लिटो आदिवांग: ‘मैं रोडटंग को हराने में सक्षम हूं’

Lito Adiwang ONE FIRE FURY DC IMGL2392 768x512

लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने कुछ समय पहले हिरोबा मिनोवा के खिलाफ रीमैच और स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के अन्य टॉप 5 कंटेंडर्स को हराने की बात कही थी।

फिलीपीनो स्टार की नजरें उनके अलावा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन पर भी टिकी हुई हैं।

Lito Adiwang cracks Hiroba Minowa with a right hook

थाई मेगास्टार ONE Super Series में अभी तक अपराजित रहे हैं, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में 10-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

उनकी इस सफलता से आदिवांग को कोई डर नहीं है। यहां तक कि “थंडर किड” दूसरे खेल में आकर Jitmuangnon Gym के स्टार को हराने की बात कह रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं रोडटंग को चुनौती दे रहा हूं।’

“मैं उनके खिलाफ मैच चाहता हूं। मैं उनका सामना करने के लिए ONE Super Series में आने को भी तैयार हूं। मैं जानता हूं कि मुझे अंडरडॉग के रूप में देखा जाएगा, लेकिन मैं उन्हें हराने में सक्षम हूं क्योंकि मैंने उनकी कुछ कमजोरियां ढूंढ निकाली हैं।”

“फैंस भी हमारे बीच मैच की मांग करते आए हैं, उन्हीं की तरह मैं भी इस फाइट को होते देखना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि ये मैच जरूर होगा और जानता हूं कि मैं रोडटंग को हराने में पूरी तरह सक्षम हूं।”

Rodtang Jitmuangnon fights Tagir Khalilov at ONE: FISTS OF FURY

सितंबर 2018 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू के बाद रोडटंग अपने दमदार पंच, खतरनाक लो किक्स और स्थिति के हिसाब से खुद को ढालने की काबिलियत से जीत दर्ज करते आए हैं।

Jitmuangnon Gym के स्टार उन्हीं स्किल्स की मदद से ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने, ONE में अभी तक अपराजित हैं और ONE Super Series में 10 मैच जीतने वाले पहले एथलीट भी बने।

आदिवांग थाई सुपरस्टार का सम्मान करते हैं और उन्होंने “ONE on TNT I” में रोडटंग के “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ मैच की मदद से उनकी कुछ कमजोरियां ढूंढ निकाली हैं।

इसी वजह से Team Lakay के एथलीट “द आयरन मैन” को हराने का दावा कर रहे हैं।



आदिवांग ने कहा, “मैं सच में मानता हूं कि मुझे रोडटंग पर जीत मिल सकती है। मैंने उनके कमजोर पक्ष को ढूंढ निकाला है।”

“मैं उनके ‘मिनी-टी’ के खिलाफ मैच का उदाहरण देता हूं। विलियम्स उस समय धैर्य से काम ले रहे थे और अपने विरोधी की स्ट्राइक्स को काउंटर कर रहे थे। उस मैच में ‘मिनी-टी’ के स्टाइल के कारण रोडटंग जल्दबाजी में मैच को फिनिश करने की कोशिश नहीं कर रहे थे।

“हम सभी जानते हैं कि रोडटंग कितने खतरनाक स्ट्राइकर हैं, उनकी किक्स बहुत प्रभावशाली होती हैं और तकनीक भी शानदार है। ‘मिनी-टी’ अपने काउंटर पंचों की मदद से ज्यादा देर तक मैच में बने रहे। कुछ ऐसा ही वॉल्टर गोंसाल्वेस के लिए भी कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने भी रोडटंग के खिलाफ धैर्य से काम लिया था।

“रोडटंग के गेम में ना फंसना सबसे ज्यादा अहम पहलू होता है क्योंकि वो अपने विरोधी को अपने हिसाब से अटैक करने पर मजबूर करते हैं। अगर उन्हें मॉय थाई कॉम्बिनेशंस से दूसरे मूव्स दिए जाएं तो रोडटंग संघर्ष करते हुए नजर आएंगे।”

Filipino MMA fighter Lito Adiwang knocks out Namiki Kawahara at ONE: UNBREAKABLE

एक एलीट स्ट्राइकर होने के अलावा रोडटंग को इस खेल का बहुत ज्ञान है। वो मैच के दौरान अपनी कमजोरियों में सुधार कर बढ़त बनाना बहुत अच्छे से जानते हैं।

मगर आदिवांग की स्ट्राइकिंग उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है क्योंकि “थंडर किड” की ना केवल तकनीक अच्छी है बल्कि एक ही पंच में मैच को फिनिश कर सकते हैं। कुछ इसी अंदाज में उन्होंने जापान के नामिकी कावाहारा के खिलाफ नॉकआउट जीत हासिल की थी।

आदिवांग वुशु बैकग्राउंड से आते हैं और 4-औंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर फाइट करना पसंद है। इसलिए वो ONE Super Series में आकर रोडटंग को हराने का दावा कर रहे हैं, लेकिन ये तभी संभव हो पाएगा जब वो अपने गेम प्लान को अच्छे से अमल में लाएंगे।

फिलीपीनो स्टार ने कहा, “मेरे मन में कई बार ख्याल आया है कि वो भी तो इंसान ही हैं।”

“वो एक बेहतरीन एथलीट हैं, लेकिन अंत में एक इंसान ही हैं। अगर अपने गेम प्लान को अच्छे से अमल में ला पाया तो मुझे उनके खिलाफ जीत जरूर मिलेगी।”

एक तरफ आदिवांग थाई स्टार का मॉय थाई कॉन्टेस्ट में सामना करने के लिए तैयार हैं, वहीं उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट की इच्छा भी जाहिर की है।

फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कुछ दिन पहले ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने की इच्छा व्यक्त की थी।

अगर रोडटंग भविष्य में ऐसा करते हैं तो “थंडर किड” को MMA में उनका पहला प्रतिद्वंदी बनने पर बहुत खुशी मिलेगी।

आदिवांग ने कहा, “अगर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच हुआ तो मुझे ज्यादा फायदा मिलेगा।”

“वो जब भी MMA में अपना डेब्यू करेंगे, मैं हमेशा उनका पहला प्रतिद्वंदी बनने के लिए तैयार रहूंगा। उम्मीद है कि ये फाइट जरूर होगी।”

ये भी पढ़ें: 3 एथलीट्स जिनके खिलाफ एलन गलानी का मैच जरूर होना चाहिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.