।

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

गलानी ने दो लगातार किक्स मारी, लेकिन “रग रग” ने आकर बढ़कर पंच लगाए और उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेला। “द पैंथर” ने बच निकलने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सेनेगली सनसनी ने सर्कल वॉल से सटे एथलीट को जबरदस्त पंच लगाए। साथ ही उनकी टांग पकड़ी और उन्हें घुमाकर गिरा दिया।

केन ने प्रतिद्वंदी के सीधे हाथ को अंडरहुकड में जकड़ा और कैमरूनी एथलीट से सिर पर राइट हैंड की जमकर बारिश कर दी।

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

“द पैंथर” ने अटैक से बचने की जी-तोड़ कोशिश की, लेकिन उन्हें एक के बाद एक पंच लगते जा रहे थे। गलानी ने घुटनों के सहारे खड़ा होने का प्रयास किया, मगर “रग रग” ने उन्हें तुरंत मैट पर गिरा दिया और फिर से पंच बरसाने शुरु कर दिए।

कई सारे शॉट्स लगने के बाद रेफरी के पास मैच रोकने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा।

पहले ही राउंड के 4:32 मिनट पर मैच जीतकर “रग रग” ने खुद को हेवीवेट डिविजन के लिए खतरा साबित कर दिया है।

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली Vs. वागाबोव

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34