‘ONE On TNT I’ का प्रसारण कैसे देखें

Demetrious Johnson Vs. Adriano Moraes

ONE Championship यूएस प्राइम टाइम टेलीविजन पर छाने को तैयार है और ONE on TNT इवेंट सीरीज की धमाकेदार शुरुआत के लिए भी बेताब है।

गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दुनिया के कई टॉप लेवल के मार्शल आर्ट्स स्टार्स परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे।

मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

वहीं को-मेन इवेंट में अमेरिकी लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर यूरी लापिकुस की चुनौती से पार पाना होगा।

यहां जानिए आप अपने देश में किस तरह “ONE on TNT I” को देख सकते हैं।

शो को आप कैसे देख सकते हैं

संयुक्त राज्य अमेरिका

“ONE on TNT I” के लीड कार्ड की शुरुआत ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live या Bleacher Report पर रात 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 5:30 बजे होगी।

पूर्वी तट पर रह रहे लोग मेन कार्ड को TNT या Watch TNT मोबाइल ऐप्लीकेशन पर रात 10 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा B/R Live या Bleacher Report पर केबल सब्सक्रिप्शन लॉगइन कर भी आप शो को देख सकते हैं।

पश्चिमी तट पर रहे रहे लोग मेन कार्ड को  Watch TNT मोबाइल ऐप, Bleacher Report ऐप या B/R Live पर शाम 7 बजे लाइव देख सकते हैं।

पश्चिमी तट के लोग इसके अलावा मेन कार्ड के दोबारा प्रसारण को TNT पर रात 10 बजे से देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

“ONE on TNT I” का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज (अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड को छोड़कर) पर प्रसारित की जाएंगी।

भारत

“ONE on TNT I” को गुरुवार, 8 अप्रैल भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

इवेंट का दोबारा प्रसारण शुक्रवार, 9 अप्रैल को शाम 6 बजे से Star Sports Select 2 देखा जा सकता है।

चीन

“ONE on TNT I” को गुरुवार, 8 अप्रैल सुबह 8:30 बजे से BesTV या iQiYi पर देखा जा सकता है।

इसके अलावा शनिवार, 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

Great Sports शनिवार, 10 अप्रैल को रात 8:30 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वहीं,  SZTV5 पर शनिवार, 17 अप्रैल और रविवार, 18 अप्रैल को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

साथ ही QHTV शनिवार, 1 मई को रात 10:30-11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

इंडोनेशिया

“ONE on TNT I” को गुरुवार, 8 अप्रैल को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार सुबह 7:30 बजे Kaskus TV और MAXstream पर देखा जा सकता है।

Vidio.com शुक्रवार, 9 अप्रैल को शाम 7:30 बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

MAXstream भी शुक्रवार, 9 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 9 अप्रैल को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर “ONE on TNT I” जापानी समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

“ONE on TNT I” म्यांमार के समयानुसार सुबह 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

“ONE on TNT I” का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार सुबह 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर शुरू होगा।

ONE Sports और ONE Sports+ शुक्रवार, 9 अप्रैल को रात 8:30 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेंगे।

इसके अलावा शनिवार, 10 अप्रैल को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

थाईलैंड

“ONE on TNT I” का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।

वहीं AIS Play उसी दिन शाम 6 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इसके अलावा शुक्रवार, 16 अप्रैल को Thairath TV32 लीड कार्ड को फेसबुक और यूट्यूब पर दोबारा दिखाएगा।

वहीं शुक्रवार, 16 अप्रैल को Thairath TV32 रात 10:40 बजे से शो का प्रसारण दोबारा करेगा।

वियतनाम

“ONE on TNT I” को इंडोचाइना समयानुसार गुरुवार, 8 अप्रैल को HTV 1 पर सुबह 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं शुक्रवार, 9 अप्रैल को HTV The Thao रात 7:30 बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

कंबोडिया

“ONE on TNT I” को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार सुबह 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

“ONE on TNT I” का मेन कार्ड

  • (c) एड्रियानो मोरेस vs. डिमिट्रियस जॉनसन (ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • एडी अल्वारेज़ vs. यूरी लापिकुस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. डेनियल विलियम्स (मॉय थाई – कैच वेट 61.5 किलोग्राम)

“ONE on TNT I” का लीड कार्ड

  • टायलर मैकग्वायर vs. रेमंड मागोमेडालिएव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • चिंगिज़ अलाज़ोव vs. एनरिको केह्ल (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • ओमार केन vs. पैट्रिक श्मिड (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)

ये भी पढ़ें: “ONE on TNT II” में हुए बड़े बदलाव, आदिवांग, टॉड और ब्रूक्स को मिली जगह

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47