रोडटंग ने आदिवांग की चुनौती का जवाब दिया, मोंग्कोलपेच के बयान से हताश हुए

Tagir Khalilov Rodtang Jitmuangnon ONE FISTS OF FURY 1920X1280 31 768x512

कई फाइटर्स हैं जो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच चाहते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा रोडटंग का ध्यान लिटो “थंडर किड” आदिवांग और मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी ने अपनी ओर खींचा है।

अब चुनौती मिलने के कुछ हफ्तों बाद फ्लाइवेट किंग ने उन्हें जवाब दिया है।

पहले “द आयरन मैन” ने आदिवांग को जवाब दिया, जिन्होंने चैंपियन को जून में चेतावनी दी थी।

फिलीपीनो मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने ONE Super Series मॉय थाई या किकबॉक्सिंग में रोडटंग के खिलाफ मैच की मांग की थी, उन्होंने थाई मेगास्टार को हराने का दावा किया था।

रोडटंग ने स्ट्रॉवेट एथलीट की चुनौती का जवाब देते हुए कहा कि वो सर्कल में उनका सामना करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “अगर लिटो मानते हैं कि वो मुझे हरा सकते हैं, तो उनकी चुनौती मुझे स्वीकार है।”



लेकिन इस मैच के होने में भी एक समस्या है।

रोडटंग ने कहा, “ये वजन पर निर्भर करता है, वो अपना वजन बढ़ाएंगे या मुझे अपना वजन कम करना पड़ेगा।”

“साथ ही ये भी महत्वपूर्ण बात होगी कि मुकाबला मॉय थाई नियमों के तहत होगा, किकबॉक्सिंग या MMA में। अगर वो MMA बाउट चाहते हैं तो उसके लिए मुझे तैयारी के लिए कम से कम एक साल चाहिए होगा।”

“द आयरन मैन” ने आदिवांग की चुनौती का शांत स्वभाव से जवाब दिया है, लेकिन मोंग्कोलपेच को उन्होंने अलग अंदाज में जवाब दिया।

Philippine mixed martial artist Lito Adiwang is ready for war in the Circle!

ONE: FULL BLAST II में मोंग्कोलपेच की #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी के खिलाफ बहुमत निर्णय से आई जीत के बाद कहा जाने लगा था कि क्या उन्हें अब रोडटंग के खिलाफ चैंपियनशिप मिलना चाहिए।

Petchyindee Academy के स्टार का ONE Super Series रिकॉर्ड 4-0 का है और हाल ही में टॉप कंटेंडर्स में से एक को मात दी है।

रोडटंग उनकी जीत से प्रभावित हैं, लेकिन टाइटल के लिए चैलेंज को ठुकरा दिया है। उन्होंने अपने हमवतन फाइटर को पहले #2 रैंक के कंटेंडर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी, #3 रैंक के कंटेंडर “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन या फिर महमूदी के खिलाफ रीमैच की सलाह दी है।

मोंग्कोलपेच चैंपियन के इस बयान से खुश नजर नहीं आए और जवाबी हमला करते हुए कहा, “मैं उस समय बड़ा स्टार बन चुका था, जब तुम धूल के समान भी नहीं थे।”

“द आयरन मैन” को इस बयान से काफी ठेस पहुंची क्योंकि मोंग्कोलपेच उनके साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं और साथ में सॉकर भी खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी।

रोडटंग ने कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि जिसका मैं इतना सम्मान करता हूं, वो इस तरह की बात बोलेगा। मैंने केवल उन्हें सलाह दी थी, उनकी पिछले मैच में जीत शानदार रही, लेकिन उनकी बात को सुनकर मैं स्तब्ध रह गया था।”

Pictures from the Mongkolpetch Petchyindee Academy vs. Elias Mahmoudi bout at ONE: FULL BLAST II

मोंग्कोलपेच का रिकॉर्ड 115-40-2 का है और रोडटंग मानते हैं कि Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन चैंपियनशिप मैच के लिए तैयार हैं।

लेकिन वो अपने वचन पर भी टिके हुए हैं और उनका मानना है कि Petchyindee Academy के स्टार को अभी ग्लोबल फैनबेस का दिल जीतने के लिए और कड़ी मेहनत की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “हां मैं मानता हूं कि वो टाइटल शॉट के लिए तैयार हैं और उन्हें काफी अनुभव भी हासिल है। लेकिन ONE Championship में अभी वो अपनी अलग पहचान नहीं बना पाए हैं, इसलिए उन्हें फैंस का दिल जीतने के बाद ही चैंपियनशिप मैच के दावे करने चाहिए।”

भविष्य में उनकी भिड़ंत हुई तो भी “द आयरन मैन” का मानना है कि जीत उन्हें ही मिलेगी।

रोडटंग मानते हैं कि उनका स्किलसेट मोंग्कोलपेच से बेहतर है और उनसे ज्यादा आक्रामक भी हैं और कहते हैं कि वो Petchyindee Academy के मेंबर को अपनी ट्रेडमार्क स्ट्राइक्स से हरा सकते हैं।

रोडटंग ने कहा, “मेरे पंच उन्हें बहुत क्षति पहुंचाएंगे, क्योंकि मोंग्कोलपेच एक ऐसे एथलीट हैं, जो पंचों के प्रभाव से कमजोर पड़ने लगते हैं।”

Rodtang Jitmuangnon fights Tagir Khalilov at ONE: FISTS OF FURY

खैर ये तो समय ही बताएगा कि रोडटंग का सामना पहले आदिवांग से होगा या मोंग्कोलपेच से।

ये भी पढ़ें: ONE सुपरस्टार्स की स्किल्स से मिलाकर बना परफेक्ट मॉय थाई फाइटर

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400