राडे ओपाचिच की हेवीवेट डिविजन को चेतावनी: ‘अब मेरा समय आ चुका है’

Rade Opacic Errol Zimmerman ONE BIG BANG II 1920X1280 34 768x512

राडे ओपाचिच थोड़े ही समय में ONE Super Series के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक बन चुके हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने से पहले उनका कहीं रुकने का कोई मन नहीं है।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड को किकबॉक्सिंग बाउट में हराकर सर्बियाई स्टार ग्लोबल स्टेज पर अपनी नॉकआउट स्ट्रीक को जारी रखना चाहेंगे।

एक और बड़ी जीत के बाद ओपाचिच को उम्मीद होगी कि उन्हें सबसे पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में जगह मिले। मुकाबले का परिणाम कुछ भी हो, लेकिन उनका लक्ष्य एक ही रहने वाला है।

उन्होंने कहा, “मेरा पहला टारगेट मैच जीतना है, लेकिन भविष्य का प्लान ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनना है।”

“मैंने अपना जीवन इस खेल को समर्पित किया है इसलिए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं।”जि

दिसंबर 2020 में ONE: BIG BANG II में ओपाचिच ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन को नॉकआउट किया था। 24 वर्षीय एथलीट ने खतरनाक स्पिनिंग हील किक लगाकर डच सुपरस्टार को फिनिश करने में सफलता पाई।

उसके बाद जनवरी में हुए ONE: UNBREAKABLE में सर्बियाई स्टार ने ब्रूनो सुसानो को दूसरे राउंड में फिनिश किया।

ओपाचिच ने ONE Super Series में लगातार 2 जीत दर्ज करते हुए कुछ सबक भी लिए हैं और अपनी कमजोरियों को दूर कर श्मिड पर और भी बेहतर तरीके से जीत दर्ज करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “दिसंबर में आई नॉकआउट जीत मेरे करियर का सबसे खास लम्हा रहा। उस शानदार जीत ने मुझे एक नई पहचान दिलाई है।”

“ब्रूनो एक अच्छे फाइटर हैं। कई प्रभावशाली शॉट्स झेलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। वो काफी अच्छा मुकाबला रहा, मुझे मजा आया और परिणाम मेरे पक्ष में आया।

“मुझे खुशी है कि मैं ONE के फैंस का मनोरंजन कर पाया, लेकिन शायद मैंने उनके लीवर पर कुछ ज्यादा ही प्रहार किए। इस बार मुझे धैर्य से काम लेना होगा।”



श्मिड एक खतरनाक प्रतिद्वंदी हैं और मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और बॉक्सिंग में काफी अनुभव प्राप्त है। अपने एमेच्योर करियर में वो कई बार के बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एंथनी जोशुआ का भी सामना कर चुके हैं।

ओपाचिच ने अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक अच्छा गेम प्लान तैयार किया है। वो जानते हैं कि श्मिड भी पूरी तैयारी के साथ सर्कल में उतरने वाले हैं।

KBKS टीम के स्टार ने कहा, “उन्हें काफी अनुभव प्राप्त है। उनकी उम्र 34 वर्ष हो चुकी है और काफी मैचों का हिस्सा रहे हैं। उनका कार्डियो बहुत अच्छा है।”

“वो बॉक्सिंग बहुत ज्यादा करते हैं और मेरे खिलाफ भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मैंने भी उनके हर एक मूव को काउंटर करने की तैयारी की है।

“वो चाहे कितने ही अच्छे फाइटर क्यों ना हों, लेकिन अब मेरा समय आ चुका है। मैं उनकी हर चुनौती के लिए तैयार हूं और जीत से कम मुझे कुछ भी मंजूर नहीं।”

Rade Opacic Bruno Susano ONE UNBREAKABLE 1920X1280 16.jpg

लगातार 2 जीत दर्ज करने के बाद उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। उन्होंने माना कि फिलहाल वो इस बात से चिंतित नहीं हैं कि उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से क्या उम्मीद रखनी चाहिए। वो केवल अपने गेम प्लान पर फोकस करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं अपने प्रतिद्वंदी के गेम पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मैं उनके अच्छे मूव्स को जरूर परखता हूं, लेकिन ज्यादा ध्यान खुद के प्लान पर देता हूं, तभी मुझे जीत मिलने की उम्मीद ज्यादा होती है।”

सर्बियाई एथलीट मानते हैं कि अभी वो शारीरिक और मानसिक रूप से भी बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

ओपाचिच साबित कर चुके हैं कि वो बड़े एथलीट्स को भी क्षण भर में हराने में सक्षम हैं और 15 अक्टूबर को भी जीत ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “मैं उनसे लंबा, युवा हूं और मेरे मूव्स में तेजी है और उनसे ज्यादा आक्रामक हूं। मैं किसी भी हालत में मैच को फिनिश करना चाहता हूं।”

“मैं कुछ नया करने का प्रयास नहीं करूंगा, हमेशा मैं कई तरह की स्किल्स का इस्तेमाल करता आया हूं। स्पिनिंग किक्स, पंच और हाई किक्स से नॉकआउट फिनिश कर चुका हूं। फिलहाल मैं इन चीजों के बारे में नहीं सोच रहा, धैर्य बनाए रखूंगा और उम्मीद करूंगा कि मैं उन्हें नॉकआउट कर पाऊं।”

Rade Opacic Bruno Susano ONE UNBREAKABLE 1920X1280 40.jpg

ये भी पढ़ें: राडे ओपाचिच ने अपना पूरा जीवन किकबॉक्सिंग को समर्पित किया है

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800