वाकामत्सु की मोरेस को चेतावनी: अगर तुम मुझे हरा सकते हो तो चुनौती को स्वीकार करो

Japanese MMA fighter Yuya Wakamatsu makes his entrance

युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु एक समय ONE Championship के उभरते हुए स्टार्स में से एक हुआ करते थे, लेकिन अब दुनिया के सबसे खतरनाक फ्लाइवेट एथलीट्स में से एक बन चुके हैं।

2018 में ONE में आने के बाद जापानी नॉकआउट आर्टिस्ट ने खुद में बहुत सुधार किया है और अब #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर बन चुके हैं।

वो अभी तक एलीट लेवल के एथलीट्स के खिलाफ लगातार 4 जीत दर्ज कर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में जगह बना चुके हैं।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में “लिटल पिरान्हा” ने अपने शानदार सफर और आने वाले समय में एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ मैच पर भी बात की।

ONE Championship: 3 साल पहले आपने ONE Championship को जॉइन किया था, अब आप फ्लाइवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक हैं। अपने अभी तक के प्रदर्शन पर क्या कहेंगे?

युया वाकामत्सु: Pancrase (MMA प्रोमोशन) में समय बहुत जल्दी आगे बढ़ा, मुझे उम्मीद से पहले ही चैंपियनशिप मैच मिल चुका था। वहीं ONE Championship में ऐसा लग रहा है जैसे काफी समय बीत चुका है, फिर भी चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

मैं जानता हूं कि चैंपियन बनने के बाद भी मेरे सोचने का तरीका नहीं बदलेगा। चैंपियन बनने के बाद मेरा ध्यान अपने अगले टारगेट पर होगा। लेकिन फिलहाल टाइटल हासिल करना मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य नहीं है, उसकी ओर आगे बढ़ते रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि इस तरह का प्रदर्शन करते रहने से मैं चैंपियन जरूर बनूंगा।

समय कब बीत जाएगा मुझे पता भी नहीं चलेगा इसलिए मैं ये नहीं सोच रहा कि ONE से जुड़े मुझे 3 साल बीत चुके हैं। अगर मैंने खुद में सुधार ना किया होता तो उस स्थिति में मुझे रैंकिंग्स में तीसरे स्थान से ही संतुष्टि होने लगती, मगर मैं अभी रुकने को तैयार नहीं हूं। लगातार खुद में सुधार करते हुए रैंकिंग्स में भी ऊपर के स्थानों पर पहुंचना चाहता हूं।

ONE: क्या आपने कभी डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ रीमैच के बारे में सोचा है?

वाकामत्सु: हां, मैंने उस पर भी विचार किया, लेकिन ये जॉनसन के बजाय मोरेस का समय है। समय बदलता है, जॉनसन भी इंसान हैं और हार उन्हें भी मिल सकती है, हमेशा टॉप पर बने रहना बहुत मुश्किल है। उनके प्रदर्शन में समय के साथ गिरावट होगी, लेकिन मैं अभी युवा हूं और मेरे जैसे कई एथलीट्स उभरकर सामने आ रहे हैं।

मेरे मन में रीमैच का ख्याल आया था, लेकिन अब जब वो हार चुके हैं तो मैं अपना मजाक नहीं बनाना चाहता। जॉनसन बहुत लोकप्रिय हैं, इसलिए लोग मुझे उनके खिलाफ रीमैच की सलाह देते हैं, मगर फिलहाल ऐसा करना शायद मेरे लिए सही नहीं है।

ONE: क्या आपका ONE करियर आपकी उम्मीद के अनुसार आगे बढ़ा है?

वाकामत्सु: हां, अभी तक का सफर मेरे लिए अच्छा रहा है। मुझे जॉनसन और किंगड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, लेकिन मोरेस उन दोनों को हरा चुके हैं। इस समय मोरेस अपने करियर के चरम पर हैं, वहीं मैं अभी भी खुद में सुधार कर रहा हूं। इसलिए अगर मुझे उनके खिलाफ जीत मिली तो मैं उनसे भी बेहतर बन जाऊंगा, लेकिन मोरेस को हराने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी होगी।

ONE: क्या इसी वजह से आप अभी फ्लोरिडा में स्थित Sanford MMA में ट्रेनिंग कर रहे हैं?

