ONE Fight Night 21 में अयाका मियूरा और जिहिन राडज़ुआन के बीच एटमवेट MMA मुकाबला जोड़ा गया

Ayaka Miura Rayane Bastos ONE DANGAL 1920X1280 5 768x512

ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas में एक महत्वपूर्ण एटमवेट मैच होने जा रहा है।

6 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा #5 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन से भिड़ेंगी।

इस बड़े मुकाबले से पहले ये दोनों एथलीट्स अपने MMA करियर के बिल्कुल अलग-अलग चरणों में हैं।

स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप पर कई साल बिताने के बाद मियूरा जनवरी में ONE 165 में एटमवेट में आईं और अपनी जापानी हमवतन फाइटर इत्सुकी हिराटा पर जजों के निर्णय से एक प्रभावशाली जीत दर्ज की।

“ज़ोम्बी” अब एटमवेट MMA गोल्डन बेल्ट की ओर अपनी चढ़ाई जारी रखेंगी और जीत के साथ टॉप-5 रैंकिंग्स में जिहिन के स्थान पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगी।

“शैडो कैट” मार्च में आयोजित हुए ONE Fight Night 20 में अपराजित सनसनी चिहीरो सवाडा से मिली हार के बाद खुद को जीत की पटरी पर वापस लाने के लिए उत्सुक होंगी।

अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 12 मुकाबलों के अनुभव के साथ और एक कुशल ऑलराउंड प्रतियोगी के रूप में मलेशियाई स्टार को उम्मीद है कि वो जबरदस्त वापसी कर अपने वर्ल्ड टाइटल जीतने के सपने का पीछा फिर से शुरू करेंगी।

एटमवेट MMA रैंकिंग्स के परिणाम से परे, मियूरा और जिहिन के बीच इस मैच में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

अपने विश्वस्तरीय जूडो गेम, ट्रेडमार्क “अयाका लॉक” सबमिशन और ताकत के साथ “ज़ोम्बी” ने खुद को स्ट्रॉवेट डिविजन की सबसे खतरनाक और शक्तिशाली रेसलर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है।

मियूरा उस अपार ताकत को निचले भार वर्ग में भी लाई हैं, जो किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए एक कठिन परीक्षा है।

राडज़ुआन एक आक्रामक तकनीकी एथलीट हैं, जो खड़े होकर वार करने में भी उतनी ही सक्षम हैं जितनी कि वो मैट पर सबमिशन की तलाश में होती हैं। इस वजह से वो सबसे अनुभवी विरोधियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती साबित होती हैं।

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.