ONE की Seven Network के साथ डील पर ऑस्ट्रेलियाई MMA और मॉय थाई फाइटर्स की प्रतिक्रिया

Martin Nguyen Ilya Freymanov ONE on Prime Video 2

ONE Championship ने हाल ही में एक बड़े नेटवर्क के साथ ब्रॉडकास्ट डील साइन की है, जिससे अब ऑस्ट्रेलिया के मार्शल आर्ट्स फैंस भी एक्शन का लुत्फ उठा पाएंगे।

Seven Network के साथ इस पार्टनरशिप के तहत ONE के इवेंट्स को 7plus प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। इस पार्टनरशिप की शुरुआत 17 मार्च को आयोजित हुए ONE Friday Fights 9 से हो चुकी है।

यहां जानिए इस डील को लेकर ऑस्ट्रेलिया के मॉय थाई और MMA फाइटर्स ने क्या कहा।

मार्टिन गुयेन

मार्टिन गुयेन ONE में सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई MMA फाइटर हैं।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन ने अपने पिछले मैच में लियोनार्डो कासोटी पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी और अब अपने देश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“हम आखिरकार ऑस्ट्रेलिया में एंट्री ले रहे हैं। अब जरूरत है कि वहां एक इवेंट का आयोजन करवाया जाए”

जॉन वेन पार

मॉय थाई लैजेंड जॉन वेन पार ने भी मार्टिन गुयेन के शब्दों को दोहराया है।

“द गनस्लिंगर” ONE की Seven के साथ पार्टनरशिप को लेकर खुश हैं और मानते हैं कि ये डील ऑस्ट्रेलिया में मार्शल आर्ट्स को प्रोमोट करने में मददगार रहेगी।

जॉन ने कहा:

“ये डील ऑस्ट्रेलिया में कॉम्बैट खेलों को प्रोमोट करने में बहुत मददगार रहेगी।

“मैं ONE Championship और उनके द्वारा मार्शल आर्ट्स को प्रोमोट करने के लिए किए गए फैसलों से खुश हूं। वो इससे युवाओं को जिम में जाने और फाइटिंग करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।”

डेनियल विलियम्स

इस पार्टनरशिप की घोषणा डेनियल विलियम्स के लिए एकदम सही समय पर आई है क्योंकि वो 25 मार्च को ONE Fight Night 8 में रुई बोटेल्हो का सामना कर रहे होंगे।

“मिनी टी” की अगली फाइट ऑस्ट्रेलिया में 7plus पर प्रसारित होगी, जिसके प्रति उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा:

“ये बहुत अच्छी खबर है। अब ऑस्ट्रेलियाई लोग भी आसानी से ऊंचे लेवल की मॉय थाई, किकबॉक्सिंग, सबमिशन ग्रैपलिंग और MMA फाइट्स का लुत्फ उठा पाएंगे। मैं जानता हूं कि युवा मेरी फाइट्स को देखना चाहते हैं, लेकिन उनके माता-पिता उन्हें टिकट नहीं खरीदने देते। अब इस डील से नई पीढ़ी के ऑस्ट्रेलियाई मार्शल आर्टिस्ट्स को इस खेल में आने का प्रोत्साहन मिलेगा।”

रीस मैकलेरन

#4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर रीस मैकलेरन इस समय 6 मई को ONE Fight Night 10 में रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर मौजूद काइरत अख्मेतोव के खिलाफ मैच की तैयारियों में जुटे हैं।

वो एक तरफ अमेरिकी धरती पर ONE के पहले इवेंट का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं, वहीं अब उन्होंने Seven नेटवर्क के साथ ONE की डील पर भी खुशी जताई है।

उन्होंने कहा:

“ये बहुत शानदार है।”

डियांड्रा मार्टिन

स्ट्रॉवेट मॉय थाई स्टार डियांड्रा मार्टिन भी कोलोराडो में हो रहे ऐतिहासिक इवेंट का हिस्सा बनेंगी, जहां उनका सामना जैकी बुंटान से होगा।

कैनबरा निवासी एथलीट को कॉम्बैट खेल, खासतौर पर मॉय थाई के ऑस्ट्रेलिया में प्रसारण को लेकर बहुत खुशी है।

मार्टिन ने कहा:

“ये बहुत अच्छी खबर है। अब मॉय थाई के एथलीट्स ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर पाएंगे।”

टायसन हैरिसन

उभरते हुए मॉय थाई स्टार टायसन हैरिसन ने जनवरी में सेकसन ओर क्वानमुआंग के खिलाफ धमाकेदार फाइट के कारण सुर्खियां बटोरी थीं और अब ONE की नई डील पर उन्होंने खुशी जताई है।

उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में मॉय थाई के फ्री-टू-एयर नेटवर्क पर आने से यहां के लोग मार्शल आर्ट्स से होने वाले फायदों से वाकिफ हो पाएंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं ONE Championship की Channel 7 ऑस्ट्रेलिया के साथ डील के बारे में सुनकर बहुत खुश हूं। इससे मॉय थाई को एक नया फैनबेस मिलेगा और अब समय आ गया है कि मॉय थाई अब एक बड़ा खेल बने और लोग इसे पहचानें।

“मैं ONE Championship के बेहतर होते इस युग का हिस्सा बनने से खुश हूं और घर-घर तक पहचान बनाने के सपने को पूरा करने के करीब पहुंचता जा रहा हूं। मॉय थाई एक सकारात्मक और अनुशासन से सुसज्जित खेल है, जिसने मेरे अलावा कई अन्य लोगों को गलत राह पर आगे बढ़ने से बचाया है। Channel 7 पर ONE Championship के इवेंट्स ऑस्ट्रेलिया के युवाओं को एक अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित करेगा।”

सेलेस्ट हैनसेन

सेलेस्ट हैनसेन ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की थी और अब वो बहुत खुश हैं कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस Seven पर ONE Championship के इवेंट्स को देख पाएंगे।

Fairtex टीम की प्रतिनिधि का मानना है कि ये डील इस खेल को प्रोमोट करने में बहुत बड़ा योगदान देगी।

उन्होंने कहा:

“जो लोग ऑस्ट्रेलिया में ONE की फाइट्स को देखते हैं, उनके लिए ये डील बहुत खुशी देने वाली है क्योंकि अब सभी लोग हमारी फाइट्स को देख और हमें सपोर्ट कर पाएंगे। अब शायद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी हमारे लिए खबरें चलाएगी। ये बहुत शानदार है और भविष्य में होने वाले इवेंट्स को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

न्यूज़ में और

Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34