3 मुकाबले जो ONE Fight Night 20: Todd Vs. Phetjeeja को यादगार बना सकते हैं

Amber Kitchen Jackie Buntan ONE on Prime Video 5 1920X1280 81

शनिवार, 9 मार्च को ONE Championship की ऑल-विमेंस कार्ड के साथ वापसी होने जा रही है, जहां चार खेलों में दुनिया की सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स हिस्सा लेंगी।

ONE Fight Night 20: Todd vs. Phetjeeja का लाइव प्रसारण 190 से अधिक देशों में होगा।

दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों के अलावा इसमें शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार एक्शन दिखेगा।

आइए जानते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट के कौन से मुकाबले हैं, जो शो में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 जैकी बुंटान Vs. मार्तीन मिकीलेतो

फिलीपीनो-अमेरिकी सनसनी जैकी बुंटान का सामना 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में मार्तीन मिकीलेतो से होगा।

अपनी जबरदस्त पंचिंग पावर और आक्रामकता के लिए मशहूर बुंटान को ONE में छह मैचों का अनुभव है। उनकी इकलौती हार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्मिला संडेल के खिलाफ आई थी।

इस बार उनका सामना बहुत ही आक्रामक और कई बार की ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मिकीलेतो से होगा।

31 वर्षीय इटालियन स्ट्राइकर ने पिछले साल जून में अपने ONE डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए एम्बर किचन को मात दी थी। निर्णय से आई इस जीत में उन्होंने अपना स्टैमिना और कभी न हार मानने वाला जज्बा दिखाया था।

दोनों ही स्ट्राइकर्स पीछे नहीं हटतीं, ऐसे में फैंस को एक जबरदस्त फाइट देखने को मिल सकती है।

#2 जिहिन राडज़ुआन Vs. चिहीरो सवाडा

एटमवेट MMA फाइट में डिविजन की #5 रैंक की कंटेंडर जिहिन राडज़ुआन का सामना जापानी पावरहाउस चिहीरो सवाडा से होगा और इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की वर्ल्ड टाइटल के लिए काफी अहमियत है।

2018 के बाद से ONE में 8-3 का रिकॉर्ड रखने वाली जिहिन ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में रहकर अपने खेल में काफी विकास किया है।

25 वर्षीय फाइटर की सबमिशन स्किल्स शानदार हैं, जिनका मिश्रण वो अपनी स्ट्राइकिंग से कर विरोधियों के लिए किसी पहेली की तरह बनी हुई हैं।

लेकिन “शैडो कैट” को सवाडा के रूप में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। पूर्व Shooto चैंपियन के रूप में अपराजित 26 वर्षीय स्टार के ग्रैपलिंग अटैक विरोधी का दम निकाल देते हैं। पिछले साल अपने ONE डेब्यू में उन्होंने सनाज़ फयाज़मानेस को सबमिशन के जरिए हराया था।

सवाडा अब अपने ग्रैपलिंग गेम को डिविजन की टॉप फाइटर्स में शुमार राडज़ुआन के खिलाफ टेस्ट करेंगी और यहां मिली कामयाबी उनके करियर को पंख ला सकती है।

#3 यू यौ पुई Vs. लारा फर्नांडीज़

साल 2023 में 5-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाने के बाद एटमवेट मॉय थाई स्ट्राइकर यू यौ पुई का सामना अब मशहूर स्टार लारा “पिज़्ज़ा पावर” फर्नांडीज़ से होगा।

लगातार आगे बढ़ने की काबिलियत और शानदार फाइट करने वाली यू ने खुद को डिविजन की सबसे तेजी से उभरती हुई स्टार्स में से एक बना लिया है।

हालांकि, फर्नांडीज़ भी कभी फाइट करने से पीछे नहीं हटतीं।

पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपने पिछले दो मुकाबलों में मिली असफलता के बाद यहां आ रही हैं और हर हाल में जीत के साथ वापसी करना चाहेंगी।

दोनों फाइटर्स के लिए काफी कुछ दांव पर लगा होगा और ये मुकाबला फाइट ऑफ द नाइट बन सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.