5 कारण क्यों डिमिट्रियस जॉनसन को हरा सकते हैं एड्रियानो मोरेस

Adriano-Moraes-in-the-circle

गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस का टाइटल डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ ऐतिहासिक मैच में दांव पर लगा होगा।

जॉनसन उत्तर अमेरिका के सबसे महान फ्लाइवेट एथलीट के तौर पर ONE Championship में आए हैं, वहीं “मिकीन्यो” को ONE में सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट चैंपियन का दर्जा प्राप्त है और ग्लोबल स्टेज पर 6 वर्ल्ड टाइटल जीत अपने नाम कर चुके हैं।

“माइटी माउस” को सबसे महान फ्लाइवेट एथलीट का दर्जा प्राप्त है इसलिए वो मोरेस के लिए आसान शिकार तो बिल्कुल नहीं होंगे। लेकिन ब्राजीलियाई स्टार अपनी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स के दम पर कई सालों से शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों मोरेस, जॉनसन को हरा सकते हैं।

#1 ONE के इतिहास के सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट एथलीट

ONE Flyweight World Champion Adriano Moraes raises his belt

अगर आप जानना चाहते हैं कि क्यों मोरेस दुनिया के किसी भी फ्लाइवेट एथलीट को हरा सकते हैं, तो आपको केवल उनके रिकॉर्ड पर नजर डालने की जरूरत है।

वो फ्लाइवेट डिविजन में 9 जीत दर्ज कर चुके हैं और 8 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स में से 6 में जीत दर्ज की हैं, जिनमें उनका सामना जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो, काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव और डैनी “द किंग” किंगड जैसे बड़े स्टार्स से हुआ।

चैंपियनशिप मैचों में हार भी उन्हें करीबी अंतर से मिली हैं। साथ ही युस्ताकियो और अख्मेतोव से उन हारों का बदला भी पूरा कर चुके हैं।

ONE में आने के बाद मोरेस ना केवल चैंपियन बने बल्कि खुद को एक बेहतर चैंपियन के रूप में भी साबित किया है। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि वो जॉनसन को भी कड़ी टक्कर देंगे।

#2 टॉप लेवल की BJJ स्किल्स 

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ने मोरेस के जीवन में अच्छा बदलाव लाया और बहुत छोटी उम्र से इस खेल से जुड़े रहे हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उनकी सफलता का श्रेय उनकी टॉप लेवल की ग्रैपलिंग को भी जाता है, अपने करियर की 9 जीत सबमिशन से दर्ज की हैं, जिनमें से 6 ONE में आई हैं।

Constrictor Team में एरिक मेडिरोस और अटाइडे जूनियर के मार्गदर्शन में मोरेस BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर बने। उन्हें चोक लगाने में महारत हासिल है, फिर चाहे वो गिलोटीन हो, डार्स, आर्म-ट्रायंगल या फिर रीयर-नेकेड चोक।

वो आसानी से बैक कंट्रोल प्राप्त कर लेते हैं, कुछ ऐसा ही तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा ने जॉनसन के खिलाफ किया था। अगर मोरेस बैक कंट्रोल प्राप्त करने में सफल रहे तो जरूर AMC Pankration टीम के एथलीट की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

किंगड ही एकमात्र ऐसे एथलीट हैं, जिनका सामना मोरेस और जॉनसन से भी हुआ है। मोरेस ने उन्हें पहले राउंड में सबमिशन से हराया, वहीं अमेरिकी स्टार ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप जीती थी।



#3 मोरेस को लंबे होने का फायदा मिलेगा

Adriano Moraes DC 5932.jpg

“मिकीन्यो” एक खतरनाक फ्लाइवेट एथलीट हैं। 172 सेंटीमीटर लंबे हैं और अपने अगले चैलेंजर से 12 सेंटीमीटर लंबे हैं और जॉनसन भी इसे अपने लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं।

लंबाई का फायदा भी सही तरीके से उठाना आना चाहिए, सौभाग्य से मोरेस इस काम में माहिर हैं।

स्ट्राइकिंग के मामले में मोरेस दमदार स्ट्रेट पंच और लो किक्स लगाते हैं और इस दौरान अपनी लंबी रीच का भरपूर फायदा उठाते हैं। लगातार मूवमेंट करते हुए अपने प्रतिद्वंदी से दूरी भी बनाए रखते हैं।

वहीं ग्राउंड गेम में मोरेस के लंबे पैर उन्हें बॉडी ट्रायंगल लगाने में मदद करते हैं और इसी की मदद से उन्हें अक्सर सबमिशन मूव को सेट-अप करते देखा जाता है।

“माइटी माउस” लंबे प्रतिद्वंदियों की चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन ऐसे समय में एक छोटी सी गलती भी बहुत नुकसानदेह साबित हो सकती है।

#4 हाई लेवल के कोच उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं

American Top Team में मोरेस कई टॉप लेवल के कोच और कई वर्ल्ड चैंपियंस के साथ ट्रेनिंग कर खुद में सुधार ला रहे हैं।

उनके जिम में स्ट्राइकिंग, रेसलिंग, BJJ और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के हाई लेवल के कोच मौजूद हैं। उनकी मदद पाकर “मिकीन्यो” को भरोसा है कि वो जॉनसन को हरा सकते हैं।

उन्होंने कहा, “कटेल क्यूबिस मुझे अच्छा गेम प्लान तैयार करने में मदद कर रहे हैं। सिल्विएरा और माइक ब्राउन ने भी मेरी बहुत मदद की है।”

वो पहले भी “माइटी माउस” के पुराने विरोधियों को तैयार करते आए हैं, खासतौर पर ब्राउन जिन्होंने मोरेस के अगले मैच के लिए बहुत रिसर्च की है।

जॉनसन जैसे एथलीट के खिलाफ छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि मोरेस के कोचों ने उसी तरह का गेम प्लान तैयार किया होगा, जिससे ब्राजीलियाई स्टार अपने टाइटल को रिटेन कर सकें।

#5 टॉप लेवल के ट्रेनिंग पार्टनर्स का साथ मिल रहा है

कोचिंग के अलावा मोरेस अपने बेहतरीन फ्लाइवेट ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ भी अपनी स्किल्स को परख रहे हैं।

वो जसियर फोर्मिगा और क्योजी होरीगुची के साथ हर रोज ट्रेनिंग कर रहे हैं। जाहिर तौर पर, “मिकीन्यो” की अगले मैच में बहुत कड़ी परीक्षा ली जाएगी और स्पारिंग सेशंस में वो इसी स्थिति के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

कई बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन होरीगुची भी 2015 में जॉनसन के खिलाफ 5 राउंड्स तक चले मुकाबले का हिस्सा रह चुके हैं। इसलिए वो “माइटी माउस” के गेम से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

मुकाबले में ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी मोरेस की बहुत कड़ी परीक्षा ली जाएगी।

ये भी पढ़ें: कैसे एड्रियानो मोरेस के जज़्बे ने उन्हें सफलता की ओर पहुंचाया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19