जैकी बुंटान ने पहली बार मैगज़ीन के कवर पर आने और मशहूर फुटबॉल टीम द्वारा आमंत्रित किए जाने को लेकर खुशी जाहिर की

Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21

जैकी बुंटान के लिए पिछले कुछ हफ्ते शानदार रहे हैं, जिनके दौरान स्ट्रॉवेट मॉय थाई स्टार की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

6 मई को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट ने डियांड्रा मार्टिन पर नॉकआउट से जीत दर्ज की थी। वो तभी से कोलोराडो के 1stBank सेंटर में आई उस जीत को सेलिब्रेट कर रही हैं।

बीते रविवार, 14 मई को मदर्स डे के दिन बुंटान को मेजर लीग सॉकर की टीम लॉस एंजलिस गैलेक्सी का मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। वो डिजिटल हेल्थ स्पोर्ट्स पार्क में हुए इस मैच के लिए अपनी मां को भी साथ लेकर गई थीं।

स्टेडियम में आने के बाद अमेरिकी स्टार ने रिपोर्टर्स से बात की और साथ ही उन्हें फैंस ने भी घेर लिया था। इस घटना ने बुंटान के साथ उनकी मां को भी चौंका दिया था।

बुंटान ने कहा:

“मेरी मां वहां जाने को लेकर उत्साहित थीं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें समझ आया होगा कि मैं क्या कर रही थी। वो शायद सोच रही थीं कि मुझे फ्री में टिकट मिली, तो जाने में क्या बुराई थी? हमारे वहां पहुंचने के बाद मुझे एलए मीडिया गैलेक्सी के सामने कैमरा पर आना था। उन्होंने मुझसे कहा, ‘आप बड़ी स्क्रीन पर नजर आएंगी,’ और ये सब हुआ।

“मेरे ख्याल से शायद मां उस लम्हे को समझने की कोशिश कर रही थीं और मुझे कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थीं। सभी मां ऐसा ही करती हैं। उन्हें मुझपर बहुत गर्व है। मेरी सफलता उनकी सफलता है। मेरे साथ मॉय थाई की दुनिया में ये सब भी हो सकता है, इसे उन्हें ज्यादा गर्व हो रहा था कि मैं इस खेल से बाहरी चीज़ें भी कर सकती हूं।”

हालांकि बुंटान और उनकी मां के लिए भी सॉकर एक नया खेल है। वहीं 5 बार की MLS कप चैंपियन टीम जब भी अपने घरेलू मैदान पर खेल रही होती है तब औसतन 21 हजार का क्राउड बटोरने में सफल रही है और शायद अब उन्होंने 2 नए फैंस को अपनी फैनलिस्ट में जोड़ लिया है।

रविवार को एलए गैलेक्सी ने सैन होज़े अर्थक्वेक्स को 2-1 से मात दी और इस मैच को “द कैलिफोर्निया क्लासिको” की संज्ञा दी गई। वहीं 25 वर्षीय बुंटान भी दोबारा इस टीम के मैच को देखने जरूर आना चाहेंगी:

“ये मेरे लिए एकदम नया अनुभव था। हमने वहां खूब इंजॉय किया और रात हमारे लिए यादगार रही। वहां काफी लोग मौजूद थे इसलिए एनर्जी लेवल बहुत जबरदस्त था। ये मेरे लिए नया अनुभव था, लेकिन मैं यहां अन्य मैचों को देखने दोबारा जरूर आना चाहूंगी।”

क्या मॉडलिंग में भविष्य बना सकती हैं जैकी बुंटान?

कॉम्बैट खेलों में अच्छा करने के अलावा जैकी बुंटान अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काफी व्यस्त रहती हैं।

Boxing World टीम की प्रतिनिधि हाल ही में वैश्विक फैशन ब्रांड Numero Netherlands के मैगज़ीन के कवर पर नजर आई थीं। वो एक फाइटर और मॉडल के रूप में भी अच्छा कर रही हैं।

ये स्पष्ट है कि बुंटान को कैमरा फेस करने में कोई दिक्कत नहीं है। वो चाहे सर्कल के अंदर फाइट कर रही हों या किसी मैगज़ीन के लिए फोटोशूट करवा रही हों, उन्हें कैमरा के सामने आना पसंद है।

वो हालिया फोटोशूट में आत्मविश्वास से भरी नजर आई थीं। उन्होंने कहा:

“मेरा @numero_netherlands के साथ पहला कवर फोटो।

“ये प्रोजेक्ट मेरे लिए यादगार रहा। ऐसी चीज़ें करिए जो आपको प्रोत्साहित करें और आपके अंदर उत्साह भरें।”

मॉय थाई में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)