वाकामत्सु: हां, मैं कुछ नया करना चाहता था। मैं सोचता था कि सुधार के लिए ट्रेनिंग के वातावरण से ज्यादा मेरी मानसिकता ज्यादा महत्वपूर्ण है। अमेरिका बहुत बड़ा है और मैं उन लोगों में से एक नहीं बनना चाहता था जो कभी अमेरिका गए ही ना हों और उसे जापान के समान बताते हों। मेरे हिसाब से चीजों को अपनी आंखों से देखने पर सच्चाई का पता चलता है।

इसलिए मैंने बदलाव करने का फैसला लिया। मैंने नहीं सोचा था कि यहां मेरी कोई पिटाई करेगा, जिससे मैं अमेरिका को एक खराब जगह कहने लगूं। मेरे हिसाब से यहां वेल्टरवेट डिविजन के कई बेहतरीन एथलीट्स हैं, लेकिन एशिया के फ्लाइवेट एथलीट्स भी किसी से कम नहीं हैं और अपनी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स की मदद से किसी को भी हराने में सक्षम होते हैं।

मैंने अमेरिका केवल एक बार आने का प्लान बनाया था। यहां आने के बाद मेरी सोच बदली है क्योंकि अब मुझे अहसास हो चुका है कि यहां मैं कभी भी आ सकता हूं।

जब मैं कागोशीमा में था, तब टोक्यो आना मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक हुआ करता था, लेकिन वहां जाकर मुझमें कुछ खास बदलाव नहीं आए और अमेरिका आने के बाद भी मैं वैसा ही हूं।

इसलिए मुझे ज्यादा अनुभव हासिल करने के लिए अपने सोचने के तरीके को बदलना होगा क्योंकि मैं अमेरिका नई चीजें सीखने ही तो आया था।  



ONE: आपको क्यों लगता है कि मोरेस अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते रहेंगे?

वाकामत्सु: वो शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं, लेकिन आखिर वो भी एक इंसान ही हैं। अगर मेरा एक शॉट सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ तो वो गिर भी सकते हैं।

उनके खिलाफ ग्रैपलिंग गेम से दूर रहकर मैं उन्हें बहुत क्षति पहुंचा सकता हूं। किसी मैच को जीतने के कई तरीके होते हैं, जैसे तब तक धैर्य बनाए रखिए जब तक वो हार ना मानने लगें या फिर पंचों से उन्हें खूब क्षति पहुंचाने से भी मैं बढ़त प्राप्त कर सकता हूं।

ONE: अगला मैच किसके खिलाफ चाहते हैं, क्या मोरेस के खिलाफ?

वाकामत्सु: बिल्कुल, मोरेस के खिलाफ। मैं जल्द से जल्द उनके खिलाफ मैच चाहता हूं। अगर मुझसे पहले उन्हें एक और मैच चाहिए हो तो मैं एक बार फिर उनकी फाइट को देखने के लिए तैयार हूं। अगर उन्होंने कहा कि “जॉनसन को हराने के बाद मुझे आराम की जरूरत है,” तो मैं उन्हें चैलेंज करने से पहले एक और मैच का हिस्सा बन सकता हूं।

मगर मैं जल्द से जल्द चैंपियनशिप मैच चाहता हूं। समय कम है और मैं नहीं जानता कि हमें कब फाइट करने का मौका मिलेगा। इसलिए मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को जल्द से जल्द होते देखना चाहता हूं।

मोरेस के नजरिए से देखें कि वो मुझे हरा सकते हैं तो फाइट के लिए फिर मना करने का कोई भी कारण नहीं है। इस तरह उन्हें ONE से पैसे मिलेंगे। ये उनके लिए काफी अच्छी चीज होगी। अगर उन्हें किसी भी तरह की घबराहट नहीं है तो मैच करना चाहिए।

अगर उन्हें विश्वास है कि वो चैंपियन रहते हुए मुझे हरा देंगे तो जरूर मैच के लिए तैयार रहना चाहिए।

Scenes from Yuya Wakamatsu vs. Reece McLaren at "ONE on TNT III"

ONE: क्या ONE मैचमेकर्स के सामने आप कोई मांग रखना चाहेंगे?

वाकामत्सु: मोरेस वर्ल्ड चैंपियन बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं, लेकिन मैं चैंपियन बनकर दिखाना चाहता हूं कि मैं किस लेवल का एथलीट हूं। लोगों को अहसास कराना चाहता हूं कि आज भी दुनिया में मेरे जैसे सामुराई वॉरियर्स मौजूद हैं।

मैं ONE में चैंपियन के साथ बड़ा स्टार भी बनना चाहता हूं। मैं टाइटल शॉट प्राप्त करने से पहले हर चुनौती का सामना करने को तैयार हूं।

ONE: ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने एक बार आपसे कहा था, “आप चैंपियन बन सकते हो।”

वाकामत्सु: उस वजह से भी मुझे कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। मेरी नजरों में चाट्री एक बड़े राज्य के राजा है। अगर उन्होंने मुझसे ऐसा कहा है तो मैं अपने प्रदर्शन से कभी संतुष्ट नहीं होना चाहूंगा क्योंकि संतुष्टि ना मिलने से ही मेरे अंदर सुधार करने की चाह जागती रहेगी। उनके शब्दों की आज भी मेरे दिल में खास जगह है।

मैं ज्यादा फेमस नहीं हूं, लेकिन मेरा लक्ष्य केवल वर्ल्ड चैंपियन बनना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मुझे पहचानने लगें।  

Japanese MMA star Yuya Wakamatsu fights South Korean phenom Kim Kyu Sung at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

ये भी पढ़ें: 2021 में अप्रैल से जून तक MMA के 5 सबसे शानदार मुकाबले

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.