‘ONE On TNT III’ के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Nieky Holzken Elliot Compton ONE BIG BANG II 1920X1280 23 768x512

गुरुवार, 22 अप्रैल को “ONE on TNT III” में ONE Championship के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स धमाकेदार एक्शन के लिए कमर कस चुके हैं।

यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर शुरू हुई इवेंट सीरीज में कई धमाकेदार फिनिश देखने को मिल चुके हैं और अब सीरीज के तीसरे इवेंट में भी स्ट्राइकर्स कई यादगार फिनिश अपने नाम जोड़ सकते हैं।

यहां आप देख सकते हैं इवेंट में शामिल मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

एक्शन से भरपूर बेंटमवेट बाउट में लिनेकर की जीत

सभी जानते हैं कि सर्कल में जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर से क्या उम्मीद रखनी चाहिए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके विरोधी उन्हें रोक सकते हैं।

नवंबर 2020 में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX III में ब्राजीलियाई स्टार का सामना केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन से हुआ था, जहां उन्होंने दूसरे राउंड में नॉकआउट जीत प्राप्त की थी।

बेलिंगोन किक्स और पंच लगाकर लिनेकर को खुद से दूर रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन “हैंड्स ऑफ स्टोन” पीछे हटने को तैयार नहीं थे और इस बीच कई खतरनाक जैब्स और हुक्स भी लगाए।

लिनेकर ने “द सायलेन्सर” की बॉडी को क्षति पहुंचाई और डबल-जैब लगाते हुए उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेला। उसके बाद उनका राइट हुक उनके प्रतिद्वंदी की पसलियों पर जाकर लैंड हुआ।

फिलीपीनो एथलीट ने मैच में बने रहने और अटैक की कोशिश की, तभी लिनेकर ने राइट अपरकट लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

वर्थेन के ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के आगे चेन ने हार मानी

जुलाई 2019 में हुए ONE: MASTERS OF DESTINY में ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में “द घोस्ट” चेन रुई को शानदार अंदाज में हराया था।

पहले राउंड में अमेरिकी स्टार ने अपने रेसलिंग गेम की मदद से बढ़त बनाई और अपने चीनी प्रतिद्वंदी को फिनिश करने के करीब भी आ पहुंचे थे।

दूसरे राउंड में वर्थेन ने एक बार फिर चेन को मैट पर गिराकर बॉडी लॉक लगाया और हाफ गार्ड पोजिशन में रहते पंच और एल्बोज़ लगाईं।

जैसे ही “द घोस्ट” ने बच निकलने की कोशिश की, तभी “प्रीटी बॉय” ने चतुराई से बैक कंट्रोल प्राप्त किया। चेन के लिए मुसीबतें बढ़ रही थीं और वर्थेन उन्हें तब तक पंच और एल्बोज़ लगाते रहे, जब तक रेफरी ने उन्हें तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित नहीं कर दिया।

अगले मैच में वर्थेन अमेरिका vs ब्राजील की भिड़ंत का हिस्सा बनेंगे।



वाकामत्सु के राइट हैंड के आगे नहीं टिक पाए युस्ताकियो

ग्लोबल स्टेज पर सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट्स में से एक युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु कई धमाकेदार फिनिश अपने नाम कर चुके हैं। अगस्त 2019 में हुए ONE: DAWN OF HEROES में पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो के खिलाफ उनका फिनिश सबसे यादगार रहा।

शुरुआत से ही जापानी स्टार ने दमदार राइट हैंड लगाने शुरू कर दिए थे और उन्हें एक क्लीन शॉट लैंड करवाने में भी ज्यादा देर नहीं लगी।

दूसरी ओर, “ग्रैविटी” दूर रहकर अपने विरोधी के घुटने पर फ्रंट किक से वार कर रहे थे। फिर भी वाकामत्सु उनपर अटैक करने में सफल हो रहे थे।

“लिटल पिरान्हा” के लेफ्ट हुक और खतरनाक स्ट्रेट राइट के बाद फिलीपीनो एथलीट अपनी सुधबुध होते हुए नजर आए और वाकामत्सु ने ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए जीत दर्ज की।

जापानी स्टार अब 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और अगले मैच में उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई ग्रैपलर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन से होगा।

होल्ज़कन का खतरनाक लीवर शॉट

नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर्स में से एक हैं और दिसंबर 2020 में हुए ONE: BIG BANG II में उन्हें इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन पर बड़ी जीत मिली थी।

डच स्टार की बॉक्सिंग से पार पाना ऑस्ट्रेलियाई मॉय थाई स्टाइलिस्ट के लिए बहुत मुश्किल हो रहा था और केवल 96 सेकंड बाद परफेक्ट लीवर शॉट लगाकर मैच को फिनिश किया था।

कॉम्पटन जैब और लो किक्स लगाकर खुद को “द नेचुरल” से दूर रखने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन होल्ज़कन आक्रामक रुख अपनाते हुए लगातार दमदार पंच लगा रहे थे।

डच एथलीट ने जैब-क्रॉस लगाकर अपने विरोधी को पीछे धकेलने की कोशिश की, जैसे ही “द ड्रैगन” ने बच निकलने की कोशिश की तभी उन्होंने खतरनाक शॉट लगाते हुए मैच को फिनिश किया।

उनका जैब कॉम्पटन के चेहरे, अपरकट बॉडी पर और उसके बाद लेफ्ट हैंड पेट के हिस्से पर जाकर लैंड हुआ। इन शॉट्स के प्रभाव के बाद ऑस्ट्रेलियाई एथलीट मैच को जारी नहीं रख पाए।

अगले मैच में होल्ज़कन की भिड़ंत मॉय थाई बाउट में जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार से होगी।

मियाओ ली ताओ ने स्ट्राइकिंग लैजेंड को हराया

मियाओ ली ताओ ने ONE: ENTER THE DRAGON में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग “क्रू रोंग” अम्नोयसिरीचोक को नॉकआउट कर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत प्राप्त की थी।

कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “क्रू रोंग” को स्टैंड-अप गेम में बढ़त मिल रही थी, लेकिन उनके चीनी प्रतिद्वंदी अपनी ताकत के बल पर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे थे।

इस बीच मियाओ ने थाई स्टार के साथ रेसलिंग करने की कोशिश की, लेकिन इसके बजाय उन्हें स्टैंड-अप गेम में बढ़त प्राप्त हुई।

दोनों ने एक-दूसरे पर खतरनाक शॉट्स लगाए। पहले चीनी एथलीट का राइट हैंड लैंड हुआ, फिर Evolve टीम के स्टार की एल्बो, लेकिन मियाओ के दूसरे शॉट ने बहुत गहरा प्रभाव छोड़ा।

इससे पहले “क्रू रोंग” खुद को डिफेंड करने के लिए दायें हाथ को ऊपर ला पाते, तब तक बीजिंग निवासी एथलीट का लेफ्ट हुक लैंड हो चुका था। इसके प्रभाव से डेडामरोंग अपनी सुधबुध खो बैठे।

अब “ONE on TNT III” में उनकी भिड़ंत जापान के रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा से होगी।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT III’ का प्रसारण कैसे देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35