हेवीवेट किकबॉक्सर पैट्रिक श्मिड से जुड़ी 10 बेहद रोचक बातें

Oumar Kane Patrick Schmid ONE on TNT I 7 768x512

ONE: FIRST STRIKE में पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड ग्लोबल फैंस की अपनी स्किल्स का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

“ONE on TNT I” में उनका किकबॉक्सिंग मैच सर्बियाई स्टार राडे ओपाचिच के खिलाफ किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया था, लेकिन उन्होंने आखिरी समय में “रग रग” ओमार केन के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट को स्वीकार किया था।

अब आखिरकार शुक्रवार, 15 अक्टूबर को “बिग स्विस” का सामना सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले हेवीवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में ओपाचिच से होगा।

श्मिड के ONE Super Series डेब्यू से पहले उनके बारे में 10 बेहद दिलचस्प बातों को जानिए।

#1 एक बड़े शहर के शांत इलाके से ताल्लुक

34 वर्षीय स्टार का जन्म स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुआ, जो कि दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक केंद्रों में से एक है।

वो बचपन के दिनों में शहर के बाहरी इलाके में रहते थे, जहां खाली समय में जंगल में खेलना पसंद करते थे।

#2 वो न्यू यॉर्क में भी रहे

10 साल की उम्र में अपने पिता, जो कि एक बैंकर थे, के काम की वजह से श्मिड को न्यू यॉर्क की वेस्टचेस्टर काउंटी में आना पड़ा।

उनका परिवार वापस अपने देश लौटने से पहले वहां पांच साल तक रहा।

#3 कैसे बने ‘बिग स्विस’

उन्हें वापस स्विट्जरलैंड जाने से पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में ये नाम हासिल हो गया था।

वो बचपन में खेलों में काफी रूचि रखते और कई तरह की गतिविधियों में भाग लेते थे। अपने बड़े आकार की वजह से उन्हें अमेरिकी फुटबॉल के लिए सही माना जात था और वहां से कोचों और टीम के साथियों ने उन्हें “बिग स्विस” कहना शुरु किया।

क्योंकि वो आकार में काफी बड़े और स्विट्जरलैंड के रहने वाले थे।

#4 कार्टून देखकर इंग्लिश सीखी

जर्मन बोलने वाले श्मिड का मानना है कि वो जब अमेरिका आए तो उन्होंने कार्टून देकर अंग्रेजी सीखी।

उन्होंने बताया, “मैं हमेशा कहता हूं कि मैंने कार्टून नेटवर्क देखकर अंग्रेजी सीखी। हमने वहां आने से पहले कुछ नहीं सीखा था। हमें सब कुछ टीवी देखकर और लोगों से बातें कर सीखा।”

#5 वो थाईलैंड में भी रहे

भले ही श्मिड ने युवावस्था में कई सारे मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ली हो, लेकिन 18 साल की उम्र में वो ज्यादा ध्यान देने लगे।

उन्होंने खुद को पूरी तरह से कॉम्बैट स्पोर्ट्स में झोंक दिया और 2011 में दस महीनों के लिए थाईलैंड आ गए। उस दौरान लगातार सात फाइट्स अपने नाम करने में भी कामयाब रहे।



#6 ‘द पैंथर’ के साथ ट्रेनिंग की

The Home of Martial Arts के साथ जुड़ने से पहले श्मिड मकाऊ में मुकाबले करते थे और उसी दौरान उन्हें एक बेहतरीन ट्रेनिंग पार्टनर का साथ मिला।

“बिग स्विस” हांगकांग स्थित ONE Championship सुपरस्टार एलन “द पैंथर” गलानी के Impakt Gym गए और दिग्गज के साथ ट्रेनिंग शुरु की।

#7 एक लाजवाब स्ट्राइकर

अपनी मेहनत और लगन के दम पर श्मिड ने रिंग में काफी सफलता अर्जित की है।

ज्यूरिख निवासी एथलीट ने कई सारे संगठनों के बड़े खिताब अपने नाम किए हैं, जिनमें WTKA और AFSO के अलावा ISKA यूरोपियन हेवीवेट किकबॉक्सिंग टाइटल भी शामिल है।

#8 घूमने-फिरने की अच्छी जगह उनका जुनून हैं

Profight-Muki Gym के प्रतिनिधि दूर-दराज स्थित इलाके में पले-बढ़े हैं और युवावस्था में भी उनका लाइफस्टाइल कुछ ऐसा ही रहा है।

आज भी उन्हें स्नोबोर्डिंग, हाइकिंग, स्कूबा डाइविंग करने वाले स्थान काफी पसंद आते हैं। वो स्विट्जरलैंड जैसे खूबसूरत देश में रहते हैं, जहां की प्राकृतिक सुंदरता से वो कभी बोर नहीं हो सकते।

#9 वीडियो गेम्स के शौकीन

श्मिड एक प्रोफेशनल फाइटर हैं और उन्हें बाहर घूमना-फिरना काफी पसंद है, लेकिन उनकी इन सबके उलट कुछ अलग आदतें भी हैं।

हेवीवेट स्ट्राइकर को शतरंज खेलना पसंद है। वो वीडियो गेम काफी खेलते हैं, उन्हें Age Of Empire, Mafia और GTA जैसे चर्चित गेम्स काफी पसंद हैं।

#10 खाना खाने और बनाने में रूचि

श्मिड की खाने बनाने की स्किल्स काफी कमाल की हैं।

COVID-19 महामारी शुरु होने से पहले वो अपनी मंगेतर के साथ एक फूड बिजनेस चलाते थे और मानते हैं कि उनकी मंगेतर उनसे बेहतर खाना बनाती हैं। श्मिड को नए पकवान बनाना और खाना काफी पसंद है।

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के कंटेंडर्स के बारे में जानिए

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty