5 ONE Championship एथलीट्स जो 2022 में रिटायर हुए

Eduard Folayang John Wayne Parr ONE X 1920X1280 118 768x512

साल 2022 कई कारणों से ONE Championship के लिए सबसे यादगार साल साबित हुआ है।

प्रोमोशन ने कई नए वर्ल्ड टाइटल्स का अनावरण किया, अपने सबमिशन ग्रैपलिंग रोस्टर को मजबूत बनाया और Amazon Prime Video Sports पर कई बड़े इवेंट्स को प्रसारित किया।

इतने बदलावों के अलावा फैंस के कई चहेते ONE Championship एथलीट्स ने इस साल रिटायरमेंट भी ली है।

इसलिए आइए जानते हैं इस साल रिटायर हुए एथलीट्स और उनके ONE के प्रति योगदान के बारे में।

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक को ONE में 19 MMA बाउट्स, वहीं किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में 350 मैचों का अनुभव है, उन्होंने हाल ही में कॉम्बैट खेलों से रिटायरमेंट ली है।

खुद को दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित करने के बाद उन्होंने 2014 में हुए ONE: ERA OF CHAMPIONS में अपना ONE डेब्यू किया।

अगले 8 सालों में डेडामरोंग ने MMA में अपनी विरासत कायम की और 2015 में ONE: WARRIOR’S QUEST में रॉय डोलीगेज़ को हराकर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

हालांकि वो अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में बेल्ट हार बैठे, लेकिन अगले कई सालों तक टॉप स्ट्रॉवेट एथलीट्स में से एक बने रहे और इस दौरान कई यादगार मुकाबले भी लड़े।

जॉन वेन पार

अपने लंबे करियर में ऑस्ट्रेलियाई स्टार जॉन वेन पार ने कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिन्होंने उन्हें “द गनस्लिंगर” का निकनेम दिलाया।

मॉय थाई स्पेशलिस्ट को अपने खतरनाक स्ट्राइकिंग स्टाइल ने दुनिया भर में पहचान दिलाई और 2021 में ONE Championship को जॉइन किया।

पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कॉम्बैट खेल जगत के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं और उनका ONE X में एडुअर्ड फोलायंग के साथ रिटायरमेंट मैच बहुत धमाकेदार रहा। उन्होंने फाइट के बाद इंटरव्यू में भावुक स्पीच भी दी थी।

हालांकि वो फोलायंग को हरा नहीं पाए, लेकिन शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी दिया गया था।

मेहदी ज़टूट

https://www.instagram.com/p/Cj_6-6zMy2d/

अल्जीरियाई स्टार मेहदी ज़टूट ने एक शानदार जीत के बाद अपने करियर को अलविदा कहा है।

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “डायमंड हार्ट” ने अक्टूबर में हुए ONE Fight Night 2 में असा टेन पॉ को पहले राउंड में नॉकआउट करने के बाद रिटायरमेंट की घोषणा की।

मैच के बाद ज़टूट ने रिटायरमेंट का कारण बताते हुए कहा कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।

इस बेहतरीन नॉकआउट जीत और शानदार करियर के लिए ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिया।

कोस्मो अलेक्सांद्रे

ब्राजीलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट कोस्मो अलेक्सांद्रे ने कॉम्बैट खेल जगत में लगभग सब कुछ देखा है।

“गुड बॉय” ने किकबॉक्सिंग, मॉय थाई और MMA में कई शानदार फाइट्स कीं और हर बार अपनी जबरदस्त पावर और आक्रामक स्टाइल से फैंस को प्रभावित करते रहे।

नवंबर में हुए ONE Fight Night 4 में अलेक्सांद्रे ने मॉय थाई बाउट में हुआन सर्वांटेस को हराकर ONE में अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रखा था।

मैच के बाद 40 वर्षीय दिग्गज ने अपने रिटायर होने की बात कहकर फैंस को चौंकाया। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि अलेक्सांद्रे के खतरनाक नॉकआउट्स के वीडियो आने वाले कई सालों तक फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे।

ब्रेंडन वेरा

ब्रेंडन वेरा ONE Championship के सबसे सफल एथलीट्स में से एक रहे हैं।

फिलीपीनो-अमेरिकी फाइटर ने 2014 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया और लगातार 4 जीत दर्ज करते हुए ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। वहीं उन्होंने 2 बार अपनी बेल्ट को डिफेंड किया, लेकिन अर्जन भुल्लर के खिलाफ अपना टाइटल हार बैठे।

वेरा एक शानदार रेसलर और मॉय थाई स्ट्राइकर रहे हैं और ONE में उनकी हर एक जीत पहले राउंड में नॉकआउट से आई थी। वहीं एक हेवीवेट होते हुए वो हर बार अपनी एथलेटिक एबिलिटी से सबको चौंकाते रहे।

“द ट्रुथ” ने ONE 164 में अपने आखिरी मैच में हिस्सा लिया और करियर को अलविदा कहा। वो अब इस बात के साथ अपना जीवन बिता पाएंगे कि एक समय पर वो ONE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हुआ करते थे।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)