हेवीवेट स्टार मेहदी बार्घी के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

MMA fighters Mehdi Barghi and Kang Ji Won meet at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

मेहदी बार्घी सबसे प्रतिभाशाली ईरानी रेसलर्स में से एक हैं, जो अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स के दम पर ONE Championship में पहचान बनाने को बेताब हैं।

गुरुवार, 8 अप्रैल को यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर आने वाले “ONE on TNT I” में 35 वर्षीय एथलीट ONE के अपने दूसरे मुकाबले में “रग रग” ओमार केन का सामना करेंगे।

इस धमाकेदार मुकाबले से पहले यहां जानिए बार्घी के बारे में 5 बेहद रोचक बातों को।

#1 ईरानी रेसलिंग चैंपियन रहे हैं

एक ऐसा देश जिसे टॉप लेवल के रेसलर्स तैयार करने के लिए जाना जाता है, उसी देश में कड़ा संघर्ष कर बार्घी इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

हेवीवेट वॉरियर ईरानी नेशनल रेसलिंग चैंपियन रहे हैं और उन्हीं की मदद से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता प्राप्त की है।

बार्घी बहुत तेजी के साथ सिंगल-लेग टेकडाउन लगाते हैं, जिसके बाद आक्रामक ग्राउंड अटैक से उनके प्रतिद्वंदियों का बच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

#2 टॉप लेवल के फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं

बार्घी ऐसे कई टॉप लेवल के एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं, जिन्होंने रेसलिंग से आकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता पाई है।

AAA Team में वो साथी ONE स्टार अमीर अलीअकबरी के साथ ट्रेनिंग करते हैं और दोनों को अक्सर साथ में ट्रेनिंग करते देखा जाता है।

इसके अलावा वो मसूद सफारी और अली फौलादी के साथ भी ट्रेनिंग करते हैं।



#3 निडर स्वभाव के व्यक्ति हैं

एथलेटिक करियर की बात करें या व्यक्तिगत जीवन की, बार्घी एक निडर स्वभाव के व्यक्ति हैं।

उनकी सबसे अच्छी पुरानी यादों में से एक वो रही, जब वो अपने दोस्तों के साथ पानी में तैराकी का आनंद लेते हैं। साथ ही उन्हें कामिकाज़े डाइव करना भी बहुत पसंद है।

AAA Team के स्टार को आप पत्थरों के ऊपर से डाइव लगाते हुए देख सकते हैं, जिसमें हेवीवेट एथलीट ने बॉडी को सीधा रखते हुए अच्छी छलांग लगाई।

#4 बहुत जल्दी खुद में सुधार कर रहे हैं

बार्घी अब केवल एक रेसलर नहीं हैं। अपने ONE डेब्यू में “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन को उन्होंने अपनी गज़ब की ताकत का अहसास करवाया था।

ईरानी एथलीट ने अपने ग्रैपलिंग बैकग्राउंड के अलावा अपने गेम से स्ट्राइकिंग को भी जोड़ लिया है, जिसने उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता दिलाने में काफी मदद की है।

कांग के खिलाफ बार्घी दमदार राइट हैंड लगाने के बाद टेकडाउन की कोशिश कर रहे थे। वहीं खतरनाक ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करने से कभी पीछे नहीं हटते। इसलिए अगर कोई एथलीट उनके खिलाफ टेकडाउन हुआ, तो उसकी हार की संभावनाएं बहुत ज्यादा हो जाएंगी।

#5 पुराने मार्शल आर्ट्स स्टाइल्स का अभ्यास करते आए हैं

बार्घी दिल से आज भी एक रेसलर हैं, लेकिन उन्होंने केवल फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ही सफलता प्राप्त नहीं की है।

ईरानी एथलीट कई अन्य स्टाइल्स का भी अभ्यास करते आए हैं, जिनमें बेल्ट रेसलिंग भी शामिल है जो पारसी संस्कृति से उभरा है।

वो कुराश स्टाइल रेसलिंग की भी ट्रेनिंग करते हैं, जिसमें रेसलर्स अपने प्रतिद्वंदियों को नीचे पटककर उन्हें फिनिश करने का प्रयास करते हैं।

ये भी पढ़ें: रिच फ्रैंकलिन: ‘ONE on TNT’ सीरीज से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे अमेरिकी फैंस

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)