स्टैम्प ने ग्रां प्री में नई प्रतिद्वंदी और हिराटा vs. फोगाट मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी

Stamp Fairtex Alyona Rassohyna 1920X1280 EMPOWER 21 768x512

पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में चाहे नई प्रतिद्वंदी मिल गई हो, लेकिन उन्होंने अपने ट्रेनिंग के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया है।

अब उन्होंने पहले से भी ज्यादा कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

Pictures from the fight between Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna from ONE: EMPOWER

29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में थाई मेगास्टार का सामना टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में जीत की प्रबल दावेदारों में से एक हैम सिओ ही से होने वाला था। लेकिन दक्षिण कोरियाई स्टार को चोट के कारण मैच से नाम वापस लेना पड़ा।

इसलिए स्टैम्प अब ग्रां प्री अल्टरनेट जूली मेज़ाबार्बा से भिड़ेंगी और वो जानती हैं कि ब्राजीलियाई एथलीट एक खतरनाक फाइटर हैं, जो इस टूर्नामेंट से किसी भी स्टार को बाहर करने की काबिलियत रखती हैं।

Fairtex टीम की स्टार ने कहा, “मुझे एक कड़े मुकाबले की उम्मीद है और उन्हें कम आंकने की भूल नहीं करना चाहती।”

“उनके स्टाइल, ताकत और कमजोरी को परखने के बाद मुझे पता चला कि उनकी तकनीक भी शानदार है। ये मैच आखिरी राउंड तक भी जा सकता है।”

Pictures from the match between Julie Mezabarba and Mei Yamaguchi from ONE: EMPOWER

स्टैम्प को मेज़ाबार्बा की स्किल्स का अंदाजा 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में मिला था।

ब्राजीलियाई स्टार ने उस इवेंट में 2 बार की पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची को हराकर ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट को जीता था।

मेज़ाबार्बा ने फाइट की गति को कंट्रोल किया, जापानी स्टार के खिलाफ अच्छा टेकडाउन डिफेंस किया, पंच, एल्बो और नी-ट्राइक्स लगाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

उनके प्रदर्शन से स्टैम्प प्रभावित हुई हैं, जो ब्राजीलियाई स्टार के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखने को बेताब हैं।

थाई स्टार ने कहा, “वो एक ऑर्थोडॉक्स फाइटर हैं और दमदार पंच लगाती हैं। मूव्स को बहुत तेजी से लगाती हैं और हमारे बीच कई सारी समानताएं हैं। वो अच्छी फाइटर हैं और मैं उनका सामना करने को उत्साहित हूं।”

“वो खतरनाक फाइटर हैं, इसी वजह से यामागुची को हरा पाईं। लेकिन मैं ये भी मानती हूं कि बॉडी साइज़ के कारण भी उन्हें फायदा मिला। इस डिविजन की अन्य एथलीट्स की तुलना में उनका बॉडी साइज़ ज्यादा है और उनकी स्किल्स भी शानदार हैं और उनका सम्मान भी करती हूं।”

Pictures from the fight between Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna from ONE: EMPOWER

Fairtex टीम की स्टार मानती हैं कि स्टैंड-अप गेम में वो अपनी अगली विरोधी से बेहतर हैं।

वो पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं और अब तीसरे खेल में भी टॉप पर पहुंचना चाहती हैं। उनका मानना है कि टूर्नामेंट की कोई भी एथलीट उन्हें स्ट्राइकिंग में मात नहीं दे सकती।

स्टैम्प ने कहा, “मेरी किक्स उनसे बेहतर और ज्यादा प्रभावशाली हैं। मैं किक्स से फायदा लेना जानती हूं और मुझे स्ट्राइकिंग में उनसे ज्यादा अनुभव है।”

“उनकी बॉक्सिंग अच्छी है, लेकिन मैं एक बेहतर फाइटर हूं। मुझे नहीं लगता कि वो स्ट्राइकिंग में मुझे टक्कर दे पाएंगी, लेकिन मैं उन्हें कम भी नहीं आंकना चाहती।”

अपने मैच के अलावा थाई मेगास्टार ग्रां प्री के दूसरे सेमीफाइनल में ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा की भिड़ंत को भी करीब से देखना चाहेंगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि मेज़ाबार्बा पर जीत के बाद उनका सामना ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में फोगाट vs. हिराटा मैच की विजेता से हो सकता है।

इसलिए स्टैम्प उस मैच को भी मिस नहीं करना चाहेंगी।

Itsuki Hirata meets Ritu Phogat in the ONE Women's Atomweight World Grand Prix semifinals

स्टैम्प ने कहा, “वो फाइट भी बहुत दिलचस्प होगी क्योंकि दोनों की स्किल्स शानदार हैं और दोनों के बीच ग्राउंड फाइटिंग को देखना भी यादगार लम्हा होगा।”

“मुझे लगता है कि ऋतु शुरुआत में टेकडाउन करते हुए टॉप पोजिशन हासिल करने की कोशिश करेंगी।”

“अगर इत्सुकी उन्हें खुद से दूर रख पाईं तो उनके पास आउटसाइड अटैक्स के जरिए बढ़त बनाने का मौका होगा। अगर फाइट ग्राउंड पर आई तो वहां भी हिराटा की स्किल्स बहुत खतरनाक हैं।

“ये बहुत करीबी मुकाबला होगा और इसकी भविष्यवाणी करना भी कठिन है, लेकिन मैं इत्सुकी का पक्ष लेना चाहूंगी।”

इस महीने के अंत में पता चल जाएगा कि स्टैम्प की भविष्यवाणी सही है या नहीं।

फिलहाल के लिए थाई स्टार का ध्यान 29 अक्टूबर को मेज़ाबार्बा के खिलाफ जीत दर्ज करना है।

ये भी पढ़ें: पेट्रोसियन के खिलाफ टाइटल मैच के लिए तैयार हैं सुपरबोन: मेरी कोई कमजोरी नहीं है’

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34