जॉन लिनेकर : ‘जो भी मेरे और टाइटल के बीच में आएगा, मैं उसे हरा दूंगा’

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 3 768x512

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर का ध्यान फिलहाल केवल ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने पर है।

गुरुवार, 22 अप्रैल को “ONE on TNT III” में ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन को हराकर #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर लिनेकर साबित कर सकते हैं कि अब वो चैंपियन के खिलाफ मैच को तैयार हैं।

यूएस प्राइम-टाइम पर आने वाले इस इवेंट को लिनेकर vs. वर्थेन मुकाबला ही हेडलाइन करेगा। ब्राजीलियाई स्टार जानते हैं कि ये जीत उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच दिला सकती है।

लिनेकर ने कहा, “मेन इवेंट का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं, केवल इस मैच के लिए नहीं बल्कि ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भी।”

“ONE में अभी तक मेरे 2 मैच हुए हैं और मैं टाइटल शॉट के लिए तैयार हूं। मेरा अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियन बनना है।”



अपने ONE Championship डेब्यू में “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने ONE: DAWN OF VALOR में मुईन “ताजिक” गफूरोव को हराया था।

उस जीत के बाद ONE: INSIDE THE MATRIX III में उन्हें पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन के खिलाफ मैच मिला।

उस समय बेलिंगोन #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर थे इसलिए लिनेकर खुद भी दूसरे राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज कर चौंक उठे थे।

उन्होंने कहा, “बेलिंगोन के खिलाफ मुकाबला काफी कड़ा रहा। वो किक्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मैंने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स से उनके गेम प्लान को ध्वस्त कर दिया था।”

“जब मेरे बॉडी शॉट्स लैंड होने शुरू हुए, तभी मुझे अहसास हो चला था कि मैं उन्हें नॉकआउट कर सकता हूं। मेरे पंच उनकी बॉडी पर गहरा प्रभाव छोड़ने लगे थे, मैं जानता था कि जीत अब ज्यादा दूर नहीं है।”

MMA fighter John Lineker squares off against Kevin Belingon in the main event of ONE: INSIDE THE MATRIX III

उस जीत के बाद बेलिंगोन को नीचे धकेलकर लिनेकर ने रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। अब वर्थेन के रूप में मिले नए प्रतिद्वंदी को भी वो हराने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले उनका सामना स्टीफन लोमन से होने वाला था।

उन्होंने कहा, “फाइट हर मैच में होती है, लेकिन मैं हर तरह की स्थिति के लिए तैयार हूं। मेरी बॉक्सिंग अच्छी है और मैंने अपनी ग्रैपलिंग में भी सुधार किया है।”

“पिछले मैचों की तरह इस बार भी मैं अपने विरोधी को नॉकआउट करना चाहता हूं। मैं मुकाबले के परिणाम को जजों के स्कोरकार्ड्स से आता नहीं देखना चाहता।

“मुझे हर तरह की चुनौतियां पसंद हैं। कड़े मुकाबले मुझे और भी मजबूत बनाते हैं। मैं हमेशा तगड़े एक्शन से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तत्पर रहता हूं।”

MMA fighter John Lineker squares off against Kevin Belingon in the main event of ONE: INSIDE THE MATRIX III

ये तो स्पष्ट है कि लिनेकर की सबसे बड़ी प्राथमिकता ONE के इतिहास के सबसे सफल चैंपियंस में से एक को हराना है।

उनका मानना है कि इस बेल्ट को जीतना ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है और उन्हें इसे हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।

लिनेकर ने कहा, “बिबियानो को मुझसे डरना चाहिए क्योंकि मैं तब तक नहीं रुकने वाला, जब तक मुझे मैच उनके खिलाफ नहीं मिल जाता।”

“मैं सबसे खतरनाक ONE बेंटमवेट फाइटर हूं, मुझे कोई नहीं रोक सकता। जो भी मेरे और चैंपियनशिप के बीच में आएगा, मैं उन सभी को हरा दूंगा।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT IV’ में अल्वारेज़ के मैच का ऐलान

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs