जैकी बुंटान अपनी साथी जेनेट टॉड की रिटायरमेंट से पहले उनके साथ आखिरी बार कार्ड का हिस्सा बनने से खुश

Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 16

जैकी बुंटान बहुत ही भाग्यशाली रही हैं कि उनकी मॉय थाई के शीर्ष पर पहुंचने की यात्रा में उन्हें एक बेहतरीन रोल मॉडल का साथ मिला।

जब 26 वर्षीय स्टार ONE Fight Night 20: Todd vs. Phetjeeja में मार्तीन “द इटालियन क्वीन” मिकीलेतो के खिलाफ मुकाबले के लिए उतरेंगी, तब वो अपनी साथी जेनेट टॉड के रिटायरमेंट मैच की गवाह बन रही होंगी।

38 वर्षीय स्टार दक्षिण कैलिफोर्निया स्थित Boxing Works जिम में अपनी टीम की युवा साथी के साथ हर कदम पर रही हैं।

भले ही थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में उनकी हार हो या जीत, वो रिटायर होकर अपने करियर को अलविदा कह रही हैं।

ये टॉड के लिए बहुत बड़ा लम्हा है, लेकिन इसका बुंटान पर काफी गहरा प्रभाव पड़ेगा। बुंटान ने एटमवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन के बारे में बताया:

“मैंने इसे (मार्शल आर्ट्स) बहुत छोटी उम्र से शुरु किया था। मैं 11 साल की थी। हाई स्कूल जाने से पहले मैंने थोड़ा ब्रेक लिया था क्योंकि मैं लोगों से घुलना-मिलना चाहती थी। सीनियर ईयर में जब ग्रेजुएट हुई तो भी ट्रेनिंग कर रही थी, लेकिन प्रतियोगिता नहीं। अब मैं जेनेट के साथ ट्रेनिंग कर रही हूंं, जो लगातार फाइट कर रही हैं, जीत रही हैं, बेल्ट जीत रही हैं और कामयाबी हासिल कर रही हैं।

“इसने मुझे काफी प्रेरित किया है। अगर मेरे साथ कोई ट्रेनिंग करने वाला ये सब करने में कामयाब होता है तो मैं भी कर सकती हूं। उन्होंने मुझमें कामयाबी हासिल करने की नई ज्वाला जगा दी है।

“मुझे हर फाइट से पहले दुनिया की सर्वश्रेष्ठ में से एक के साथ ट्रेनिंग करने का मौका मिलता है, ये किसी सीक्रेट हथियार की तरह है।”

हालांकि उनके मैच में टॉड साथ देने के लिए होंगी, लेकिन रिटायरमेंट की बाद ये तस्वीर बदल सकती है।

इस बारे में ज्यादा सोचने के बजाय बुंटान शुक्रगुजार हैं कि उन्हें अपनी दोस्त से मिले मौके मिले और उन्होंने भविष्य की अगली पीढ़ी के लिए रास्ते खोले हैं।

फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार ने कहा:

“जेनेट का रिटायर होना कई तरह की भावनाएं लेकर आ रहा है। ये भावुक, खुश, दुखी और गर्व करने वाला पल है। ये किसी युग के अंत की तरह है, लेकिन ऐसा नही भी है क्योंकि उन्होंने मॉय थाई की दुनिया में अपनी एक खास जगह बना ली है खासकर महिला और यूएस एथलीट्स में। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता

“ऐसे में ये मिला-जुला पल है, लेकिन ये लम्हा हर किसी के साथ आता है।”

बुंटान को अपने मैच में जीत की उम्मीद

जैकी बुंटान चाहेंगी कि Boxing Works जिम दोनों मुकाबलों को जीतकर क्लीन स्वीप करे, जब उनका सामना 9 मार्च को ONE Fight Night 20 में मार्तीन मिकीलेतो से होगा।

इन दोनों की टक्कर 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में होगी और विजेता भविष्य में विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन के चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं।

बुंटान जानती हैं कि चार बार की ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ आसान नहीं रहेगा और उन्हें एक कड़े मुकाबले की उम्मीद है:

“उनका बैकग्राउंड किकबॉक्सिंग का है। ये आप उनके स्टाइल में देख सकते हैं। जो चीजें मुझे दिखी कि वो बाएं हाथ की हैं। उनके हाथ काफी अच्छे हैं। वो काफी तेज और तगड़े पंच लगाती हैं और क्लिंच गेम भी अच्छा है। ऐसे में मुझे लगता है कि उनके पास सभी स्किल्स हैं।”

मगर बुंटान का मानना है कि वो अपनी विरोधी की स्किल्स को पार पाने की काबिलियत रखती हैं।

कोच ब्रायन पोपजॉय और जेनेट टॉड का साथ मिलने की वजह से उभरती हुई स्टार्स अपने मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे उनकी कमजोरी बुनियादी चीजों में दिखती है, जैसे वो सीधी रहती हैं, उनका स्टांस और कुछ ऐसी ही चीजें हैं।

“मैं अपनी योग्यता, अपनी तकनीक, अपनी ताकत और स्थिति के हिसाब से ढलने को लेकर आत्मविश्वास में हूं। ये सब बातें ब्रायन के गेम प्लान और जेनेट के किकबॉक्सिंग अनुभव पर निर्भर करती हैं। वो दोनों मेरे कॉर्नर में होंगे तो तब सही हो जाएगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.