जॉन वेन पार को उम्मीद है कि काइरत अख्मेतोव के खिलाफ बेहतर होती स्ट्राइकिंग से बढ़त बनाएंगे रीस मैकलेरन

Reece McLaren Xie Wei ONE158 1920X1280 9 768x512

महान मॉय थाई फाइटर जॉन वेन पार को उम्मीद है कि उनके शिष्य रीस मैकलेरन दुनिया को दिखा पाएंगे कि उन्होंने एक फाइटर के तौर पर खुद में कितना सुधार किया है, जो इस समय #4 रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर हैं।

6 मई को अमेरिकी धरती पर ONE के पहले इवेंट ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में मैकलेरन का सामना पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और इस समय #2 रैंक के कंटेंडर काइरत अख्मेतोव से होगा।

आपको बता दें कि उनकी पहली भिड़ंत 2019 में हुई थी, जिसमें अख्मेतोव ने मैच को स्टैंड-अप फाइटिंग में डोमिनेट करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी और लेकिन वो अब कोलोराडो के 1stBank सेंटर में रीमैच के लिए तैयार हैं।

उस हार के बाद मैकलेरन ने खुद में बहुत बदलाव किए हैं। उनकी गिनती सबसे खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में की जाती है और पिछले साल Boonchu Muay Thai Gym में अपने स्टैंड-अप गेम को बेहतर करने की चाह के साथ जॉन की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू की थी।

अब उस मैच के 4 साल बाद रिटायर हो चुके जॉन का कहना है कि “लाइटनिंग” अपने पुराने प्रतिद्वंदी से हार का हिसाब बराबर करते हुए ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने को प्रतिबद्ध हैं:

“रीस टाइटल शॉट पाने को प्रतिबद्ध हैं। वो इस मैच को वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मान रहे हैं क्योंकि उनकी नजर में वो इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टाइटल शॉट पा सकते हैं।”

इस समय दोनों फाइटर्स चैंपियनशिप मैच पाने के बहुत करीब हैं।

मैकलेरन लगातार 2 मैच जीतने के साथ अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार से सबको वाकिफ करवा चुके हैं। दूसरी ओर, “द कज़ाख” लगातार 5 मैच जीतकर डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बने हुए हैं।

इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा, जिसे लेकर जॉन ने भरोसा जताया है कि इस रीमैच में मैकलेरन का स्टैंड-अप गेम बड़ा अंतर पैदा कर रहा होगा।

उन्होंने कहा:

“मैकलेरन की स्ट्राइकिंग में बहुत सुधार हुआ है और ग्राउंड गेम पहले से शानदार है। उनकी स्ट्राइकिंग बेहतर हो गई है और अच्छे कॉम्बिनेशंस लगाने में सफल हो रहे हैं। वो साउथपॉ से ऑर्थोडॉक्स स्टांस में आकर भी फाइट कर सकते हैं।”

मैकलेरन और अख्मेतोव के पहले मैच को देखने के बाद “द गनस्लिंगर” को पता चला है कि मैकलेरन को स्ट्राइकिंग में काफी संघर्ष करना पड़ा था।

मगर अब जॉन वेन पार ने BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर को एक संपन्न MMA फाइटर बनने में मदद की है, जो किसी फाइट को केवल सबमिशन से ही नहीं बल्कि नॉकआउट से भी फिनिश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे उम्मीद है कि इस बार स्टैंड-अप फाइटिंग भी हुई तो भी मैकलेरन उसमें बढ़त बनाने की काबिलियत रखते हैं। उन्हें स्ट्राइकिंग पसंद है, लेकिन फाइट ग्राउंड पर गई तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। वो अब सबमिशन के अलावा स्ट्राइकिंग में भी वर्ल्ड-क्लास एथलीट बन गए हैं।”

जॉन वेन पार अमेरिका में होने वाले इवेंट को लेकर उत्साहित हैं

रीस मैकलेरन और काइरत अख्मेतोव के मैच के विजेता को ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है इसलिए इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

अमेरिकी धरती पर ONE के पहले इवेंट में परफॉर्म करने का पहलू भी दोनों फाइटर्स के लिए इस मैच को यादगार बना रहा होगा।

इस मैच का विजेता इवेंट के हेडलाइन मुकाबले पर भी नजर बनाए रखेगा, जिसमें मौजूदा फ्लाइवेट किंग डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन और एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस की वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाइट होगी।

जॉन वेन पार इस इवेंट को देखने के लिए उत्साहित हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि मैच कार्ड में बहुत धमाकेदार मुकाबलों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा:

“जब आप होटल में होंगे तो वहां सभी फाइटर्स मौजूद होंगे। आप दुनिया के कई बड़े फाइटर्स और ट्रेनर्स के साथ घूम रहे होंगे। ऐसे वातावरण में रहने के उत्साह को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थिति में आप बहुत अच्छा महसूस करने लगते हैं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.