वर्थेन पर नॉकआउट जीत के बाद लिनेकर को फर्नांडीस के खिलाफ टाइटल मैच की उम्मीद

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 31 768x512

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने साबित कर दिया है कि आखिर उन्हें #1 रैंक के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर का दर्जा क्यों मिला है।

गुरुवार, 22 अप्रैल को “ONE on TNT III” के मेन इवेंट में ब्राजीलियाई एथलीट ने अमेरिकी रेसलिंग स्टार ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद संभव है कि 2021 में आगे चलकर उन्हें ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ मैच मिल सकता है।

लिनेकर ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाकर अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

वर्थेन मूवमेंट करते हुए दूरी बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे, इस बीच राउंडहाउस किक भी लगाई, लेकिन ब्राजीलियाई स्टार ने उसे ब्लॉक कर Sanford MMA टीम के मेंबर की बॉडी पर खतरनाक हुक्स लगाए। “प्रीटी बॉय” ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन लिनेकर उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं थे।

अमेरिकी साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टार ने राउंडहाउस किक लगाई, लेकिन लिनेकर ने उसे अपने हाथों से रोक कर दमदार पंच लगाया।

लिनेकर ने फ्रंटफुट पर रहते हुए वर्थेन को राइट हुक लगाकर क्षति पहुंचाई, लेकिन इस बीच स्ट्रेट राइट का प्रभाव भी झेलना पड़ा। #1 रैंक के कंटेंडर अभी भी रुकने को तैयार नहीं थे, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी और सिर पर दमदार लेफ्ट आर राइट हुक्स लगाने जारी रखे।

जबरदस्त एक्शन के बीच ब्राजीलियाई एथलीट की एक स्ट्राइक गलत जगह पर जाकर लैंड हुई, जिसके चलते मैच को रोका भी गया।

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 16.jpg

मैच दोबारा शुरू होने के बाद भी वर्थेन ने बैकफुट पर रहकर अपने विरोधी के मोमेंटम को बिगाड़ने के मौके तलाशने शुरू किए, फिर चाहे वो लेग किक से हो, पंच या फिर फेक मूव्स से।

ये सभी रणनीतियां लिनेकर के खिलाफ कारगर नहीं रहीं क्योंकि लिनेकर अभी भी फ्रंटफुट पर रहकर दमदार बॉडी शॉट्स लगा रहे थे और इस बीच अमेरिकी स्टार को डिफेंस में अपने हाथों को नीचे करने पर भी मजबूर किया।

जब “प्रीटी बॉय” का लेफ्ट क्रॉस लैंड हुआ, ऐसा लगने लगा था जैसे उनकी मैच में जबरदस्त वापसी हुई है क्योंकि उसके प्रभाव से “हैंड्स ऑफ स्टोन” लड़खड़ाने लगे थे।

फिर भी ब्राजीलियाई स्टार ने ऐसे दर्शाया जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उन्होंने राइट हैंड और लेफ्ट हुक्स लगाने जारी रखे। वर्थेन क्लिंच करते हुए 2 नी स्ट्राइक्स लगाने के बाद तुरंत बैकफुट पर चले गए।

वर्थेन मौके ढूंढकर शॉट्स को लैंड करवा रहे थे, वहीं लिनेकर भी काउंटर अटैक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 45.jpg

पहले राउंड में अभी 2 मिनट बाकी थे, अमेरिकी रेसलिंग स्टार ने लिनेकर के जैब से बचते हुए डबल-लेग टेकडाउन स्कोर किया। लेकिन “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने अपने दायें हाथ को मैट पर टिकाते हुए स्टैंड-अप गेम में रहने की पूरी कोशिश की।

“प्रीटी बॉय” ने एक और लेफ्ट हैंड लगाया, मगर टॉप रैंक के कंटेंडर ने उसे झेलने के बाद दमदार ओवरहैंड राइट लगाया। Sanford MMA टीम के स्टार ने जैसे ही राउंडहाउस किक लगाने की कोशिश की, तभी ब्राजीलियाई एथलीट ने पैर अड़ाते हुए उन्हें नीचे गिरा दिया।

वर्थेन स्टैंड-अप गेम में वापस आए, लेकिन अब मैच का फिनिश करीब आता जा रहा था।

अमेरिकी रेसलर की कमर सर्कल वॉल से सटी हुई थी, उन्होंने आगे आकर पंच लगाने शुरू किए जिसके कारण “हैंड्स ऑफ स्टोन” को बैकफुट पर जाना पड़ा। मगर जब वर्थेन ने जैब लगाने की कोशिश की, तब लिनेकर ने उससे बचते हुए उनकी चिन (ठोड़ी) पर जोरदार राइट क्रॉस लगाया, जिसके प्रभाव से उनके विरोधी नीचे जा गिरे।

उसके बाद एक और पंच लगने के उपरांत रेफरी ने पहले राउंड में 4 मिनट 35 सेकंड बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 50.jpg

लिनेकर अब वर्थेन को फिनिश करने वाले पहले एथलीट बन गए और 16वीं नॉकआउट जीत हासिल की। अब उनका रिकॉर्ड 34-9 है और ONE Championship में अपने अपराजित रिकॉर्ड को भी कायम रखा है।

ब्राजीलियाई एथलीट ने पहले कहा था कि उनके और ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के बीच में जो भी आएगा, वो उसे फिनिश कर देंगे। इस यादगार जीत के बाद उन्हें फर्नांडीस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

जीत के बाद लिनेकर ने कहा, “मैं यहां चैंपियन बनने आया हूं, मुझे बिबियानो के खिलाफ मैच चाहिए। मैं जानता हूं कि मैं उनसे बेहतर एथलीट हूं और दुनिया के सामने ये साबित भी करूंगा।”

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 54.jpg

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT III’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, लिनेकर vs वर्थेन

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47