5 बड़ी बातें जो ऐतिहासिक इवेंट ‘ONE On TNT I’ में पता चलीं

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 33 768x512

गुरुवार, 8 अप्रैल को हुए “ONE on TNT I” के स्टार्स ने साल 2021 में ONE Championship को एक और यादगार इवेंट दिया है।

6 धमाकेदार मुकाबलों, जिनमें ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप भी शामिल रहा, का बेहतरीन एक्शन अब खत्म हो चुका है इसलिए अब ये सोचने का समय कि आगे क्या हो सकता है।

यहां आप जान सकते हैं उन चीजों के बारे में जो हमें यूएस प्राइम-टाइम पर ONE के ऐतिहासिक इवेंट से पता चली हैं।

#1 मोरेस बने दुनिया के बेस्ट फ्लाइवेट

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 35.jpg

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ मैच से पहले मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को कम आंका जा रहा था, लेकिन उन्होंने खुद को बेस्ट फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

14 साल के करियर में आज तक जॉनसन को किसी ने फिनिश नहीं किया था, लेकिन गुरुवार को इतिहास रचा गया।

बेहतरीन अपरकट के प्रभाव से अमेरिकी स्टार नीचे जा गिरे और उसके बाद खतरनाक नी स्ट्राइक ने उन्हें दूसरे राउंड में ऐतिहासिक नॉकआउट जीत दिलाई।

ब्राजीलियाई स्टार को पहले ही एक टॉप लेवल के एथलीट का दर्जा प्राप्त था, लेकिन इस जीत ने उन्हें बहुत बड़ा स्टार बना दिया है। इससे उन्हें अपने अगले चैलेंजर्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड करने का प्रोत्साहन मिला है।

महान एथलीट के खिलाफ जीत दर्ज कर मोरेस ने दिखा दिया है कि उनका ONE फ्लाइवेट डिविजन में ऐतिहासिक सफर अभी लंबे समय तक चलने वाला है।

#2 अल्वारेज़ vs. लापिकुस रीमैच होना चाहिए

Eddie Alvarez Iuri Lapicus ONE on TNT I 9.jpg

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ और #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर यूरी लापिकुस का मुकाबला उम्मीद के अनुसार समाप्त नहीं हुआ।

शुरुआत में अल्वारेज़ ने टॉप कंट्रोल प्राप्त किया, लेकिन उनकी कुछ स्ट्राइक्स लापिकुस के सिर के पिछले हिस्से पर जा लगीं, जिससे अमेरिकी लैजेंड को डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

दोनों में से किसी ने भी मैच के इस तरह से समाप्त होने की उम्मीद नहीं की थी इसलिए इनके बीच रीमैच होना जरूरी है। फाइट में धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद थी, लेकिन फैंस को प्रभावित करने का उन्हें सही मौका नहीं मिल पाया।

क्या “द अंडरग्राउंड किंग” एक और वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचेंगे या फिर लापिकुस एक बार फिर चैंपियन को चैलेंज करने की तैयारी कर रहे हैं? ये जानने के लिए इनके बीच मैच होना जरूरी है।

#3 ‘रग रग’ खतरनाक एथलीट हैं

Oumar Kane Patrick Schmid ONE on TNT I 11.jpg

सेनेगली रेसलिंग सुपरस्टार “रग रग” ओमार केन को केवल 24 घंटे के नोटिस पर नया प्रतिद्वंदी मिला था। लेकिन केन ने पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड के खिलाफ अपनी जबरदस्त स्ट्राइकिंग के दम पर बढ़त बनाई।

अफ्रीकी एथलीट के दमदार पंचों के कारण श्मिड बैकफुट पर जाने को मजबूर थे। उसके बाद “रग रग” ने अपनी टॉप लेवल की ग्रैपलिंग की मदद से जीत दर्ज की।

केन ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए हेवीवेट डिविजन को सावधान कर दिया है। वो अब केवल एक रेसलर ही नहीं हैं, बल्कि एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए सभी तरह की स्किल्स में निपुण बनना चाहते हैं।

इस पहले राउंड में आए फिनिश ने सोशल मीडिया पर फैंस ने अगले मैचों में उनसे और भी धमाकेदार एक्शन की उम्मीद जताई है।

#4 ONE Super Series के मुकाबलों में हमेशा तगड़ा एक्शन दिखता है

Rodtang Jitmuangnon Danial Williams ONE on TNT I 6.jpg

यूएस प्राइम-टाइम पर केवल जबरदस्त मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ही नहीं बल्कि ONE Super Series के 2 बड़े मुकाबलों में भी तगड़ा एक्शन देखा गया।

फेदरवेट किकबॉक्सर्स एनरिको “द हरिकेन” केह्ल और चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव की प्रतिद्वंदिता जारी रही, जिसमें 3 राउंड्स तक दोनों ने एक-दूसरे को खूब क्षति पहुंचाई। केह्ल ने कड़े संघर्ष के बाद विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

एक अन्य मुकाबले में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने ONE Championship में “मिनी टी” डेनियल विलियम्स का शानदार अंदाज में स्वागत किया। 3 राउंड्स तक चले इस नॉन-वर्ल्ड टाइटल मैच में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखा गया।

एक कठिन चुनौती को रोडटंग ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर पार किया है और अब उनका ONE रिकॉर्ड 10-0 का हो गया है।

2 मैचों के 6 राउंड्स में देखने को मिले जबरदस्त एक्शन ने “ONE on TNT” सीरीज के पहले इवेंट को यादगार बना दिया।

#5 अबासोव को चैलेंज करने के लिए तैयार हैं मागोमेडालिएव

Raimond Magomedaliev Tyler McGuire ONE on TNT I 12.jpg

वेल्टरवेट डिविजन के चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को चैलेंज करने के करीब पहुंचने के लिए हुई वेल्टरवेट बाउट में उभरते हुए रूसी स्टार रेमंड मागोमेडालिएव ने जीत दर्ज की है।

Eagles MMA टीम के स्टार शानदार तरीके से अमेरिकी ग्रैपलिंग सुपरस्टार टायलर मैकग्वायर के टेकडाउंस को विफल कर रहे थे। वहीं क्लिंचिंग गेम में भी लगातार बढ़त बनाए हुए थे।

इस बीच अमेरिकी स्टार फाइट को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहे, लेकिन मागोमेडालिएव ने काउंटर अटैक करते हुए पोजिशंस को रिवर्स करने में भी देर नहीं लगाई।

दागेस्तानी एथलीट चतुराई भरे शॉट्स लगाकर खुद को खतरे से बाहर रख रहे थे। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मागोमेडालिएव ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर दिखा दिया है कि वो अबासोव के लिए बड़ा खतरा साबित होने वाले हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34