कार एक्सीडेंट में रग रग को लगी चोट, ONE 173 में एनातोली मालिकिन के खिलाफ हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच से बाहर

Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 68

मौजूदा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “रग रग” ओमार केन को ONE 173: Superbon vs. Noiri में दो डिविजन के MMA चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित रीमैच से अपने नाम वापस लेना पड़ा है।

दरअसल 33 वर्षीय सेनेगली सुपरस्टार यूएई में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए और अब वो रविवार, 16 नवंबर को टोक्यो, जापान में होने वाले इवेंट में मुकाबला नहीं कर पाएंगे।

फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये सेनेगली सुपरस्टार के लिए बहुत बड़ा धक्का है, जो कि अपने पहले हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए तैयारियों में जुटे हुए थे।

आपको बता दें कि ONE 169 के मेन इवेंट में केन ने तब के ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन मालिकिन को चैलेंज किया था। उन्होंने रूसी सुपरस्टार को अपनी स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग के दम पर पांच राउंड के धमाकेदार मैच में विभाजित निर्णय से मात दी।

उस जीत की बदौलत, “रग रग” अफ्रीका के पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बने और लगातार अपनी जीत के सिलसिले को पांच किया। वो रूसी सुपरस्टार को हराने वाले पहले फाइटर बने, जिसके बाद “स्लेदकी” का रिकॉर्ड 14-1 हुआ।

अब जब ये अहम वर्ल्ड टाइटल रीमैच इस बेहतरीन कार्ड का हिस्सा नहीं है, फिर भी ONE 173 में 17 MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट्स शामिल हैं।

मेन इवेंट मैच में डिविजनल चैंपियन सुपरबोन का सामना अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी से ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

इसके अलावा चार वर्ल्ड टाइटल मैच और देखने को मिलेंगे, जहां थाई दिग्गजों रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और नोंग-ओ हामा के बीच वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। टोक्यो में एक नए वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी होगी, जब जापान के नडाका योशीनारी की भिड़ंत थाई डेस्ट्रॉयर नमसुरिन चोर केटविना से पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगी।

वहीं डबल चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली अपने ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को एक बार फिर से दांव पर लगाते हुए रीमैच में अपराजित टर्किश फाइटर अलीबेग रसुलोव का सामना करेंगे।

अंत में ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ एक भार वर्ग ऊपर जाकर होमटाउन हीरो युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को फ्लाइवेट खिताब के लिए चैलेंज करेंगे

न्यूज़ में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2