रोडटंग ONE 165 से बाहर, सुपरलैक फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को टकेरु के खिलाफ करेंगे डिफेंड

Superlek Takeru

ONE 165 के बाउट कार्ड में एक बहुत ही बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन, जिनका सामना कई बार के K-1 वर्ल्ड चैंपियन टकेरु सेगावा से किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट में होना था, ने चोट की वजह से मेन इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

उनकी जगह अब ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 मेन इवेंट में उतरकर 32 वर्षीय जापानी स्ट्राइकिंग सुपरस्टार के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करेंगे। ये ऐतिहासिक मुकाबला रविवार, 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में होगा।

https://www.instagram.com/p/C1tIaRjp8_i/

सुपरलैक 13 जनवरी को होने वाले ONE Fight Night 18 में इलायस “द स्नाइपर” महमूदी के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन चोट की वजह से फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार को अपना नाम वापस लेना पड़ा।

जनवरी 2023 में वेकेंट (रिक्त) किकबॉक्सिंग बेल्ट को जीतने के बाद से ही बुरीराम निवासी एथलीट ने इसे एक बार डिफेंड किया और तीन बार मॉय थाई फाइट का हिस्सा बन चुके हैं। फिलहाल दोनों ही खेलों में वो लगातार 10 फाइट जीत चुके हैं।

हाल ही में 28 वर्षीय सुपरस्टार ने साल का अंत यादगार तरीके से किया, जब सितंबर में हुए ONE Friday Fights 34 के मेन इवेंट में उन्होंने रोडटंग जित्मुआंगनोन को हराया। इस मुकाबले को साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइट भी चुना गया है।

टकेरु को सुपरलैक के खिलाफ कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा, लेकिन जापानी सुपरस्टार को दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में गिना जाता है और उन्होंने इस युग के सबसे तगड़े नामों के खिलाफ मुकाबले कर अनुभव हासिल किया है।

42-3 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड, जिसमें 25 नॉकआउट शामिल हैं, वाले Team Vaselius के प्रतिनिधि एक लाजवाब स्ट्राइकर हैं, जो अपने विरोधियों के लिए हमेशा बड़ा खतरा होते हैं।

टकेरु ने अपने डेब्यू मैच के लिए रोडटंग को ध्यान में रखकर गेम प्लान तैयार किया था, लेकिन अब सुपरलैक के खिलाफ उन्हें अलग रणनीति से उतरना पड़ेगा। अब तक जापानी मेगास्टार ने किकबॉक्सिंग में तीन थाई एथलीट्स का सामना किया है और तीनों को ही नॉकआउट से हराया है। लेकिन वो आत्मविश्वास से भरे हुए होंगे कि अपने गेम प्लान में बदलाव कर ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का सामना कर सकते हैं।

ONE 165: Superlek vs. Takeru से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35