ONE Fight Night 20 में जैकी बुंटान, यू यौ पुई, चिहीरो सवाडा की दमदार जीत

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 55

ONE Championship ने 9 मार्च को ऑल-विमेंस इवेंट ONE Fight Night 20: Todd vs. Phetjeeja का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 मनाया।

दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों से पहले हुए MMA, सबमिशन ग्रैपलिंग और मॉय थाई मुकाबलों में फैंस को धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए इस ऐतिहासिक और यादगार शो में क्या हुआ, आइए विस्तार से नजर डालते हैं।

बुंटान ने धमाकेदार मॉय थाई फाइट में मिकीलेतो पर विजय पाई

जैकी बुंटान ने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में मार्तीन “द इटालियन क्वीन” मिकीलेतो को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।

पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने पहले राउंड में अपनी बॉक्सिंग का इस्तेमाल किया। वो मौके मिलने पर मिकीलेतो को लेफ्ट हुक और कॉम्बिनेशंस लगा रही थीं।

इटालियन स्ट्राइकर ने दूसरे राउंड में आक्रामकता दिखाई। उन्होंने बुटांन को लेफ्ट हैंड लगाया, जिससे Boxing Works टीम की प्रतिनिधि रिंग की रोप पर जाने पर मजबूर हो गईं।

फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार को बैकफुट पर फाइट करने में कोई परेशानी नहीं थी। तीन राउंड के जोरदार एक्शन के बाद जजों ने बुंटान के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 26-6 किया और वो मिकीलेतो के 15 लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ने में भी कामयाब रहीं।

सवाडा ने राडज़ुआन को पछाड़ते हुए फाइट जीती

https://www.instagram.com/p/C4R1gkKOL35/

शुरुआती परेशानियों से पार पाते हुए चिहीरो सवाडा ने मैच का पासा पलटते हुए जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन को 120-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

शुरुआत में राडज़ुआन ने अपनी विरोधी पर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाए और जापानी फाइटर को मैट पर ले गईं। वहां “शैडो कैट” ने ट्रायंगल चोक और आर्मबार लगाने का प्रयास किया।

लगभग आधे समय के बाद सवाडा ने दबाव बनाना शुरु किया और सबमिशन के प्रयास व ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक तेज कर दिया। Team Akatsuki की स्टार ने मलेशियाई विरोधी पर अंत तक अटैक किया।

इस शानदार जीत के चलते 26 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड 7-0 हो गया है और वो अपने दोनों ONE मुकाबले जीतने में कामयाब रही हैं।

वंडरीएवा के हाथों किएर्सिंस्का को मिली करियर की पहली हार

स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा ने अपने अनुभव की मदद से मार्टिना किएर्सिंस्का को करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

पहले राउंड में काउंटर स्ट्राइक्स लगाने के बाद बेलारूसी स्टार ने दूसरे राउंड में रेंज पाई और पिक्चर परफेक्ट स्ट्रेट राइट लगाकर मैच का इकलौता नॉकडाउन स्कोर किया।

किएर्सिंस्का ने तीसरे राउंड में दम दिखाया, लेकिन ये नाकाफी साबित हुआ और “बार्बी” सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में कामयाब रहीं।

इस शानदार जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 20-7 कर दिया।

फर्नांडीज़ पर अपने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में भारी पड़ीं यू

यू यौ पुई अपने नाम और काम पर खरी उतरीं, जब उन्होंने 118.5-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में लारा “पिज़्ज़ा पावर” फर्नांडीज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

हांगकांग की स्टार ने शुरुआत से ही पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पर अटैक की झड़ी लगा दी। हालांकि, फर्नांडीज़ को दूसरे राउंड में काउंटर अटैक पर थोड़ी कामयाबी मिली और उनके एल्बो अटैक के जरिए यू की बाईं आंख के ऊपर कट लग गया।

तीसरे राउंड में यू ने अटैक को और तेज किया। उन्होंने बॉक्सिंग के साथ नी अटैक और एल्बोज़ का मिश्रण कर जीत दर्ज की।

इस शानदार प्रदर्शन की वजह से 31 वर्षीय स्टार का करियर रिकॉर्ड 28-2 और ONE Championship रिकॉर्ड 6-0 हो गया है।

ग्रॉन्जोन की सूज़ा पर निर्णायक जीत

नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन ने ब्राजील की विक्टोरिया “विक” सूज़ा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड को 5-1 किया।

दोनों ही फाइटर्स ने एटमवेट मुकाबले में एक दूसरे पर अटैक किया, लेकिन ग्रॉन्जोन के राइट हैंड ने सूज़ा को नॉकडाउन कर दिया। फिनिश करीब आता देख “लिल मंकी” अपनी विरोधी पर कूदीं और हैमरफिस्ट से वार किए। लेकिन सूज़ा जैसे-तैसे बचने में कामयाब रहीं।

यहां से 27 वर्षीय थाई-फ्रेंच एथलीट ने अपनी बॉक्सिंग और चालाकी भरे जूडो थ्रो का इस्तेमाल कर जजों को प्रभावित किया।

बास्तोस ने यमाडा को दिलचस्प मैच में हराकर किया शानदार डेब्यू

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सुपरस्टार मायसा बास्तोस को अपने बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू मैच में काने यमाडा के खिलाफ कड़ी टक्कर मिली, लेकिन वो अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

आठ बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन ने शुरुआत में बैक-टेक हासिल कर गार्ड पोजिशन से एक्शन को नियंत्रित किया। यहीं से उन्होंने जापानी फाइटर की टांगों पर अटैक किया। यमाडा ने शानदार डिफेंड दिखाया और दस मिनट तक चले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाबी रहीं।

आखिर में 26 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार ने तीनों जजों को प्रभावित किया और अपने रिकॉर्ड को 109-12 पर पहुंचाया।

कोहेन डेब्यू फाइट में किरिलोवा पर भारी पड़ीं

इज़राइली स्ट्राइकर शिर कोहेन ने एटमवेट मॉय थाई फाइट में बुल्गारिया की टियोडोरा किरिलोवा को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर ONE Fight Night 20 की शानदार शुरुआत की।

23 वर्षीय स्टार ने अपने प्रमोशनल डेब्यू में सबको प्रभावित किया और रेंज पाकर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाए। अपनी विरोधी को पहले राउंड में लगभग फिनिश करने के बाद Fairtex Training Center की प्रतिनिधि ने दूसरे राउंड में राइट हुक के साथ बॉडी शॉट्स और एल्बोज़ का मिश्रण किया।

किरिलोवा के पास अटैक झेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। अंत में रेफरी ओलिवियर कोस्ट ने मैच को दूसरे राउंड में 2:27 मिनट पर समाप्त कर दिया, जिससे कोहेन का स्कोर 8-1 हुआ।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.