ONE Fight Night 7 में जीत के बाद गासानोव या टोनन से भिड़ना चाहते हैं मार्टिन गुयेन

Martin Nguyen throws a overhand right on Leonardo Casotti

बीते शनिवार, 25 फरवरी को पूर्व 2-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन ने अहम जीत दर्ज करते हुए दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने की ओर कदम बढ़ाए हैं।

ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में उनका सामना असल में शामिल गासानोव से होने वाला था, लेकिन केवल 48 घंटे के नोटिस पर उन्हें ब्राजीलियाई एथलीट लियोनार्डो कासोटी के रूप में एक नया प्रतिद्वंदी दिया गया।

“द सीटू-एशियन” को विरोधी के नाम से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपना सर्वश्रेष्ठ देने आए थे।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बीच #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर ने अपने प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचाई। उन्होंने लो किक्स से उनके पैरों पर प्रहार किया और आखिरी राउंड में टेकडाउन स्कोर करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

गुयेन शुरुआत में मैच को फिनिश करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कासोटी के खिलाफ तैयारी करने का समय नहीं मिल पाया:

“मैं अपनी फाइट्स में प्रतिद्वंदियों को फिनिश करना चाहता हूं, लेकिन मुझे एक कठिन प्रतिद्वंदी मिला और केवल 2 दिनों के अंदर हमें उनकी कमजोरियों का पता लगाना था। उन 2 दिनों में मैं केवल वजन को कम करने पर ध्यान दे पाया था।”

गुयेन पिछले करीब एक दशक से ONE Championship में बेस्ट एथलीट्स के साथ फाइट करते आए हैं और इस बार भी उन्होंने अपने शानदार स्किल सेट की मदद से अपने प्रतिद्वंदी के जबरदस्त स्टैमिना और खतरनाक गेम प्लान को मात देने में सफलता पाई।

उन्हें कासोटी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने अपनी स्किल्स पर भरोसा दिखाया। गुयेन जानते हैं कि जब वो शानदार लय में होते हैं तो शायद दुनिया का कोई भी फेदरवेट एथलीट उन्हें हरा नहीं पाएगा।

उन्होंने इस मैच को लेकर अपनाई गई मानसिकता के बारे में कहा:

“मुझे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इतना जानता था कि वो 9 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

“मगर मैं सोच रहा था कि मुझे मानसिक तौर पर पूरी तरह तैयार रहना है। मुझे खुद को बार-बार याद दिलाना था कि अच्छा करने के लिए मुझे मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा क्योंकि जब मैं अच्छा महसूस करता हूं तो सबकी मुश्किलें बढ़ा सकता हूं।”

‘एक बड़ी जीत वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है’ – गुयेन

ONE Fight Night 7 में लियोनार्डो कासोटी पर विजय प्राप्त कर मार्टिन गुयेन जीत की लय वापस पा चुके हैं और मानते हैं कि उन्हें बहुत जल्द ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

पिछले साल सितंबर में 33 वर्षीय स्टार को इल्या फ्रेमानोव के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

मगर बीते शनिवार गुयेन ने फैंस और ONE ऑफिशियल्स को दिखाया कि उनका गेम कितना खतरनाक है। मैच के बाद “द सीटू-एशियन” ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उनके सामने बहुत बड़ा अवसर है:

“मुझे लगता है कि एक और बड़ी जीत मुझे टांग काई के खिलाफ टाइटल शॉट दिला सकती है।”

गुयेन जानते हैं कि वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने के लिए उन्हें अगले मैच में टॉप कंटेंडर्स में से एक को हराना होगा।

ONE के फेदरवेट MMA डिविजन में टॉप लेवल के फाइटर्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन गुयेन ने विशेष रूप से 2 एथलीट्स का सामना करने की इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा:

“मैं रैंकिंग्स में क्रमशः पांचवें और दूसरे स्थान पर मौजूद शामिल गासानोव और गैरी टोनन को अपने संभावित प्रतिद्वंदियों के रूप में देख रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.