रग रग ने रीमैच से बचने के एनातोली मालिकिन के दावे को पूरी तरह खारिज किया – ‘मैं उनसे क्यों डरूंगा?’

Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 40 scaled

सेनेगली रेसलिंग सनसनी “रग रग” ओमार केन वापसी के लिए तैयार हैं।

नवंबर 2024 में हुए ONE 169 में पूर्व टाइटल विजेता एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन को हराकर ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच जीतने के बाद से से इनके रीमैच की चर्चा जोरों पर थीं।

मैच तय भी हो गया था, मगर दुबई में केन एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए और मैच को स्थगित कर दिया गया।

कुछ कई महीनों खुद को दोबारा रिंग में उतरने के लिए लगाए तो वहीं उनके रूसी प्रतिद्वंदी आरोप लगा रहे थे कि वो रीमैच को लेकर जान-बूझकर देरी कर रहे हैं।

इस बात को लेकर हेवीवेट MMA चैंपियन ने जवाबी हमला किया है।

“रग रग” ने कहा:

“मैं उनसे भाग रहा हूं? मैं उनसे क्यों डरूंगा? उनमें कोई पावर ही नहीं है। मैं उन्हें पहले ही हरा चुका हूं।

“पहली बार उनसे फाइट करने से पहले मुझे लगता था कि उनका लेफ्ट हुक बहुत तेज और ताकतवर है। लेकिन हमारी फाइट के दौरान मैं खुद से सोच रहा था कि जब वो दूसरों को मारते हैं तो वे गिर क्यों जाते हैं? मैं यही सोच रहा था कि जब मैंने उसका शॉट खाया तो मुझे कुछ खास महसूस क्यों नहीं हुआ? मेरे लिए तो उसे झेलना आसान था। मैंने उसे ऐसे लिया जैसे वो बिल्कुल हल्का हो।”

इन दोनों की पहली मुलाकात का नतीजा बेहद ही सनसनीखेज था क्योंकि केन ने रूसी धुरंधर को हराकर उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाया था। इससे पहले मालिकिन एक भी मैच नहीं हारे थे।

“रग रग” ने अपनी जबरदस्त ताकत और मजबूती से उन्हें पछाड़ा और अफ्रीका का पहला ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया।

मालिकिन काफी समय से रीमैच को लेकर उतावले हैं तो वहीं केन ने दावा किया है कि उनकी वापसी पहले से ज्यादा खतरनाक होगी।:

“मैं तुमसे भाग नहीं रहा हूं मालिकिन। मैं क्यों भागूंगा, भाई? मैंने तुम्हें हराया है। मैं तुम्हारे साथ पांच राउंड तक लड़ा हूं तो अब क्यों भागूंगा? अब ओमार केन का नया रूप आने वाला है।

“मैं और मेरी टीम पिछले एक साल से हर दिन यही बात करते रहे हैं कि मैंने कहां गलती की? मुझे लगता है कि मैंने ज्यादातर चीजें सही कीं। बस एक ही कमी रह गई कि मैं उन्हें फिनिश नहीं कर पाया।”

रग रग ने मालिकिन की तारीफ भी की

इन दो हेवीवेट MMA सुपरस्टार्स के बीच की प्रतिद्वंदिता काफी गहरी है। “रग रग” ओमार केन को फाइट गेम की बड़ी पिक्चर का पूरी तरह से अंदाजा है। वो जानते हैं कि ये प्रतिद्वंदिता महाद्वीपों तक फैली है और इसी की जरुरत डिविजन को है।

मालिकिन, जिनके पास अभी ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल्स हैं, खेल के सबसे करिश्माई फाइटर्स में से एक हैं। उनकी शानदार पर्सनैलिटी, सोशल मीडिया पर मनोरंजक रूप फैंस को काफी लुभाता है।

सेनेगली किंग ने उनकी तारीफ करते हुए कहा:

“एनातोली एक शानदार प्रतिद्वंदी हैं। वो फाइट को अच्छी तरह प्रमोट करते हैं। जब मैं उन्हें उकसाता हूं तो वो जवाब देते हैं। यही तो चाहिए। अच्छे फाइटर्स होना अच्छी बात है, बेहतरीन फाइटर्स होना और भी शानदार है। लेकिन हमें फैंस का मनोरंजन भी करना है। हम यहां फैंस को एंटरटेन करने के लिए हैं।”

अब केन पूरी तरह से ठीक होकर दोबारा जिम में वापस आ गए हैं और मालिकिन भी तैयार है। ऐसे में ONE Championship इतिहास के सबसे बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक के लिए स्टेज तैयार है।

पहली फाइट में रूसी स्टार से उनका ONE हेवीवेट ताज छिना था तो वहीं दूसरी फाइट से वो हिसाब-किताब ठिकाने लगाने की फिराक में हैं।

केन ने अंत में कहा:

“लोग दो फाइटर्स को एक-दूसरे से भिड़ते देखने के लिए पैसे देते हैं, लेकिन उससे पहले वे कहानी भी देखना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि लोग उस सफर की परवाह करें, जिस पर हम उन्हें अपने साथ लेकर जा रहे हैं।

“जो लोग देख रहे हैं, उनके लिए ये सिर्फ 25 मिनट का मुकाबला होता है और फिर वे अगली फाइट पर बढ़ जाते हैं। लेकिन हमारे लिए ये एक साल की मेहनत होती है। मैं ONE Championship में हर फाइट के लिए पूरे एक साल की तैयारी और मेहनत लगाता हूं।”

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30