‘ONE On TNT I’ के लिए रोडटंग को मिला नया प्रतिद्वंदी

Tagir Khalilov Rodtang Jitmuangnon ONE FISTS OF FURY 1920X1280 31

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर उत्तर अमेरिकी फैंस को अपनी ताकत और स्किल्स का दम दिखाने के लिए तैयार हैं।

“द आयरन मैन” को गुरुवार, 8 अप्रैल को आने वाले “ONE on TNT I” में अब एक नया प्रतिद्वंदी मिल गया है।

पहले “ONE on TNT I” के मेन कार्ड में रोडटंग का सामना जैकब स्मिथ के साथ होना था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई एथलीट डेनियल “मिनी टी” विलियम्स ब्रिटिश स्टार की जगह लेंगे।

“द आयरन मैन” और “मिनी टी” मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वाले 4-औंस के ग्लव्स पहनकर नॉन वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में उतरेंगे।

विलियम्स मॉय थाई चैंपियंस के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने करियर में ढेर सारे टाइटल जीतें हैं, जिसमें WMC वर्ल्ड चैंपियनशिप भी शामिल है।

27 वर्षीय एथलीट अटैक करने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने लो किक्स, ओवरहैंड राइट्स, बॉडी शॉट्स और जम्पिंग डाउनवर्ड एल्बो लगाना बहुत पसंद है।

वो ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में स्थित Kao Sok Muay Thai और Scrappy MMA & Fitness में ट्रेनिंग करते हैं, ऐसे में वो अपने करियर के सबसे बड़े मुकाबले से पहले जबरदस्त स्थिति में होंगे।

“ONE on TNT I” में होने वाले मैचों की लिस्ट इस प्रकार है।

Rodtang Jitmuangnon fights Tagir Khalilov at ONE: FISTS OF FURY

‘ONE on TNT I’ का मेन कार्ड

  • एड्रियानो मोरेस vs. डिमिट्रियस जॉनसन (ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • एडी अल्वारेज़ vs. यूरी लापिकुस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. डेनियल विलियम्स (मॉय थाई – कैच वेट 61.5 किलोग्राम)

‘ONE on TNT I’ का लीड कार्ड

  • टायलर मैकग्वायर vs. रेमंड मागोमेडालिएव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. पैट्रिक श्मिड (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • मेहदी बार्घी vs. ओमार केन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT I’ के स्टार्स द्वारा किए गए 4 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled