‘ONE On TNT I’ के लीड कार्ड में ‘रग रग,’ केह्ल और मागोमेडालिएव की बड़ी जीत

Oumar Kane Patrick Schmid ONE on TNT I 11 768x512

ONE Championship ने गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT” सीरीज के पहले इवेंट के आयोजन के साथ उत्तर अमेरिकी प्राइम-टाइम टेलीविजन पर वापसी की।

ONE के ऐतिहासिक इवेंट की शुरुआत “ONE on TNT I” के लीड कार्ड से हुई, जिसमें 2 बेहद करीबी मुकाबले और एक पहले राउंड में आया फिनिश देखने को मिला।

यहां देखिए शो के लीड कार्ड में क्या-क्या हुआ।

कड़े मुकाबले में मागोमेडालिएव का शानदार प्रदर्शन, लगातार तीसरी जीत हासिल की

रेमंड मागोमेडालिएव ने टायलर मैकग्वायर पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करते हुए वेल्टरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में अपनी शानदार स्ट्रीक को जारी रखा है। दागेस्तानी स्टार ने शुरुआत में धैर्य बनाए रखा और अंतिम क्षणों में अपने अमेरिकी प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाया।

पहले राउंड में रूसी स्टार ने क्लिंच करते हुए बढ़त बनाई। हालांकि मैकग्वायर करीब आकर अटैक कर रहे थे, लेकिन मागोमेडालिएव भी इस बीच नी स्ट्राइक्स और शॉर्ट एल्बोज़ से उन्हें क्षति पहुंचाते रहे। Sikjitsu And Apex MMA टीम के स्टार अपने विरोधी के करीब बने हुए थे, लेकिन उन्हें फाइट को ग्राउंड पर ले जाने के मौके नहीं मिल पा रहे थे।

दूसरे राउंड में मैकग्वायर ने अपने गेम प्लान के मुताबिक दमदार पंच लगाए, लेकिन मागोमेडालिएव ने भी अपनी बेहतरीन स्ट्राइकिंग की मदद से उनके मूव्स को काउंटर किया।

Eagles MMA स्टार क्लिंचिंग गेम में बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन राउंड बीतने के साथ वो थके हुए नजर आने लगे। इस बीच उनकी एक किक मिस भी हुई, जिसका फायदा उठाकर अमेरिकी स्टार ने टॉप पोजिशन प्राप्त की।

तीसरे राउंड की शुरुआत में मागोमेडालिएव के चेहरे पर स्ट्राइक्स का प्रभाव नजर आने लगा था, इस दौरान मैकग्वायर ने काफी समय तक ग्राउंड गेम में बढ़त बनाए रखी। इसके बावजूद रूसी एथलीट उनके मूव्स को ब्लॉक कर रहे थे, कुछ समय बाद वो पोजिशंस को पलटने में सफल रहे और कई दमदार स्ट्राइक्स को लैंड करवाया।

मागोमेडालिएव ने सिंगल-लेग टेकडाउन स्कोर किया और गिलोटीन चोक लगाते हुए अंत तक दबाव बनाए रखा। आखिर में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

धमाकेदार किकबॉक्सिंग मुकाबले में केह्ल जीते

ONE Super Series किकबॉक्सिंग बाउट में 3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद एनरिको “द हरिकेन” केह्ल ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव को विभाजित निर्णय से हराकर साल 2016 में मिली हार का बदला पूरा किया।

अलाज़ोव की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन केह्ल दबाव को झेलते हुए दमदार पंच लैंड करवा रहे थे। उसके बाद उनके लेफ्ट पंच और नी-स्ट्राइक्स सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ।

थोड़ा समय बीतते ही अलाज़ोव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए अपरकट्स और हाई किक्स लगाकर जर्मन किकबॉक्सर को क्षति पहुंचाई।

अलाज़ोव ने दूसरे राउंड में भी आक्रामक रुख अपनाए रखा, लेकिन केह्ल का डिफेंस भी शानदार रहा और अटैक करने के किसी मौके को खाली नहीं जाने दे रहे थे। उन्होंने अलाज़ोव पर चारों ओर से पंच लगाने शुरू कर दिए, वहीं “चिंगा” शॉट्स को लैंड करवाने में संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे।

मैच का सबसे यादगार लम्हा तीसरे राउंड में आया, जहां केह्ल ने लेफ्ट हैंड के बाद खतरनाक जम्पिंग नी लगाई। जर्मन एथलीट ने उसके बाद राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाते हुए अपने विरोधी को झकझोर कर रख दिया।

अगर ये शॉट्स लैंड ना हुए होते तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था। लेकिन अंत में केह्ल को जीत मिली और संभव है कि अब उन्हें फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप 5 में जगह मिल सकती है।

‘रग रग’ के आगे बेबस हुए श्मिड

“रग रग” ओमार केन को चाहे 24 घंटे पहले ही नया प्रतिद्वंदी मिला हो, लेकिन नई चुनौती से वो घबराए नहीं।

सेनेगली रेसलिंग स्टार ने अपनी तेजी, गज़ब की ताकत, टॉप लेवल के ग्रैपलिंग गेम और दमदार पंचों की मदद से पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की।

हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट की शुरुआत में श्मिड ने फ्रंटफुट पर रहते हुए अपने अफ्रीकी प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर रहने को मजबूर किया।

लेकिन यूरोपियन स्टार की कुछ लेग किक्स के बाद “रग रग” ने बिना किसी डर के शॉट्स को लैंड करवाना शुरू किया। इस बीच उन्होंने क्रॉस, हुक्स और खतरनाक अपरकट्स भी लगाए, जिसके कारण “बिग स्विस” को मजबूरन बैकफुट पर जाना पड़ा।

सेनेगली स्टार ने बॉडी लॉक लगाया, श्मिड को ग्राउंड पर गिराया और साइड कंट्रोल में रहते कई दमदार पंच लगाए। “बिग स्विस” खुद को डिफेंड कर पाने का हर संभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन “रग रग” का ग्राउंड एंड पाउंड अटैक किसी के रोके नहीं रुकने वाला था।

श्मिड ने बच निकलने की एक आखिरी कोशिश की, अपने घुटनों पर आने में सफल रहे, लेकिन केन अभी भी निरंतर पंचों को लैंड करवा रहे थे। इस कारण पहले राउंड में 1 मिनट 48 सेकंड पर रेफरी को मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

तकनीकी नॉकआउट से आई इस जीत ने साबित कर दिया है कि सेनेगली रेसलिंग स्टार समय के साथ और भी बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनते जा रहे हैं। एक वर्ल्ड-क्लास किकबॉक्सर के खिलाफ उन्होंने दिखाया कि उनके हाथों में कितनी ताकत है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT I’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, मोरेस Vs. जॉनसन

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34