किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में एंडी सावर के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति

Andy Souwer Zhang Chunyu BIG BANG 19 768x512

एंडी “सावर पावर” सावर अभी तक अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, लेकिन अब वो ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें सबसे बड़े किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट को जीतना होगा।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की शुरुआत शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में होने वाली है और टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच में उनका सामना मरात ग्रिगोरियन से होगा।

38 वर्षीय डच आइकॉन को खुद पर भरोसा है और उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि अब उनके लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

सावर ने कहा, “बड़े टाइटल्स को जीतने से सुखद अनुभव मिलता है और मैं लगातार टाइटल्स को जीतते रहना चाहता हूं। ऐसा केवल कड़ी मेहनत से ही हो सकता है।”

“अगर मैं इस बेल्ट को नहीं जीत पाया तो रिटायर हो जाऊंगा। अगर जीत गया तो मैं दोबारा टॉप पर पहुंच जाऊंगा।”

चाहे वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा उम्र के एथलीट हैं, लेकिन 201 मैचों के साथ सबसे ज्यादा अनुभवी भी हैं।

ONE: BIG BANG में उन्होंने “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त की थी और अब उनका मानना है कि वो दोबारा टॉप पर पहुंचने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा, “मेरी उम्र जल्द ही 39 हो जाएगी। मैं अभी भी टॉप लेवल पर हूं और बेस्ट फाइटर्स के साथ फाइट कर रहा हूं।”

“उनका सामना कर मुझे अच्छा महसूस होता है, ज्यादा ताकतवर महसूस करता हूं। मैं दुनिया को पहले ही दिखा चुका हूं कि मैं बेस्ट हूं और एक बार फिर ऐसा करने के लिए तैयार हूं।”

Kickboxers Andy Souwer and Zhang Chunyu fight at ONE: BIG BANG

डच स्टार ग्रां प्री को जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हार के बाद भी वो कमजोर नहीं पड़ेंगे। वो अपनी उपलब्धियों के बल पर अगली जनरेशन के स्ट्राइकर्स को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

सावर ने कहा, “मैं अपने करियर को एक और मौका दे रहा हूं। मुझे उम्मीद होगी कि मुझे हमेशा एक लैजेंड होने का दर्जा मिला रहेगा, जिससे मैं युवाओं को प्रोत्साहन दे सकूं।”

“लोग बहुत जल्दी अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। वो एक हफ्ते या एक महीने में चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि उसके लिए मेहनत लगती है। उपलब्धियां बिना मेहनत के हासिल नहीं की जाती और मैं भी उन्हें दिखाना चाहता हूं कि मेहनत का फल हमें जरूर मिलता है।

“मुझे हार मिली तो भी मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। मैं अपने करियर और उपलब्धियों से संतुष्ट हूं और काफी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हूं, खासतौर पर अपने परिवार के लिए।”



इस टूर्नामेंट में दुनिया के 8 बेस्ट किकबॉक्सर्स मौजूद हैं और सावर जानते हैं कि उनके सामने कितनी कठिन चुनौती है।

साथ ही उन्हें टूर्नामेंट्स में फाइट करने का अच्छा खासा अनुभव है। अभी तक 2 बार K-1 World MAX चैंपियनशिप्स जीत चुके हैं और इस बार भी उन्हें उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

सावर ने कहा, “ये दुनिया का सबसे बेस्ट फेदरवेट डिविजन है।”

“ये मेरे लिए कोई नई चीज नहीं है क्योंकि मैं पहले भी ग्रां प्री का हिस्सा बन चुका हूं। मगर नए फाइटर्स और कुछ फैंस के लिए ये एक नई चीज जरूर हो सकती है।

“मेरे हिसाब से बहुत लोग इस टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हैं। हमारा काम लोगों का मनोरंजन करना है और मुझे लगता है कि हम इसे एक अच्छा शो बना सकते हैं।”

डच स्टार के ग्रां प्री के सफर की शुरुआत क्वार्टरफाइनल मैच में महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट ग्रिगोरियन के खिलाफ भिड़ंत से होगी।

अर्मेनियाई स्टार को हराना आसान नहीं होगा जो अभी अपने करियर के चरम पर हैं, लेकिन सावर का मानना है कि वो ग्रिगोरियन को हराने की काबिलियत रखते हैं।

Kickboxers Andy Souwer and Zhang Chunyu fight at ONE: BIG BANG

उन्होंने कहा, ‘मरात बहुत ताकतवर हैं, वो विरोधियों को अपने गेम में फंसाते हैं और किसी मशीन की तरह हैं। मेरे हिसाब से उनके प्रतिद्वंदियों का आक्रामक रुख उन्हें ज्यादा बेहतर फाइटर बना देता है। उनका दबाव बनाने का तरीका शानदार है।”

“तकनीक की बात करें तो मरात ज्यादा अच्छे नहीं हैं, जिसमें मुझे लगता है कि मैं उनसे बेहतर हूं और इसी बात का फायदा उठाने की कोशिश करूंगा।”

ये स्पष्ठ है कि “सावर पावर” सर्कल में अपने प्रदर्शन में कोई ढील नहीं छोड़ना चाहते और अपने करियर को शानदार अंदाज में खत्म करना चाहते हैं।

डच लैजेंड ग्रिगोरियन के खिलाफ मैच को इतना यादगार बनाना चाहते हैं, जो उन्हें हमेशा के लिए याद रहे।

सावर ने कहा, “मरात, मैं तुम्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

“ये मेरे आखिरी मैचों में से एक होगा इसलिए मुझे उम्मीद है कि तुम कठिन चुनौती के लिए तैयार रहोगे। मुझे इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार है, जिसमें धमाकेदार एक्शन होगा।”

ये भी पढ़ें: ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में सावर के खिलाफ ‘जंग’ के लिए तैयार हैं ग्रिगोरियन

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.