3 एथलीट्स जिनके खिलाफ एलन गलानी का मैच जरूर होना चाहिए

Alain Ngalani Oumar Kane ONE UNBREAKABLE III 1920X1280 8 768x512

एलन “द पैंथर” गलानी एक बेहद दिलचस्प एथलीट हैं, उनकी ना केवल फाइटिंग स्किल्स शानदार हैं बल्कि उनकी शारीरिक क्षमता के भी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं।

वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने से ज्यादा रिंग में परफॉर्म करते देखना पसंद करते हैं।

इसलिए यहां हम उन 3 ONE एथलीट्स के नाम आपके सामने रखेंगे, जिनके खिलाफ फैंस गलानी को भिड़ते देखना चाहेंगे।

#1 ब्रेंडन वेरा

Scenes from the ONE Heavyweight World Title fight between Arjan Bhullar and Brandon Vera at ONE: DANGAL on 15 May

कई सालों से “द पैंथर” पूर्व हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ मैच की चाह रखते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें वो मैच कभी मिल नहीं पाया।

अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद वेरा दोबारा अच्छी लय प्राप्त करने की तलाश में हैं। वहीं गलानी भी उसी अंदाज में धमाकेदार जीत दर्ज कर आगे बढ़ने को बेताब हैं इसलिए ONE को अब दोनों के बीच मैच बुक करने में देरी नहीं करनी चाहिए।

दोनों स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स हैं, जिन्हें पिछले मैचों में रेसलर्स के खिलाफ हार मिली है। अब टेकडाउन होने का दोनों पर कोई खतरा नहीं होगा और दोनों के बीच स्टैंड-अप गेम में बढ़त बनाने की टक्कर ऐतिहासिक भी साबित हो सकती है।

दोनों मैचों को फिनिश करना अच्छे से जानते हैं इसलिए ये भी देखना दिलचस्प होगा कि किसकी दमदार स्ट्राइक्स पहले लैंड करेंगी।



#2 इस्लाम अबासोव

Russian MMA fighter Islam Abasov

हेवीवेट सुपरस्टार इस्लाम अबासोव ने अभी तक अपना ONE डेब्यू नहीं किया है। ONE रोस्टर के सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक के खिलाफ जीत उन्हें ग्लोबल स्टेज के बड़े स्टार्स में से एक बना सकती है।

रूसी एथलीट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 6-0 का है और सभी 6 जीत उन्होंने पहले राउंड में नॉकआउट से दर्ज की हैं।

“द पैंथर” को भी मैच को शुरुआती क्षणों में फिनिश करने के लिए जाना जाता है। ONE में उनकी 4 में से 3 जीत पहले राउंड में नॉकआउट से आई हैं।

इसलिए दोनों के मैच में जबरदस्त एक्शन तो देखने को मिलेगा ही बल्कि क्षण भर में मुकाबला समाप्त भी हो सकता है।

एक तरफ डिविजन के उभरते हुए स्टार्स में से एक को हराकर गलानी अच्छा मोमेंटम प्राप्त कर सकते हैं, वहीं “द पैंथर” के खिलाफ डेब्यू मैच में बड़ी जीत अबासोव को अन्य एथलीट्स के लिए बड़े खतरे के रूप में प्रदर्शित करेगी।

#3 पैट्रिक श्मिड

Oumar Kane Patrick Schmid ONE on TNT I 7.jpg

पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड ने अपने ONE डेब्यू मैच में “रग रग” ओमार केन का डटकर सामन किया था, जो उनका प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू भी रहा।

असल में स्विस सुपरस्टार का सामना ONE Super Series किकबॉक्सिंग बाउट में राडे ओपाचिच से होने वाला था और स्ट्राइकिंग आर्ट्स में वो महारत रखते हैं।

वहीं गलानी की बात करें तो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने से पहले उन्हें मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में काफी सफलता मिली थी और 2 बार ONE Super Series में भी परफॉर्म कर चुके हैं।

श्मिड और गलानी दोनों “रग रग” का सामना कर चुके हैं और इन दोनों के बीच किकबॉक्सिंग मैच भी धमाल मचा सकता है।

गलानी अपने अनुभव के जरिए जीत प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, लेकिन “बिग स्विस” की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। दोनों का अनुभव भी इस मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है।

ये भी पढ़ें: एलन गलानी ने खुद के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सभी किक्स दिखाईं

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35