ONE: FIRST STRIKE के किकबॉक्सिंग स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Italian-Armenian kickboxer Giorgio Petrosyan knocks out Jo Nattawut

कुछ ही हफ्तों में दुनिया के 8 बेस्ट किकबॉक्सर्स ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग ग्रां प्री में परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। उसी इवेंट में #1 और #2 रैंक के कंटेंडर सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने होंगे।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में फैंस को 6 धमाकेदार स्ट्राइकिंग मैच देखने को मिलेंगे।

यहां आप ONE: FIRST STRIKE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

#1 जियोर्जियो पेट्रोसियन ने लेफ्ट हैंड से नाटावट को फिनिश किया

2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी को हराने के बाद जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन का सामना सेमीफाइनल में स्मोकिन’ जो नाटावट से हुआ।

ONE: DREAMS OF GOLD में उनकी भिड़ंत हुई और पेट्रोसियन ने दिखाया कि वो एक टॉप लेवल के किकबॉक्सर हैं। “द डॉक्टर” ने स्ट्रेट लेफ्ट पंच की मदद से पहले राउंड में नॉकआउट फिनिश हासिल किया था।

उन्होंने पहले राउंड में 2 मिनट 44 सेकंड के समय पर मैच को फिनिश किया था। नाटावट ने फेक पंच का इस्तेमाल किया, वहीं पेट्रोसियन पहले से जैब के लिए तैयार थे। इटालियन-अर्मेनियाई स्टार ने उसी समय नाटावट की ठोड़ी पर खतरनाक लेफ्ट हैंड को लैंड कराया।

अब ONE: FIRST STRIKE में पेट्रोसियन का सामना ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में #2 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन से होगा।

#2 राडे ओपाचिच की किक के सामने ढेर हुए ज़िमरमैन

एक हेवीवेट स्ट्राइकर को लाइटवेट फाइटर की तरह परफॉर्म करते देखना बहुत दुर्लभ लम्हा होता है। लेकिन ONE Super Series किकबॉक्सिंग बाउट में राडे ओपाचिच ने एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन के खिलाफ ऐसा करके दिखाया था।

ONE: BIG BANG II में दोनों अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे थे और दोनों यादगार अंदाज में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहते थे। मगर ओपाचिच ने अपनी अच्छी स्पीड के दम पर स्पिनिंग हील किक लगाकर ज़िमरमैन को नॉकडाउन कर दिया था।

मैच का फिनिश दूसरे राउंड में आया जब ओपाचिच ने “द बोनक्रशर” को पुश किक लगाकर मैट पर गिराया। ज़िमरमैन खड़े होने के बाद सर्बियाई एथलीट की ओर आए, मगर इसी समय उन्हें प्रभावशाली किक लगी, जिससे राउंड में 1 मिनट 35 सेकंड के समय पर मैच को फिनिश कर दिया गया।

ओपाचिच का सामना अब पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड से होने वाला है।



#3 एनरिको केह्ल बॉडी पर खूब अटैक करते हैं

ओपाचिच की तरह एनरिको “द हरिकेन” केह्ल का डेब्यू भी यादगार रहा था, जिसमें उन्होंने लियाम नोलन को मात दी थी। इस जीत के साथ उन्हें 2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह मिली थी।

ONE: REIGN OF VALOR में दोनों की भिड़ंत धमाकेदार रही और परिणाम भी दिलचस्प तरीके से आया। 2 राउंड्स तक अपने विरोधी की बॉडी की क्षति पहुंचाने के बाद केह्ल ने दूसरे राउंड में नोलन पर तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त की थी।

दूसरे राउंड की शुरुआत में केह्ल ने नोलन के पेट के हिस्से पर दमदार हुक्स, स्पिनिंग बैक किक्स और नी स्ट्राइक्स भी लगाईं। इस बीच “द हरिकेन” ने बॉडी शॉट लगाकर अपने विरोधी को मैट पर भी गिराया, लेकिन नोलन उठ खड़े हुए। अगले ही पल केह्ल ने नी स्ट्राइक लगाकर ब्रिटिश स्टार को झकझोर दिया था, जिसके बाद वो फाइट को जारी रखने में असमर्थ दिखाई पड़े।

अब केह्ल ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में डेविट कीरिया के खिलाफ भी अपनी पावर की मदद से जीत दर्ज करना चांगे।

#4 मरात ग्रिगोरियन ने जबरदस्त वापसी कर जीता मैच

अपने ONE Super Series डेब्यू में मरात ग्रिगोरियन को रूसी किकबॉक्सिंग चैंपियन इवान कोंद्रातेव के रूप में कठिन चुनौती मिली थी। अर्मेनियाई स्टार ने इस चुनौती को शानदार अंदाज में पार करते हुए फेदरवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स में प्रवेश पाया था।

#3 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सर ने ONE: BIG BANG में लेफ्ट बॉडी हुक लगाकर दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की। ये जीत ऐसी परिस्थितियों में आई जब पहले राउंड में राइट हैंड के प्रभाव से वो खुद नॉकडाउन हो गए थे।

ग्रिगोरियन ने मैच में सब्र बनाए रखा और धीरे-धीरे रूसी एथलीट पर अटैक के मौके तलाशने शुरू किए। इस दौरान उन्होंने कोंद्रातेव की पसलियों के हिस्से पर बॉडी शॉट्स लगाए। कोंद्रातेव की हालत बिगड़ती जा रही थी, खुद के बचाव में सर्कल वॉल से जा सटे, जहां उन्हें एक अन्य दमदार शॉट के बाद मजबूरन घुटने टेकने पड़े।

अब अर्मेनियाई स्टार का सामना ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में डच लैजेंड एंडी “सावर पावर” सावर से होगा।

#5 केह्ल ने आर्मेन पेट्रोसियन को फिनिश किया

केह्ल की नोलन पर जीत के 8 महीने बाद उनका सामना ONE: AGE OF DRAGONS में जियोर्जियो पेट्रोसियन के भाई आर्मेन पेट्रोसियन से हुआ। 2015 में केह्ल को “द डॉक्टर” के खिलाफ बहुमत निर्णय से हार मिली थी, जिसका बदला वो उनके भाई से पूरा करना चाहते थे।

आर्मेन को दूसरे राउंड में फिनिश कर उन्होंने वाकई में अपना बदला पूरा किया था।

मैच का फिनिश तब आया जब जर्मन एथलीट ने स्ट्रेट राइट लगाकर नॉकडाउन स्कोर किया। आर्मेन खड़े हुए, लेकिन उन्हें लड़खड़ाते हुए साफ देखा जा सकता था। केह्ल ने स्थिति को भांपते हुए कई पंच और नी स्ट्राइक्स लगाईं और कुछ समय बाद ही रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

अगर “द हरिकेन” ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री को जीत पाए और “द डॉक्टर” को सुपरबोन पर जीत मिली तो दोनों किकबॉक्सर्स दोबारा आमने-सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पेट्रोसियन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार हैं सुपरबोन: ‘मेरी कोई कमजोरी नहीं है’

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34