टायलर मैकग्वायर ‘Fighting For Autism’ संगठन के एंबेसडर बने

Tyler McGuire Agilan Thani ONE BIG BANG II 1920X1280 28 768x512

टायलर मैकग्वायर ना सिर्फ दुनिया के सबसे बेहतरीन वेल्टरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं, बल्कि वो सेना का भी हिस्सा हैं और साथ ही साथ वो ऑटिज्म (मानसिक बीमारी) के प्रति जागरुकता फैलाने का काम भी करते हैं।

ऑटिज्म एक मानसिक बीमारी है, जो किसी शख्स की दूसरे से बातचीत और मिलने-जुलने की क्षमता पर गहरा असर डालती है, जिसके प्रति मैकग्वायर की रूचि आइवा वेस्लेयान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान पैदा हुई थी।

अमेरिकी स्टार ने अपने इस जुनून को कॉम्बैट स्पोर्ट्स में शामिल किया, वो जिस भी प्रतियोगिता में मुकाबले के लिए उतरते थे, उसमें “Autistic Kids Rock!” की टी-शर्ट पहनते आ रहे हैं।

American MMA fighter Tyler McGuire poses with his daughter in their Autism Rocks shirts

अब मैकग्वायर को Fighting For Autism के रूप में एक नया साझेदार मिल गया है, ये संगठन मार्शल आर्ट्स के जरिए जागरूकता बढ़ाने का काम करता है।

35 वर्षीय वॉशिंगटन निवासी एथलीट ने कहा, “मैं अपने एक दोस्त के साथ ट्रेनिंग करता था, वो Fighting For Autism पेज को फॉलो करते थे। उन्होंने मुझे एंबेसडर के तौर पर एक पोस्ट में टैग किया। इस पर मैंने कहा, ‘ये बढ़िया रहेगा।”‘

“मैंने उस ग्रुप को मैसेज किया और कहा, ‘मैं एक बड़ा समर्थक और पूर्व स्पेशल एजुकेशन टीचर हूं और आप जो भी काम कर रहे हैं, वो बेहतरीन है।”

“वो मुझे एंबेसडर के तौर पर चाहते थे और मैंने उस मौके को तुरंत दोनों हाथों से लिया।”

https://www.instagram.com/p/CMVFF_lD4i2/

Fighting For Autism इस बीमारी से पीड़ित बच्चों को मार्शल आर्ट्स के जरिए प्रोत्साहन देने के अलावा उन्हें कॉम्बैट खेलों में हिस्सा लेने की सुविधा देते हैं।

मैकग्वायर ने कहा, “मैं ये काम आत्म-संतुष्टि के लिए नहीं करता। मैंने पहले भी इन बच्चों के साथ काम किया है और जानता हूं कि ये कितने खास हैं।”

“इन बच्चों को लगेगा कि उन्हें प्रोफेशनल एथलीट्स का साथ मिला हुआ है। आप लोग देखते हैं कि अक्सर बच्चों को तंग किया जाता है और प्रोफेशनल एथलीट वीडियो बनाकर इसके प्रति लोगों को जागरूक करते हैं और मैंने भी ऐसा किया है। मैंने ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों से बात की है और उन्हें बताया है कि मैं उनके साथ हूं।”

“मैं उनको इस बात का अहसास दिलाना चाहता हूं कि वो बहुत खास हैं और उनका ध्यान रखने लिए कोई है। ये मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है और यही काम ये संगठन कर रहा है। यहां बच्चे ऐसे लोगों के साथ होते हैं, जो लगातार उन्होंने प्रोत्साहित करते हैं।

American MMA fighter Tyler McGuire jumps off the Circle with a flying punch

ये नई पार्टनरशिप बड़े ही अच्छे समय पर आई है, जब मैकग्वायर गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” में रेमंड मागोमेडालिएव के खिलाफ उतरेंगे।

इस ब्लॉकबस्टर इवेंट में कई सारे बड़े नाम मौजूद हैं और वेल्टरवेट सुपरस्टार इस प्लेटफॉर्म के जरिए खास संदेश को लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

मैकग्वायर ने कहा, “अगर मैं इस फाइट को जीता और वो भी अच्छे अंदाज में और मुझे टाइटल मैच हासिल हुआ, चैंपियनशिप बेल्ट होने की वजह से अधिक से अधिक लोगों की नजरें आप पर होती हैं।”

“दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में से एक का वर्ल्ड चैंपियन बनना और Fight For Autism के लिए पहचाना जाना अपने आप में खास है।

“जितना बड़ा स्तर होगा, उतनी ही बड़ी चीज दांव पर होगी और ज्यादा लोग देखेंगे। यही असली मकसद है।”

ये भी पढ़ें: इन कारणों से मागोमेडालिएव बन सकते हैं वेल्टरवेट डिविजन के अगले बड़े सुपरस्टार

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35