पेट्रोसियन के खिलाफ टाइटल मैच के लिए तैयार हैं सुपरबोन: ‘मेरी कोई कमजोरी नहीं है’

Sitthichai Sitsongpeenong Superbon 1920X1280 7 768x512

सुपरबोन अभी तक अपने करियर में कई चैंपियनशिप्स जीत चुके हैं, लेकिन शुक्रवार, 15 अक्टूबर को वो किकबॉक्सिंग लैजेंड को हराकर खेल के इतिहास का सबसे बड़ा ईनाम हासिल कर सकते हैं।

ONE: FIRST STRIKE का लाइव प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से होगा, जिसमें सबसे पहले ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उनका सामना अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन से होगा।

पेट्रोसियन अभी #1 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सर हैं और अभी तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनका रिकॉर्ड 104-2-2 (2 नो कॉन्टेस्ट) का है और इस सफर में कई वर्ल्ड टाइटल्स जीते और 2019 में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप भी जीती।

पेट्रोसियन को हरा पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन #2 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन मानते हैं कि इटालियन एथलीट को हराना असंभव नहीं है। थाई स्टार का रिकॉर्ड 111-34 का है, अभी 10 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और मानते हैं कि वो इस मुकाबले को जीतने में सक्षम हैं।

इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पहले सुपरबोन ने अपनी ट्रेनिंग, पेट्रोसियन की कठिन चुनौती पर बात की और ये भी बताया कि वो किस तरह “द डॉक्टर” को हरा सकते हैं।

ONE Championship: आपका सामना ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जियोर्जियो पेट्रोसियन से होगा। ट्रेनिंग कैम्प में आपने किन बातों पर अधिक ध्यान दिया है?

सुपरबोन: मैं बैंकॉक में COVID-19 के कारण थाईलैंड के दक्षिण क्षेत्र में स्थित Khun Suek Muay Thai जिम में आ गया था। ये जिम बड़ा है और अच्छी ट्रेनिंग के लिए संसाधन भी हैं।

“ट्रेनर गेई” अभी भी मेरे कोच हैं, जो पूर्व मॉय थाई फाइटर रहे हैं। मुझे 2 पूर्व मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस सारावट लुकबनयाई और पेटेक सोर सुवानभक्ति का साथ भी मिल रहा है। इसलिए फिलहाल मेरी ट्रेनिंग बहुत अच्छी चल रही है।

आमतौर पर, मैं अपने ट्रेनिंग सेशंस को 2 हिस्सों में बांट देता हूं। शाम को स्पारिंग, फिटनेस, पंच, नी और एल्बो स्ट्राइक्स पर अधिक ध्यान देता हूं। कभी-कभी बीच पर जाकर ना केवल प्रकृति का आनंद लेता हूं बल्कि वहां अनोखे तरीके से ट्रेनिंग भी करता हूं।

ONE: पेट्रोसियन और उनके फाइटिंग स्टाइल के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

सुपरबोन: पेट्रोसियन के पिछले मैचों को देखने के बाद मुझे पता चला कि वो नी स्ट्राइक्स के खिलाफ संघर्ष करते हैं।

दमदार पंच और स्ट्राइक्स उनकी सबसे बड़ी ताकत है और तकनीक सबसे खतरनाक है। उन्हें पंच और किक्स को सटीकता से लैंड करवाने में महारत हासिल है। वो बहुत अच्छे फाइटर हैं, लेकिन मैं भी उनके मूव्स को काउंटर करने से पीछे नहीं हटूंगा।

ONE: आपकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरियां क्या हैं?

सुपरबोन: मुझे लगता है कि मेरी कोई कमजोरी नहीं है क्योंकि मैं हर क्षेत्र में अच्छा हूं। मॉय थाई बैकग्राउंड से आता हूं, लेकिन किकबॉक्सिंग के साथ सामंजस्य बैठा सकता हूं। मैंने उनसे ज्यादा कठिन चुनौतियों का सामना किया है।

ONE: पेट्रोसियन ने आपके खिलाफ क्या गेम प्लान तैयार किया होगा?

सुपरबोन: उन्होंने जरूर फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करने का प्लान बनाया होगा, ऐसा करते समय वो लॉन्ग-रेंज शॉट्स जैसे किक्स और स्ट्रेट पंच लगाने की कोशिश करेंगे और मेरे साथ क्लिंच करने से जरूर बचेंगे।

ONE: आप उनके अटैक का जवाब कैसे देंगे?

सुपरबोन: मैं आक्रामक रुख अपनाकर अपनी स्ट्राइक्स को लैंड करवाने की कोशिश करूंगा। मुझे अटैक का मौका मिला तो मैं शॉट्स लगाने में हिचक नहीं दिखाऊंगा। ये फाइट हम दोनों के लिए बहुत कठिन चुनौती रहने वाली है।

ONE: क्या आप “द डॉक्टर” के खिलाफ कुछ नए मूव्स का इस्तेमाल करेंगे?

सुपरबोन: इसे मैं अपने तक सीमित रखना चाहूंगा। ये सब आपको सर्कल में ही देखने को मिलेगा। मगर एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि क्राबी बीच पर ट्रेनिंग से मेरा एनर्जी लेवल अच्छा हुआ है और मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस कर रहा हूं।

Superbon whips a head kick at Sitthichai

ONE: इस मैच को किस तरीके से खत्म होता देख रहे हैं? क्या कोई भविष्यवाणी करना चाहेंगे?

सुपरबोन: इस फाइट की भविष्यवाणी करना कठिन है और उन्हें नॉकआउट करना भी बहुत मुश्किल है। हम दोनों ही नॉकआउट होने से बचना चाहेंगे। मुझे लगता है कि हम राउंड्स में एक-दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे ये मुकाबला आखिरी राउंड तक चलेगा और नतीजा रेफरियों द्वारा निकलेगा।

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के कंटेंडर्स के बारे में जानिए

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400