एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ परिवार के सामने वर्ल्ड टाइटल डिफेंड कर रोमांचित हैं – ‘खुशी का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं’

Allycia Hellen Rodrigues Cristina Morales ONE Fight Night 20 37

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने पिछले शनिवार, 9 मार्च को शानदार प्रदर्शन कर अपने ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया।

ONE Fight Night 20: Todd vs. Phetjeeja के को-मेन इवेंट में ब्राजीलियाई स्टार का मुकाबला क्रिस्टीना मोरालेस से हुआ और उन्हें थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपनी बेल्ट को डिफेंड करने के लिए कुछ शुरुआती दबाव से उबरना पड़ा।

मोरालेस पूरे जोश के साथ मुकाबले में उतरीं और ONE की पहली मां बनाम मां वर्ल्ड टाइटल फाइट की शुरुआत में दबदबा बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन ने पूरी फाइट में अपनी गति बनाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

दूसरी बार अपनी वर्ल्ड टाइटल बेल्ट को डिफेंड कर रोड्रीगेज़ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल-विमेंस कार्ड पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने पर गर्व था।

इसके बाद उन्होंने अपनी जीत और एक रोल मॉडल के रूप में अपनी बढ़ती ख्याति पर बात कही:

“मैं यहां इस ऑल-विमेंस कार्ड पर महिलाओं और माताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं। अपनी ताकत और इच्छाशक्ति दिखाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं उन्हें प्रेरित करने में सक्षम होने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।” 

ONE Fight Night 20 का फोकस मजबूत और सशक्त महिलाओं पर था। लेकिन रोड्रीगेज़ पर इसका दबाव नहीं पड़ा क्योंकि उन्होंने ये साबित कर दिया कि एक मां और एक प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट साथ-साथ होना संभव है।

दर्शकों में उनके बेटे जोसुए की उपस्थिति ने इस जीत को और भी ज्यादा यादगार बना दिया। पहली बार लाइव देखने वाले दर्शकों में उनके बेटे के साथ उनकी मां भी शामिल थीं, जो प्रतियोगिता में उनकी सफल वापसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं।

उनके साथ जीत के इस पल को साझा कर Phuket Fight Club की रोमांचित प्रतिनिधि ने कहा:

“मैं इस जीत से बेहद खुश हूं क्योंकि मेरे साथ मेरा बेटा था और 2 मार्च को मेरी मां का जन्मदिन भी था। हमें इसका जश्न मनाने का मौका नहीं मिला क्योंकि मैं कैम्प में फाइट की तैयारी कर रही थी इसलिए ये मेरी मां का जन्मदिन मनाने का भी एक तरीका साबित हुआ।

“मैं बहुत खुश हूं। इस समय मेरी खुशी का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने भविष्य की चुनौतियों पर नजर डाली

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने क्रिस्टीना मोरालेस के खिलाफ अपनी तीसरी ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीत हासिल की, जिससे उनका डिविजन में शीर्ष स्थान मजबूत होने के साथ-साथ 3-0 का रिकॉर्ड भी कायम हुआ।

हालांकि, इस विनम्र ब्राजीलियाई एथलीट का मानना ​​है कि आगे रहने के लिए आपको हमेशा अपने खेल में समायोजन करना पड़ता है।

बेल्ट के लिए लड़ने की उम्मीद कर रहे गंभीर दावेदारों के साथ वो अपनी उपलब्धियों के बावजूद आराम नहीं करेंगी:

“मुझे खुद पर विश्वास करना होगा। निःसंदेह, मैं जहां हूं वहां होना बहुत संतुष्टिदायक है। मुझे नहीं लगता कि मैं सर्वश्रेष्ठ हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ में से एक हूं। मैं सुधार करने के लिए अपना प्रयास जारी रखूंगी और मुकाबलों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।” 

फिलहाल, उनके रडार पर दो विशिष्ट नाम हैं – एक पुरानी विरोधी और एक उभरती सुपरस्टार।

नई अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम जल्द ही दो खेलों में गोल्डन बेल्ट हासिल करना चाहती हैं जबकि मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स एक ऐसी प्रतिद्वंदी हैं, जिनका सामना वो स्ट्राइकिंग रूल्स के तहत फिर से करना चाहेंगी।

रोड्रीगेज़ ने कहा: 

“अगर वो मॉय थाई में वापस आती हैं तो मैं स्टैम्प या फिर फेटजीजा के खिलाफ लड़ने की उम्मीद कर रही हूं।” 

स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट ने सबको चौंका दिया, जब उन्होंने खुलासा किया कि वो भविष्य में किसी समय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में स्टैम्प को चुनौती देना चाहेंगी।

ब्राजीलियाई फाइटर ने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बताया:

“मैं MMA में स्टैम्प का सामना करना चाहूंगी। मैं अपना MMA डेब्यू करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि ये एक बेहतरीन अवसर होगा।” 

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.