साल 2021 में अप्रैल से जून तक MMA के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 32 768x512

साल 2021 की दूसरी तिमाही में ONE Championship के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजंस में कई यादगार लम्हें देखे गए।

लैजेंड्स को हारते और नए स्टार्स को उभरते देखा गया, वहीं खतरनाक स्ट्राइक्स के प्रभाव से क्षण भर में मैचों को समाप्त होते भी देखा गया।

अगले इवेंट्स से पहले आइए डालते हैं एक नजर 2021 में अप्रैल से जून तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में हुए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स पर।

#5 परफेक्ट एल्बो ने वांग को किम पर जीत दिलाई

“ONE on TNT II” के लीड कार्ड में “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ और किम क्यु सुंग के बीच फ्लाइवेट कॉन्टेस्ट के तीसरे राउंड में जबरदस्त नॉकआउट फिनिश देखा गया।

पहले 2 राउंड्स में स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स के बीच एक्शन से भरपूर स्टैंड-अप गेम देखने को मिला और तीसरे राउंड से पूर्व किम हल्की बढ़त प्राप्त कर चुके थे। लेकिन वांग को मैच का परिणाम अपनी ओर मोड़ने के लिए केवल एक स्ट्राइक की जरूरत थी।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने आगे आकर लेफ्ट हुक लगाने की कोशिश की, जिससे चीनी स्टार ने बचते हुए खतरनाक राइट एल्बो लगाई, जो उनके विरोधी के जबड़े पर जाकर लैंड हुई।

किम अगले ही पल मैट पर गिरे नजर आए, उसके बाद कुछ पंचों ने वांग की जीत सुनिश्चित की।

#4 भुल्लर ने इतिहास रचा

ONE: DANGAL में ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ अर्जन “सिंह” भुल्लर की ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल जीत से भारत में जैसे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को एक नई शुरुआत मिली।

कॉमनवेल्थ रेसलिंग स्वर्ण पदक विजेता ने तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज कर अपने देश का सबसे पहला MMA वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा।

भुल्लर ऐसे पहले एथलीट रहे, जिनके खिलाफ वेरा का कोई हेवीवेट मुकाबला दूसरे राउंड तक चला। “सिंह” लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहे थे और जानते थे कि स्टैमिना की दृष्टि से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कनाडाई-भारतीय स्टार की हेड मूवमेंट शानदार रही और निरंतर बॉक्सिंग गेम की मदद से बढ़त बना रहे थे। राउंड को समाप्त होने में 2 मिनट बाकी थे, तभी भुल्लर ने एक लेफ्ट हुक से बचते हुए फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार को टेकडाउन कर दिया।

इस बीच चैलेंजर ने राइट हैंड्स लगाने जारी रखे। “द ट्रुथ” ने स्टैंड-अप गेम में वापसी का प्रयास किया, लेकिन भुल्लर का दबाव बढ़ता ही जा रहा था। एक ऐसा भी समय आया जब भारतीय स्टार की ओर से आ रहे पंचों के खिलाफ वेरा हार मानने लगे थे।

मौजूदा चैंपियन की ओर से कोई मूवमेंट ना देखकर रेफरी ने मैच को समाप्त कर भुल्लर के नए ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन होने की पुष्टि की।



#3 लिनेकर के राइट हैंड ने वर्थेन को फिनिश किया

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर का निकनेम ही दर्शाता है कि वो किस चीज में महारत रखते हैं। “ONE on TNT III” में ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन को निरंतर उनके दमदार पंचों का प्रभाव झेलना पड़ा था।

लिनेकर ने शुरुआत से ही अपने विरोधी के सिर और बॉडी पर पंच लगाने शुरू कर दिए थे। वर्थेन ने भी उनके मोमेंटम को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन American Top Team के स्टार को उससे खास फर्क नहीं पड़ा।

इस बीच “प्रीटी बॉय” के स्ट्रेट लेफ्ट ने “हैंड्स ऑफ स्टोन” को झकझोर कर रख दिया था।

वर्थेन के जैब से बचते हुए लिनेकर ने दमदार राइट हैंड लगाया, जो क्लीन तरीके से “प्रीटी बॉय” के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल अमेरिकी स्टार मैट पर जा गिरे।

ग्राउंड गेम में एक और पंच के बाद उनके प्रतिद्वंदी हार मान चुके थे। इस जीत के बाद संभव है कि “हैंड्स ऑफ स्टोन” को बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिल सकता है।

#2 ली ने नास्तुकिन की आक्रामकता का फायदा उठाया

फैंस को उम्मीद थी कि “ONE on TNT II” में टिमोफी नास्तुकिन ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं, लेकिन मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने उन्हें केवल 73 सेकंड में फिनिश कर दिया था।

नास्तुकिन ने शुरुआत में “द वॉरियर” के टेकडाउन के खिलाफ अच्छा डिफेंस किया। उसके बाद उन्होंने फ्रंटफुट पर रहकर कई दमदार लो किक्स लगाईं, मगर ली भी अटैक के लिए सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे।

जब रूसी स्टार ओवरहैंड राइट लगाने के लिए आगे आए, उसी पल ली ने एक कदम पीछे लेकर लेफ्ट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से नास्तुकिन अगले ही पल नीचे जा गिरे।

ली ने उसके बाद राइट हैंड्स की बरसात करनी शुरू कर दी। नास्तुकिन खुद को डिफेंड करने का हर संभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन “द वॉरियर” तब तक नहीं रुके जब तक रेफरी ने मैच को समाप्त नहीं कर दिया।

#1 मोरेस ने नी लगाकर डिमिट्रियस जॉनसन समेत दुनिया को चौंकाया

एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस की “ONE on TNT I” में डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन पर जीत ऐतिहासिक रही।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन को “माइटी माउस” के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था और इसी मैच में वो अमेरिकी लैजेंड को फिनिश करने वाले पहले मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बने।

पहले राउंड में बढ़त प्राप्त करने के बाद मोरेस ने दूसरे राउंड में धैर्य से काम लिया। जॉनसन जानते थे कि उन्हें ब्राजीलियाई एथलीट पर बढ़त बनाने के लिए उनके करीब जाना होगा, मगर अंत में मोरेस ने ONE में उनकी विनिंग स्ट्रीक का अंत कर ही दम लिया था।

“माइटी माउस” ने “मिकीन्यो” की एक नी को पकड़ने की कोशिश के बाद कई दमदार पंच लगाए। लेकिन जब जॉनसन आगे आए तब उन्हें मोरेस के राइट अपरकट का प्रभाव झेलना पड़ा, जिससे वो नीचे जा गिरे।

फ्लाइवेट किंग ने ग्राउंड गेम में कई पंच लगाकर दबाव बढ़ाने की कोशिश की। “माइटी माउस” स्टैंड-अप गेम में वापसी की कोशिश में थे, वहीं मोरेस ने उनके जबड़े पर खतरनाक नी के बाद कुछ पंच लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

ये 2021 की दूसरी तिमाही में ONE Championship के ऐतिहासिक पलों में से एक रहा।

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर: भारत के युवा रेसलर्स को MMA में आने की प्रेरणा मिलेगी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35