एंडी सावर ने वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग की मदद से झांग चुन्यू को हराया

Andy Souwer Zhang Chunyu BIG BANG 8 768x512

एंडी “सावर पावर” सावर ने मैच से पहले इंटरव्यू में कहा था कि उनका लक्ष्य ONE Super Series किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनना है और शुक्रवार, 4 दिसंबर को उन्होंने इस लक्ष्य की ओर एक कदम मजबूती से आगे बढ़ाया।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: BIG BANG के किकबॉक्सिंग फेदरवेट कॉन्टेस्ट में उन्होंने “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

Andy Souwer Zhang Chunyu BIG BANG 41.jpg

पहले राउंड की शुरुआत सावर ने झांग के पैरों पर अटैक करते हुए की और बाद में चीनी एथलीट ने डच स्टार को रोकने का प्रयास किया।

लेकिन लैजेंड एथलीट की मूवमेंट के कारण चुन्यू के मूव्स मिस हुए और “सावर पावर” इस बीच दमदार बॉडी शॉट्स लगाने में सफल हो रहे थे।

“बैम्बू स्वॉर्ड” ने दमदार राइट हाई किक लगाने के बाद सावर की गर्दन को जकड़ने में सफलता पाई। लेकिन इस अटैक के बाद किकबॉक्सिंग लैजेंड ज्यादा आक्रामकता के साथ आगे आए और 3-पीस कॉम्बिनेशन का स्वाद चखाया।

Andy Souwer Zhang Chunyu BIG BANG 39.jpg

दूसरे राउंड में झांग ने लेफ्ट हुक्स और बॉडी किक्स लगानी शुरू की और सावर को पंच और किक्स लगाकर संभालने का मौका दे रहे थे। यहां तक कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर जबरदस्त नी स्ट्राइक भी लगाई।

इस बीच झांग की एक पुश किक के गलत जगह पर लैंड होने के कारण मैच को रोका भी गया। मैच जब दोबारा शुरू हुआ “सावर पावर” को तब तक संभलने का मौका मिल चुका था।

झांग जब भी पंच लगाते, सावर उनका जवाब 3 या उससे भी ज्यादा पंचों से देते या किक्स लगाकर क्लिंच करते।

Andy Souwer Zhang Chunyu BIG BANG 24.jpg

तीसरे और अंतिम राउंड की शुरुआत में डच स्टार ने जबरदस्त लेफ्ट हुक लगाया, वहीं झांग भी लेफ्ट हुक लगाने के मौके तलाश रहे थे। लेकिन हर बार “बैम्बू स्वॉर्ड” के शॉट्स विफल हो रहे थे, लेकिन अंत में उनके एक पंच ने सावर को झकझोर कर रख दिया।

झांग अभी तक डिफेंसिव पोजिशन में आ भी नहीं पाए थे, तब तक “सावर पावर” कुछ काउंटर शॉट्स लगा चुके थे। लेफ्ट हुक और लेफ्ट हुक-स्ट्रेट राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन के प्रभाव के कारण चीनी स्टार को दर्द से कराहते भी देखा गया।

सावर ने लेफ्ट हुक्स लगाने जारी रखे और झांग की बॉडी और ठोड़ी को क्षति पहुंचाते रहे। चीनी एथलीट ने बॉडी किक से प्रहार करने की कोशिश की, लेकिन उनके मूव्स किकबॉक्सिंग लैजेंड के मुकाबले कमजोर पड़ चुके थे।

Andy Souwer Zhang Chunyu BIG BANG 3.jpg

राउंड के आखिरी क्षणों में सावर ने अपरकट लगाते हुए झांग को पीछे धकेला, पंचों की बरसात करने के साथ राइट हाई किक लगाई और “बैम्बू स्वॉर्ड” को अटैक करने का कोई मौका नहीं दिया।

इन सब के बाद भी चीनी एथलीट मैच में बने रहे।

अंत में राइट हैंड और लेफ्ट हुक्स के बाद सावर की जीत सुनिश्चित हो चुकी थी और तीनों जजों ने डच स्टार के पक्ष में फैसला सुनाया।

इस जीत के साथ सावर का रिकॉर्ड 180-20-1 का हो गया है और उन्होंने पूरे डिविजन को सावधान रहने के संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ग्रिगोरियन vs कोंद्रातेव

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128