‘ONE On TNT III’ का प्रसारण कैसे देखें

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 17 768x512

यूएस प्राइम-टाइम पर 2 धमाकेदार इवेंट्स के बाद ONE Championship एक बार फिर वापसी की तैयारियों में जुट गया है।

गुरुवार, 22 अप्रैल को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में “ONE on TNT III” का आयोजन होना है।

कार्ड में #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर की वापसी, 2 टॉप फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर्स की भिड़ंत और 2 स्ट्राइकिंग लैजेंड्स के बीच मॉय थाई ड्रीम मैच भी शामिल है।

शो को कैसे देखें

संयुक्त राज्य अमेरिका

“ONE on TNT III” के मेन कार्ड की शुरुआत गुरुवार, 22 अप्रैल को Watch TNT या TNT पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। पश्चिमी तट पर रह रहे लोग पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शो को रात 10 बजे से TNT पर दोबारा देख सकते हैं।

इसके अलावा मेन कार्ड Bleacher Report और B/R ऐप पर रात 10 बजे/शाम 7 बजे से शुरू होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेन कार्ड को देखने के लिए आप केबल सब्स्क्रिप्शन ले सकते हैं।

ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 5:30 बजे लीड कार्ड को B/R AppB/R LiveBleacher ReportB/R Live YouTube, और B/R MMA Twitter पर देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

“ONE on TNT III” का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज (अमेरिका, भारत और जापान को छोड़कर) पर प्रसारित की जाएंगी।

चीन

“ONE on TNT III” को गुरुवार, 22 अप्रैल सुबह 8:30 बजे से BesTV या iQiYi पर देखा जा सकता है।

Great Sports शनिवार, 24 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वहीं,  SZTV5 पर शनिवार, 1 मई और रविवार, 2 मई को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

साथ ही QHTV शनिवार, 29 मई को रात 10:30-11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

दक्षिण अमेरिका

17 दक्षिण अमेरिकी देशों में “ONE on TNT III” को Claro Sports पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार गुरुवार, 22 अप्रैल को देखा जा सकता है।

इन देशों में अर्जेंटीना, बोलिविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डॉमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, ऐल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडूरास, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पराग्वे, पेरु, उरुग्वे और वेनेज़ुएला शामिल हैं।

इसके अलावा “ONE on TNT III” को Marca Claro की वेबसाइट और Marca Claro के यूट्यूब चैनल और Claro Video पर भी देखा जा सकता है।

भारत

“ONE on TNT III” को गुरुवार, 22 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

इवेंट का दोबारा प्रसारण शुक्रवार, 23 अप्रैल को शाम 6 बजे से Star Sports Select 2 देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

“ONE on TNT III” को गुरुवार, 22 अप्रैल को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार सुबह 7:30 बजे Vidio.com, Kaskus TV और MAXstream पर देखा जा सकता है।

MAXstream और Kaskus शुक्रवार, 23 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेंगे।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 23 अप्रैल को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर “ONE on TNT III” जापानी समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

“ONE on TNT III” म्यांमार के समयानुसार गुरुवार, 22 अप्रैल सुबह 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

“ONE on TNT III” का प्रसारण गुरुवार, 22 अप्रैल फिलीपींस के समयानुसार सुबह 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर शुरू होगा।

ONE Sports और ONE Sports+ शुक्रवार, 23 अप्रैल को रात 8:30 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेंगे।

इसके अलावा रविवार, 25 अप्रैल को TV5 रात 12 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

थाईलैंड

“ONE on TNT III” का प्रसारण गुरुवार, 22 अप्रैल को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।

वहीं AIS Play उसी दिन शाम 6 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इसके अलावा शुक्रवार, 30 अप्रैल को Thairath TV32 लीड कार्ड को फेसबुक और यूट्यूब पर दोबारा दिखाएगा।

वहीं शुक्रवार, 30 अप्रैल को Thairath TV32 रात 10:40 बजे से “ONE on TNT III” और “ONE on TNT IV” को शो का प्रसारण दोबारा करेगा।

वियतनाम

“ONE on TNT III” को इंडोचाइना समयानुसार गुरुवार, 22 अप्रैल को HTV 1 पर सुबह 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं शुक्रवार, 23 अप्रैल को HTV The Thao रात 7:30 बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

कंबोडिया

“ONE on TNT III” को गुरुवार, 22 अप्रैल को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार सुबह 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

John Wayne Parr signs with ONE Championship

मेन कार्ड

  • जॉन लिनेकर vs. ट्रॉय वर्थेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • रीस मैकलेरन vs. युया वाकामत्सु (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

लीड कार्ड

  • नीकी होल्ज़कन vs. जॉन वेन पार (मॉय थाई – कैच वेट 80.8 किलोग्राम)
  • मरात गफूरोव vs. ओक रे यूं (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • रयूटो सवाडा vs. मियाओ ली ताओ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: ONE on TNT II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ली vs नास्तुकिन

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25