ऋतु फोगाट ने पूरे एटमवेट डिविजन को सावधान किया: ‘सभी बचकर रहें’

RItu-Phogat-Jomary-Torres-Big-Bang

शुक्रवार, 4 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: BIG BANG में 2020 के अपने आखिरी मुकाबले में ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। उन्होंने फिलीपींस की अनुभवी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस को पहले राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया।

पिछले साल डेब्यू करने के बाद से ही ये भारतीय एटमवेट सुपरस्टार की लगातार चौथी जीत थी। अपने जबरदस्त ग्राउंड गेम की वजह से वो प्रतिद्वंदियों पर बहुत हावी रही हैं। 2021 से पहले उन्होंने पूरे एटमवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

फोगाट ने कहा, “फैंस मुझे ‘द इंडियन टाइग्रेस’ के नाम से जानते हैं। एटमवेट डिविजन में एक टाइग्रेस आ गई है तो सभी बचकर रहें।”

भारतीय रेसलिंग चैंपियन ने अपने पिछले मुकाबले में शुरुआत से लेकर अंत तक दबदबा बनाकर रखा।

खास बात ये रही कि जिस प्लान को लेकर वो सर्कल में उतरी थीं, उसे अमल में लाने में कोई खास परेशानी नहीं आई। उन्होंने बाउट को पहले राउंड के 3:55 मिनट में ही अपने नाम कर लिया था।

मैच को लेकर रणनीति का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया, “मेरे दिमाग में बस यही था कि मैच को परफेक्शन के साथ फिनिश करूं।”

“मैंने शुरुआत स्ट्राइकिंग के साथ की, जब वो मुझ पर अटैक करने गईं तो मेरे लिए टेकडाउन करना आसान हो गया। फिर मैच को कंट्रोल कर लाजवाब तरीके से मुकाबले को फिनिश किया।”

26 वर्षीय सुपरस्टार की प्रतिद्वंदी उनके खेल के सामने पूरी तरह से पस्त नजर आईं। मुकाबले में जीत के बाद उन्होंने टोरेस के सामने हाथ जोड़कर सच्ची खेल भावना का परिचय दिया।

RItu-Phogat-Jomary-Torres-Big-Bang

टोरेस के बारे में उन्होंने कहा, “मेरे लिए वो एक मुश्किल चैलेंज और अच्छी फाइटर थीं। हालांकि, वो मेरे सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाईं, शायद वो मेरा अच्छा दिन था। मैंने मैच को लेकर काफी कड़ी मेहनत की थी, मुझे अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था और मैंने वहीं किया।”

साल 2020 में “द इंडियन टाइग्रेस” के सामने जितनी भी चुनौतियां आईं, उन्होंने डटकर उनका सामना किया। 2021 उनके लिए काफी महत्वपूर्ण साल होगा, अब उन्हें डिविजन की टॉप रैंक की कंटेंडर्स का सामना करना पड़ सकता है, मगर फोगाट अभी से तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि 2021 में टॉप लेवल की फाइटर्स से मेरा मुकाबला होगा।”

“मैं पूरी तैयारी करना चाहती हूं और अपने ग्राउंड व स्ट्राइकिंग गेम में और अधिक सुधार करना चाहती हूं। मेरे सामने जब टॉप लेवल की फाइटर्स आएंगी तो मैं यही चाहूंगी कि पूरी तैयारी के साथ उतरूं।”

Ritu Phogat's winnning moment

सर्कल में सफलता के लिहाज से भारतीय सुपरस्टार के लिए 2020 कामयाबी भरा साल रहा है। उन्होंने इस साल तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया और तीनों में जीत हासिल कर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के अपने सपने की ओर कदम बढ़ाया है।

साल 2019 में रेसलिंग छोड़ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने वालीं फोगाट ने भी इसी तरह की कामयाबी की उम्मीद की होगी। वो 2020 में हासिल की गई सफलता से काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है कि 2020 का अंत एक बढ़िया जीत के साथ हुआ। इस मैच के बाद मेरा कॉन्फिडेंस काफी हद तक बढ़ा है। अब बस यही चाहूंगी कि 2021, 2020 से भी अच्छा हो।”

ये भी पढ़ें: एक MMA एथलीट के रूप में कैसे गुजरता है ऋतु फोगाट का दिन

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.